Top Law Colleges in India 2022 बोर्ड रिजल्ट घोषित होने के बाद कक्षा 12वीं के छात्र आगे की पढ़ाई के लिए प्रोफेशनल कोर्स को ज्यादा पसंद करते हैं। इन दिनों 12वीं के बाद कानून की पढ़ाई यानि लॉ में छात्र अपने करियर को काफी सुरक्षित मानते हैं। इसलिए छात्र अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद किसी भी अन्य कोर्स की तुलना में छात्र लॉ के प्रति अधिक आकर्षित हो रहे हैं। 12वीं के बाद आर्ट्स में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए लॉ करियर बनाने की अपार संभावनाएं हैं। कानून में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद छात्र निजी क्षेत्र के साथ-साथ सरकारी क्षेत्र में भी आकर्षक करियर बना सकते हैं।

भारत के टॉप लॉ विश्वविद्यालय कॉलेज की लिस्ट
कानून को शांति, सद्भाव और कल्याण करने के लिए लोगों पर लगाए गए नियमों के रूप में समझा जा सकता है। LLB का अर्थ होता है 'लेगम बैकालॉरियस' जो एक लैटिन शब्द है। बैचलर ऑफ लॉ बीए (बैचलर ऑफ आर्ट्स), बीएससी (बैचलर ऑफ साइंस) या बीकॉम (बैचलर ऑफ कॉमर्स) के साथ पांच साल का इंटीग्रेटेड कोर्स है। पहले एलएलबी ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद तीन साल का कोर्स था। नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी बेंगलुरु, दिल्ली विश्वविद्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय जोधपुर राजस्थान समेत भारत में कई कॉलेज और विश्वविद्यालय हैं, जो अभी भी 3 साल के एलएलबी पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं।
भारत में लॉ एडमिशन कोर्स की लिस्ट
स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्र अदालतों में अपनी कानूनी प्रैक्टिस शुरू करते हैं। कुछ छात्र प्रैक्टिस के लिए कानूनी फर्म में शामिल हो जाते हैं या मास्टर डिग्री के लिए आवेदन करते हैं। जिसे एलएलएम (मैजिस्टर लेगम) के रूप में जाना जाता है। एलएलएम कानून में दो साल का पोस्ट-ग्रेजुएशन कोर्स होता है, पीजी के इच्छुक छात्रों लॉ में पीएचडी भी कर सकते हैं। यहां हम आपके लिए एनआईआरएफ रैंकिंग के अनुसार, भारत के सबसे बेस्ट लॉ कॉलेज/विश्वविद्यालय की लिस्ट लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप भारत के सबसे बेस्ट लॉ कॉलेज/विश्वविद्यालय में एडमिशन ले सकते हैं। जानिए भारत के सबसे बेस्ट लॉ कॉलेज/विश्वविद्यालय कौनसे हैं।
भारत रैंकिंग 2021-22 लॉ: टॉप 30 विश्वविद्यालय कॉलेज की लिस्ट
रैंक | संस्थान का नाम | स्कोर |
1 | नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी बेंगलुरु कर्नाटक | 78.06 |
2 | नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी नई दिल्ली | 74.55 |
3 | NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ़ लॉ हैदराबाद तेलंगाना | 72.39 |
4 | पश्चिम बंगाल राष्ट्रीय न्यायिक विज्ञान विश्वविद्यालय कोलकाता | 71.24 |
5 | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर पश्चिम बंगाल | 71.09 |
6 | गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी गांधीनगर गुजरात | 65.18 |
7 | जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय नई दिल्ली | 64.67 |
8 | राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय जोधपुर राजस्थान | 63.41 |
9 | सिम्बायोसिस लॉ स्कूल पुणे महाराष्ट्र | 61.49 |
10 | कलिंगा औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान भुवनेश्वर ओडिशा | 57.28 |
11 | अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश | 55.96 |
12 | गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय नई दिल्ली | 55.92 |
13 | सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज चेन्नई तमिलनाडु | 55.19 |
14 | राष्ट्रीय विधि संस्थान विश्वविद्यालय, भोपाल मध्य प्रदेश | 52.89 |
15 | डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय लखनऊ उत्तर प्रदेश | 51.44 |
16 | राजीव गांधी राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, पटियाला पंजाब | 50.98 |
17 | शनमुघा कला विज्ञान प्रौद्योगिकी और अनुसंधान अकादमी तंजावुर तमिलनाडु | 50.40 |
18 | नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी कटक ओडिशा | 50.31 |
19 | क्राइस्ट यूनिवर्सिटी बेंगलुरु कर्नाटक | 49.78 |
20 | राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय और न्यायिक अकादमी कामरूप असम | 49.26 |
21 | आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ मोहाली पंजाब | 47.63 |
22 | भारतीय विधि संस्थान नई दिल्ली दिल्ली | 47.38 |
23 | बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी उत्तर प्रदेश | 46.72 |
24 | लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा पंजाब | 46.18 |
25 | पेट्रोलियम और ऊर्जा अध्ययन विश्वविद्यालय देहरादून उत्तराखंड | 46.03 |
26 | राष्ट्रीय एडवांस कानूनी अध्ययन विश्वविद्यालय (एनयूएएलएस) कोच्चि केरल | 45.66 |
27 | पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ | 45.62 |
28 | दामोदरम संजीवय्या राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय विशाखापत्तनम आंध्र प्रदेश | 45.31 |
29 | आईसीएफएआई फाउंडेशन फॉर हायर एजुकेशन हैदराबाद तेलंगाना | 45.16 |
30 | सिक्किम गवर्नमेंट लॉ कॉलेज, बर्टुक गंगटोक सिक्किम | 44.24 |
बैचलर ऑफ आर्ट्स में करियर (Career In Bachelor of Arts BA After 12th Courses)