कानून की शिक्षा प्राप्त करने वाले उम्मीदवार कई जगह इंटर्नशिप के लिए आवेदन करते हैं। वह उम्मीदवार वोलंटरी इंटर्नशिप योजना उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। वोलंटरी इंटर्नशिप योजना इंस्टीट्यूट ऑफ लेजिस्लेटिव ड्राफ्टिंग रिसर्च - आईएलडीआर की एक पहल है। लेजिस्लेटिव ड्राफ्टिंग में उम्मीदवारों को स्किल डेवलपमेंट करना इस इंटर्नशिप का मुख्य उद्देश्य है।
इस इंटर्नशिप की एक खास बात ये है कि इसकी कोई अंतिम तिथि नहीं है। इसके लिए उम्मीदवार कभी भी आवेदन कर सकता है। इस इंटर्नशिप की अवधि 6 सप्ताह की है। जिसके लिए केवल 5 इंटर्न का चयन किया जाएगा। इस इंटर्नशिप के माध्यम से उम्मीदवारों को लेजिस्लेटिव ड्राफ्टिंग में प्रोफेशनल के तौर पर कार्य करने के लिए प्रेरित करना है।

वोलंटरी इंटर्नशिप योजना 2023 : योग्यता
भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त लॉ कॉलेज से 4 से 5 वर्षों के एकीकृत प्रोग्राम की डिग्री करने वाला उम्मीदवार या फिर 3 साल की बैचलर डिग्री करने वाला उम्मीदवार आवेदन कर सकता है।
वोलंटरी इंटर्नशिप योजना 2023 : सिलेक्शन प्रोसेस
उम्मीदवार द्वारा सबमिट किए जाने वाले संक्षित नोट में शॉर्ट लिस्ट करने के बाद एक इंटरव्यू का आयोज किया जाएगा। जिसके आधार पर उम्मीदावर का चयन किया जाएगा।
वोलंटरी इंटर्नशिप योजना 2023 : दस्तावेज
वोलंटरी इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 250 शब्दों का एक संक्षिप नोट लिखना है। जो लेजिस्लेटिव ड्राफ्टिंग में उम्मीदवार की रूचि को दिखाए।
वोलंटरी इंटर्नशिप योजना 2023 : फायदें
इस इंटर्नशिप के लिए चयनित उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। ये सर्टिफिकेट उम्मीदवार को आईएलडीआर द्वारा दिया जाएगा।
वोलंटरी इंटर्नशिप योजना 2023 : टर्म एंड कडिशन
इंटर्नशिप की अवधि 6 सप्ताह है कि है और इसके लिए केवल 5 इंटर्नो को चुना जाएगा। इसके साथ उम्मीदवारों को कानून और न्याय मंत्रालय के पुस्तकालय का प्रयोग किया जा सकता है।
वोलंटरी इंटर्नशिप योजना 2023 : आवेदन प्रक्रिया
चरण 1 - इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को बडी4स्टडी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
चरण 2 - आधिकारिक वेबसाइट पर उम्मीदवारों को ऑलवेस ऑन के सेक्शन पर उम्मीदवारों वोलंटरी इंटर्नशिप योजना 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 - लिंक पर क्लिक करने के लिए उम्मीदवारों नीचे दिए गए अप्लाई के बटन पर क्लिक करना है।
चरण 4 - यहां उम्मीदवारों के खुद को रजिस्टर करना है।
चरण 5 - रजिस्ट्रेशन में उन्हें व्यक्तिकगत जानकारी डालने के बाद वह आवेदन फॉर्म के पेज पर पहुंच जाएंगे। जहां उन्हें एक पीडीएफ प्राप्त होगी।
चरण 6 - आवेदन फॉर्म का प्रिंट लेकर कर आपको जारी जानकारी भरकर नीचे दिए गए पते पर भेजना है।
आवेदन भेजने का पता
शाखा अधिकारी, आईएलडीआर, 416 'डी' विंग,
विधायी विभाग, कानून और न्याय मंत्रालय,
शास्त्री भवन, नई दिल्ली-110 001
वोलंटरी इंटर्नशिप योजना 2023 आवेदन फॉर्म


Click it and Unblock the Notifications











