IIRF Rankings 2025: इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (IIRF) द्वारा भारत के टॉप लॉ कॉलेज की सूची जारी कर दी गई है। यह रैंकिंग दो भागो में जारी की गई है i)टॉप सरकारी कॉलेज और ii)टॉप प्राइवेट कॉलेज।

आज के इस लेख में हम आपको भारत के टॉप 25 सरकारी लॉ कॉलेज के बारे में बताएंगे। जिसमें की नबंर 1 पर नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु नबंर 2 पर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली और नबंर 3 पर NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, हैदराबाद है।
बता दें कि IIRF रैंकिंग 2025 कॉलेज की शैक्षणिक गुणवत्ता, प्लेसमेंट प्रदर्शन, शोध गतिविधियों, उद्योग संबंध, और अंतर्राष्ट्रीय दृष्टिकोण जैसे कई मानकों पर आधारित है।
भारत का टॉप लॉ कॉलेज कौन सा है?
भारत का टॉप लॉ कॉलेज नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU), बेंगलुरु है। यह विश्वविद्यालय कानूनी शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी है और भारत के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक माना जाता है। NLSIU ने लगातार शीर्ष स्थान पर रहते हुए उत्कृष्ट शैक्षिक मानकों, विशेषज्ञ संकाय और उच्चतम शोध कार्यों के लिए ख्याति प्राप्त की है। यहां पर कानून के विभिन्न क्षेत्रों में गहरी शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, जिससे इसके स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों को न्यायिक, कानूनी और शैक्षिक क्षेत्र में शानदार अवसर मिलते हैं।
IIRF रैंकिंग 2025: भारत के टॉप लॉ कॉलेज की सूची निम्न प्रकार है-
1. नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु
2. नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली
3. NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, हैदराबाद
4. गवर्नमेंट लॉ कॉलेज, मुंबई
5. वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूरिडिकल साइंसेज, कोलकाता
6. फैकल्टी ऑफ लॉ, जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली
7. फैकल्टी ऑफ लॉ, यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली, दिल्ली
8. नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी, भोपाल
9. नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, जोधपुर
10. राजीव गांधी स्कूल ऑफ इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी लॉ, आईआईटी खड़गपुर
11. फैकल्टी ऑफ लॉ, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी
12. डॉ. अंबेडकर गवर्नमेंट लॉ कॉलेज, चेन्नई
13. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी, लखनऊ
14. डॉ. बी. आर. अंबेडकर लॉ कॉलेज, विशाखापत्तनम
15. फैकल्टी ऑफ लॉ, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, वाराणसी
16. गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, गांधीनगर
17. राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, पटियाला
18. डॉ. बी. आर. अंबेडकर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, सोनीपत
19. डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ
20. राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, कटक
21. राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय और न्यायिक अकादमी, गुवाहाटी
22. राष्ट्रीय उन्नत विधि अध्ययन विश्वविद्यालय, कोच्चि
23. महाराष्ट्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, मुंबई
24. विश्वविद्यालय विधि और विधि अध्ययन विद्यालय, नई दिल्ली
25. विधि संकाय, लखनऊ विश्वविद्यालय


Click it and Unblock the Notifications











