हमारे देश में ऐसें कई इंजीनियरिंग कॉलेज है जिनका नाम सिर्फ देश में ही नही बल्कि विदेशों में भी है। अभी हाल ही में शिक्षा मंत्री प्रकाश जावडे़कर द्वारा एक सूचि जारी की गई है जिसमें देश के टॉप-10 इंजीनियरिंग कॉलेज के बारे में बताया गया है। ये सूचि दिल्ली में एक प्रेस कॉनफ्रेंस द्वारा जारी की गई थी। बताया जा रहा है कि इन टॉप-10 शिक्षण संस्थानों को तकनीकी क्षेत्र के बेस्ट 3000 संस्थानों में से चुना गया है। इन टॉप-10 संस्थानों का चयन नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) द्वारा किया गया है। इस टॉप-10 की लिस्ट में टॉप-7 पर आईआईटीज का कब्जा है। तो आइये जानते है देश के टॉप 10 इंजीनिरिंग कॉलेजों के बारे में-
1.इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास
PC-
IIT मद्रास को इस लिस्ट में पहले नंबर पर रखा गया है। आईआईटी मद्रास का निर्माण 1959 में किया गया था। यह सिर्फ भारत ही नही बल्कि विश्व के उच्चतम शिक्षण संस्थानों में गिना जाता है।
2.इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे
PC-Megha Gupta
IIT बॉम्बे को इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रखा गया है। आईआईटी बॉम्बे का निर्माण 1958 में किया गया था। आईआई बॉम्बे से कई शख्सियत निकली है जिन्होंने हर फिल्ड में देश का नाम रोशन किया है।
3.इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, खड़गपुर
PC-Ambuj Saxena
IIT खड़गपुर को इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रखा गया है। यह सबसे पुराना आईआईटी संस्थान है जिसका निर्माण 1951 में किया गया था।
4.इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली
PC-Simplyme.ananth
IIT दिल्ली को इस लिस्ट में चौथे नंबर पर रखा गया है। आईआईटी दिल्ली का निर्माण 1961 में किया गया था। तब से लेकर अब तक आईआईटी दिल्ली देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में शामिल होता रहा है।
5.इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर
PC-Johannes Bader - IIT Kanpur
IIT कानपुर को इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर शामिल किया गया है। आईआईटी कानपुर की स्थापना 1959 में की गई थी।
6.इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रूड़की
PC-Fowler&fowler
IIT रूड़की को इस लिस्ट में छठवें नंबर पर शामिल किया गया है। आईआईटी रूड़की का नाम सबसे पहले कॉलेज ऑफ सिविल इंजीनियरिंग एट रूड़की (1847-1853) था। इसके बाद इसका नाम थॉमसन कॉलेज ऑफ सिविल इंजीनिरिंग (1853-1948) फिर यूनिवर्सिटी ऑफ रूड़की (1948-2001) हुआ। 2001 में इसका नाम इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रूड़की रखा गया जो कि इसका वर्तमान स्वरूप है।
7.इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गोवाहाटी
PC-Satyadeep Karnati
IIT गोवाहाटी को इस लिस्ट में सातवें नंबर पर रखा गया है। टॉप टेन में शामिल होने वाला यह सांतवा आईआईटी संस्थान है। आईआईटी गोवाहाटी की स्थापना 1994 में की गई थी।
8.अन्ना यूनिवर्सिटी, चेन्नई
PC-Srinath1905
अन्ना यूनिवर्सिटी को इस लिस्ट में आंठवें स्थान पर रखा गया है। यह तमिलनाडु की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी है। इस यूनिवर्सिटी का निर्माण 1978 में किया गया था।
9.जादवपुर यूनिवर्सिटी, कोलकाता
PC-Gourav Ghosh
कोलकाता स्थित जादवपूर यूनिवर्सिटी को इस लिस्ट में नौवें स्थान पर रखा गया है। इस यूनिवर्सिटी की स्थापना 1955 में की गई थी।
10.इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, हैदराबाद
PC-Venkataous
आईआईटी हैदराबाद को इस लिस्ट में दसवें स्थान पर रखा गया है। टॉप टेन में शामिल होने वाला यह आंठवा आईआईटी संस्थान है। इसकी स्थापना 2008 में की गई थी।


Click it and Unblock the Notifications











