ये हैं इंदौर के टॉप MTech कॉलेज, जानिए इनकी फीस

मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (एमटेक) एक पेशेवर पोस्टग्रेजुएट इंजीनियरिंग मास्टर डिग्री प्रोग्राम है, जिसके लिए इंजीनियरिंग के क्षेत्र में स्नातक करने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि भारत में, विभिन्न विशेषज्ञताओं में एमटेक की डिग्री प्रदान की जाती है। इन विशेषज्ञताओं में सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, वीएलएसआई, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग आदि शामिल हैं।

यदि आप भी एम.टेक करने के लिए इच्छुक है और इंदौर में एम.टेक के सर्वश्रेष्ठ कॉलेज ढूंढ रहे हैं तो आज का ये आर्टिकल में आप ही के लिए लेकर आए हैं। जिसमें की हम आपको इंदौर के टॉप एम.टेक कॉलेज और उनकी फीस के बारे में बताएंगे।

ये हैं इंदौर के टॉप MTech कॉलेज, जानिए इनकी फीस

इंदौर के टॉप एम.टेक कॉलेज की सूची निम्नलिखित है

1. आईआईटी इंदौर- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
स्थान: इंदौर, मध्य प्रदेश
कॉलेज का प्रकार: सरकारी
कोर्स: एम.टेक
फीस : 1.56 लाख

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान इंदौर (आईआईटी इंदौर) इंदौर, मध्य प्रदेश, भारत में स्थित एक राष्ट्रीय महत्व का संस्थान है। आईआईटी, इंदौर की स्थापना वर्ष 2009 में हुई थी। यह वर्ष 2009 में भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए आठ नए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में से एक था।

2. श्री जीएस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस
स्थान: इंदौर, मध्य प्रदेश
कॉलेज का प्रकार: निजी
कोर्स: एम.टेक
फीस : 20,000 से 1.5 लाख

श्री गोविंदराम सेकसरिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, इंदौर की स्थापना 1952 में हुई थी। एसजीएसआईटीएस को मध्य प्रदेश राज्य और पश्चिमी क्षेत्र में लगातार साठ वर्षों की शानदार यात्रा के दौरान एक अग्रणी संस्थान के रूप में मान्यता प्राप्त है।

3. सेज यूनिवर्सिटी, इंदौर
स्थान: इंदौर, मध्य प्रदेश
कॉलेज का प्रकार: निजी
कोर्स: एमसीए
फीस : 80,000 (फर्स्ट ईयर)

सेज विश्वविद्यालय इंदौर, मध्य प्रदेश, भारत में स्थित एक निजी विश्वविद्यालय है, जो कि 2017 में स्थापित किया गया था। सेज विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी, विज्ञान, कला, वाणिज्य, प्रबंधन, कानून और शिक्षा सहित विभिन्न संकायों के तहत वर्गीकृत शैक्षणिक विषयों में स्नातक, स्नातकोत्तर और अनुसंधान कार्यक्रम प्रदान करता है।

4. देवी अहिल्या विश्वविद्यालय
स्थान: इंदौर, मध्य प्रदेश
कॉलेज का प्रकार: सरकारी
कोर्स: एम.टेक
फीस : 30,000 (फर्स्ट ईयर)

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय पूर्व में इंदौर विश्वविद्यालय की स्थापना 1964 में मध्य प्रदेश के विधानमंडल के एक अधिनियम द्वारा की गई थी। भारत के तत्कालीन उपराष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन ने 1964 में इस विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया था। जिसके बाद 1988 में, मराठा साम्राज्य की होल्कर महारानी 'देवी अहिल्या बाई होल्कर' के नाम पर विश्वविद्यालय का नाम बदलकर 'देवी अहिल्या विश्वविद्यालय' कर दिया गया।

5. आईपीएस अकादमी, इंदौर
स्थान: इंदौर, मध्य प्रदेश
कॉलेज का प्रकार: निजी
कोर्स: एम.टेक
फीस : 73,000 (फर्स्ट ईयर)

इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड साइंस आईपीएस अकादमी, इंदौर यूजीसी दिशानिर्देशों के तहत एक स्वायत्त इंजीनियरिंग शिक्षा संस्थान है, जो भारत के मध्य प्रदेश राज्य में एनएच-3 के बगल में इंदौर शहर में स्थित है। इसकी स्थापना 19 अक्टूबर 1999 को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, नई दिल्ली और मध्य प्रदेश सरकार से 1999-2000 के शैक्षणिक वर्ष में शुरू करने के अनुमोदन के बाद की गई थी। यह भारत के शीर्ष 45 निजी इंजीनियरिंग संस्थानों में शुमार है।

6. श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय, इंदौर
स्थान: इंदौर, मध्य प्रदेश
कॉलेज का प्रकार: निजी
कोर्स: एम.टेक
फीस : 60,000 (सालाना)

श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय इंदौर, मध्य प्रदेश, भारत में एक निजी विश्वविद्यालय है। यह 2015 में स्थापित किया गया था। इंदौर में श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय एक बहु-विषयक विश्वविद्यालय है जो समाज के विभिन्न क्षेत्रों की जरूरतों पर ध्यान केंद्रित करता है।

7. एआईटीआर इंदौर - एक्रोपोलिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च, इंदौर
स्थान: इंदौर, मध्य प्रदेश
कॉलेज का प्रकार: निजी
कोर्स: एम.टेक
फीस : 60,000 (फर्स्ट ईयर)

एक्रोपोलिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च (एआईटीआर) एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज है जो मांगलिया स्क्वायर, इंदौर, मध्य प्रदेश, भारत में स्थित है। एआईआईआर की स्थापना 2005 में की गई थी जो कि इंजीनियरिंग में स्नातक और मास्टर डिग्री प्रदान करता है।

8. श्री गोविंदराम सेकसरिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस - [एसजीएसआईटीएस], इंदौर
स्थान: इंदौर, मध्य प्रदेश
कॉलेज का प्रकार: निजी
कोर्स: एम.टेक
फीस : 1,18 लाख (फर्स्ट ईयर)

श्री गोविंदराम सेकसरिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (एसजीएसआईटीएस), जिसे पहले गोविंदराम सेकसरिया टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (जीएसटीआई) के नाम से जाना जाता था, इंदौर, मध्य प्रदेश, भारत में स्थित एक प्रौद्योगिकी संस्थान है। यह मध्य प्रदेश, भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित एक स्वायत्त संस्था है।

9. मेडी-कैप्स यूनिवर्सिटी, इंदौर
स्थान: इंदौर, मध्य प्रदेश
कॉलेज का प्रकार: निजी
कोर्स: एम.टेक
फीस : 1.20 लाख

मेडी-कैप्स विश्वविद्यालय मुख्य रूप से एक शोध विश्वविद्यालय है, जिसकी स्थापना 2000 में की गई थी। इस यूनिवर्सिटी का प्रबंधन इंदौर में मेडी-कैप्स चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया जाता है। 22 साल पुराने इस संस्थान का कैंपस एरिया करीब 50 एकड़ है, जिसमें की कुल 15 विभाग शामिल हैं। मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी इंदौर विभिन्न विधाओं जैसे इंजीनियरिंग, कंप्यूटर एप्लीकेशन, प्रबंधन, फार्मेसी, कृषि, वाणिज्य आदि में यूजी, पीजी और अनुसंधान कार्यक्रम प्रदान करता है।

10. प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग मैनेजमेंट एंड रिसर्च, इंदौर
स्थान: इंदौर, मध्य प्रदेश
कॉलेज का प्रकार: निजी
कोर्स: एम.टेक
फीस : 1.20 लाख

यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हमसे हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।

Top MBA Colleges in Indore 2023: इंदौर के टॉप एमबीए कॉलेजों की सूचीTop MBA Colleges in Indore 2023: इंदौर के टॉप एमबीए कॉलेजों की सूची

Top Engineering Colleges in Indore 2023: इंदौर के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजTop Engineering Colleges in Indore 2023: इंदौर के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Master of Technology (MTech) is a professional postgraduate engineering master's degree program for which engineering graduate students can apply. In India, M.Tech degree is awarded in various specializations. These specializations include civil engineering, computer science and engineering, chemical engineering, electrical engineering, VLSI, mechanical engineering, electronics and communication engineering, etc.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X