IIRF Rank 2024 Top Private Universities of In India: भारतीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (IIRF) द्वारा भारत के प्राइवेट विश्वविद्यालयों की रैंकिंग की प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। विभिन्न चरणों के साथ कई भिन्न-भिन्न मानदंडों के आधार पर आईआईआरएफ रैंकिंग सूची तैयार की जाती है।

इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क द्वारा प्रत्येक वर्ष केंद्रीय विश्वविद्यालयों के साथ-साथ देश भर के प्राइवेट या निजी विश्वविद्यालयों की सूची भी जारी की जाती है। इसके साथ ही आईआईआरएफ राज्य आधारित लिस्ट भी जारी करता है। आज हम आपको इस लेख में भारत के टॉप प्राइवेट विश्वविद्यालयों के नाम बता रहे हैं।
IIRF Ranking 2024 किस आधार पर तय होती है सूची
इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (IIRF) हर साल अकादमिक उत्कृष्टता, बुनियादी ढांचे, उद्योग इंटरफेस और अनुसंधान आउटपुट सहित कई महत्वपूर्ण मापदंडों के आधार पर भारत भर में निजी विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन और रैंकिंग करता है। आईआईआरएफ रैंकिंग के अनुसार 2024 के लिए भारत के शीर्ष निजी विश्वविद्यालयों की सूची बताने जा रहे हैं।
देश भर के वे छात्र जो निजी कॉलेजों में ग्रेजुएशन या स्नातक एवं स्नाकोत्तर या पीजी कार्यक्रमों में दाखिला लेना चाहते हैं वे यहां भारत के टॉप निजी विश्वविद्यालयों की सूची देख सकते हैं।
भारत के टॉप प्राइवेट विश्वविद्यालयों की सूची
1 | विश्वविद्यालय का नाम | राज्य | ओवरऑल रैंक |
|---|---|---|---|
2 | अशोका विश्वविद्यालय | हरियाणा | 1 |
3 | धीरूभाई अंबानी सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी संस्थान (डीए-आईआईसीटी) | गुजरात | 2 |
4 | शिव नादर विश्वविद्यालय | उत्तर प्रदेश | 3 |
5 | एमिटी विश्वविद्यालय | उत्तर प्रदेश | 4 |
6 | श्री धर्मस्थल मंजुनाथेश्वर विश्वविद्यालय | कर्नाटक | 5 |
7 | निरमा विश्वविद्यालय | गुजरात | 6 |
8 | अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय | कर्नाटक | 7 |
9 | चितकारा विश्वविद्यालय | पंजाब | 8 |
10 | दयानंद सागर विश्वविद्यालय | कर्नाटक | 9 |
11 | जेएसएस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय | कर्नाटक | 10 |
12 | ओ पी जिंदल विश्वविद्यालय | हरियाणा | 11 |
13 | XIM यूनिवर्सिटी | ओडिशा | 11 |
14 | अहमदाबाद विश्वविद्यालय | गुजरात | 12 |
15 | शूलिनी विश्वविद्यालय | हिमाचल प्रदेश | 13 |
16 | सीएमआर यूनिवर्सिटी | कर्नाटक | 14 |
17 | पर्यावरण नियोजन एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय केंद्र | गुजरात | 15 |
18 | चंडीगढ़ विश्वविद्यालय | पंजाब | 16 |
19 | एलायंस यूनिवर्सिटी | कर्नाटक | 17 |
20 | श्री श्री विश्वविद्यालय | ओडिशा | 17 |
21 | बीएमएल मुंजलाल यूनिवर्सिटी | हरियाणा | 18 |
22 | आईसीएफएआई यूनिर्विसटी | राज्यस्थान | 19 |
23 | फ्लेम यूनिवर्सिटी | महाराष्ट्र | 19 |
24 | एडीएएमएएस | पंश्चिम बंगाल | 20 |
यहां पढ़ें: IIRF यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024: भारत के टॉप 10 विश्वविद्यालयों की सूची, JNU ने हासिल किया प्रथम स्थान


Click it and Unblock the Notifications











