भारत के टॉप नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) की लिस्ट 2022

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) भारत में सबसे सम्मानित संस्थानों में से एक है जो इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी में विभिन्न ग्रैजुएशन, पोस्ट ग्रैजुएशन और डॉक्टरेट कोर्स प्रदान करता है। एनआईटी में एडमिशन लेने के लिए छात्रों को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित जेईई मेन परीक्षा पास करनी होती, जिसके बाद छात्रों को उनकी रैंक अनुसार कॉलेज दिए जाते हैं। भारत के लगभग सभी इंजीनियर छात्रों का सपना होता है कि वे आईआईटी या एनआईटी से अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई करें।

भारत के टॉप नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की लिस्ट 2022

चलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारत के टॉप 10 एनआईटी इंस्टीट्यूट के बारे में बताते हैं। बता दें कि हाल ही में 15 जुलाई 2022 को NIRF ने टॉप इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट की सूची जारी की जिसमें से हम केवल आपको टॉप एनआईटी इंस्टीट्यूट के बारें में बताएंगे।

Top Engineering College In India भारत के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट 2022Top Engineering College In India भारत के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट 2022

NIRF Ranking 2022 MBA Colleges In India भारत के टॉप एमबीए कॉलेज की लिस्ट 2022NIRF Ranking 2022 MBA Colleges In India भारत के टॉप एमबीए कॉलेज की लिस्ट 2022

भारत के टॉप एनआईटी की सूची निम्नलिखित हैं

टॉप 20 एनआईटी की लिस्टराज्यस्कोरNIRF रैंक
1
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, तिरुचिरापल्लीतमिलनाडु69.178
2
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कर्नाटक, सूरथकलकर्नाटक66.0410
3
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, राउरकेलाउड़ीसा62.3615
4
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, वारंगलतेलंगाना6021
5
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कालीकटकेरल56.6631
6
विश्वेश्वरैया नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, नागपुरमहाराष्ट्र56.6232
7
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दुर्गापुरपश्चिम बंगाल55.7634
8
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सिलचरअसम54.6338
9
मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजीराजस्थान51.6946
10
मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजीउतार प्रदेश51.1747
11
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कुरुक्षेत्रहरियाणा50.1150
12
डॉ बी आर अम्बेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जालंधरपंजाब49.4552
13
सरदार वल्लभभाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजीगुजरात47.6158
14
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेघालयमेघालय46.6760
15
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पटनाबिहार46.2463
16
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रायपुरछत्तीसगढ45.7165
17
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, श्रीनगरजम्मू और कश्मीर45.5266
18
मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजीमध्य प्रदेश44.6370
19
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, अगरतलात्रिपुरा41.9280
20
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गोवागोवा40.7888

1. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, तिरुचिरापल्ली

1. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, तिरुचिरापल्ली

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, तिरुचिरापल्ली (एनआईटी तिरुचिरापल्ली या एनआईटी त्रिची) भारत के तमिलनाडु में तिरुचिरापल्ली शहर के पास एक पब्लिक तकनीकी और रिसर्च यूनिवर्सिटी है। इसकी स्थापना 1964 में मद्रास विश्वविद्यालय की संबद्धता के तहत भारत और तमिलनाडु की सरकारों द्वारा क्षेत्रीय इंजीनियरिंग कॉलेज तिरुचिरापल्ली के रूप में की गई थी। जिसके बाद 2003 में यूजीसी, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) और भारत सरकार की मंजूरी के साथ कॉलेज को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया गया था और इसका नाम बदलकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, तिरुचिरापल्ली कर दिया गया था। अधिक जानकारी के लिए जाएं आधिकारिक वेबसाइट पर https://www.nitt.edu/

2. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कर्नाटक, सूरथकल
 

2. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कर्नाटक, सूरथकल

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कर्नाटक, सूरथकल (एनआईटीके) को पहले कर्नाटक क्षेत्रीय इंजीनियरिंग कॉलेज (KREC) के नाम से जाना जाता था जो कि मैंगलोर में स्थित है। इसकी स्थापना 1960 में KREC के रूप में हुई थी, जबकि आज यह भारत के 31 एनआईटी में से एक है और इसे भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रूप में मान्यता प्राप्त है। अधिक जानकारी के लिए जाएं आधिकारिक वेबसाइट पर https://www.nitk.ac.in/

3. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, राउरकेला

3. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, राउरकेला

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, राउरकेला (एनआईटी राउरकेला या एनआईटीआरकेएल या एनआईटीआर) को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान अधिनियम, 2007 द्वारा राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रूप में मान्यता दी गई। यह भारतीय इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी की एनआईआरएफ रैंकिंग 2022 में 15 वें स्थान पर है। अधिक जानकारी के लिए जाएं आधिकारिक वेबसाइट पर https://www.nitrkl.ac.in/

4. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, वारंगल

4. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, वारंगल

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, वारंगल (एनआईटी वारंगल या एनआईटीडब्ल्यू), भारत में स्थित एक पब्लिक तकनीकी और रिसर्च यूनिवर्सिटी है। इसे भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रूप में मान्यता प्राप्त है। इस संस्थान की स्थापना 1959 में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा की गई थी, जिसे की पहले आरईसी के रूप में जाना जाता था लेकिन बाद में 2002 में संस्थान का नाम बदलकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, वारंगल कर दिया गया। अधिक जानकारी के लिए जाएं आधिकारिक वेबसाइट पर https://www.nitw.ac.in/

5. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कालीकट

5. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कालीकट

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कालीकट (एनआईटी कालीकट या एनआईटीसी) को 1961 में स्थापित किया गया था और 2002 तक कालीकट क्षेत्रीय इंजीनियरिंग कॉलेज (CREC) के रूप में जाना जाता था। यह पूरे देश के छात्रों को उच्च मानक तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के लिए भारत सरकार द्वारा स्थापित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी परिसरों में से एक है। एनआईटी कालीकट अपने परिसर में एक सुपर कंप्यूटर की मेजबानी करता है, और इसमें एक समर्पित नैनो टेक्नोलॉजी विभाग भी है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर http://www.nitc.ac.in/

6. विश्वेश्वरैया नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, नागपुर

6. विश्वेश्वरैया नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, नागपुर

विश्वेश्वरैया नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीएनआईटी) मध्य भारत के शहर नागपुर, महाराष्ट्र में स्थित एक पब्लिक तकनीकि यूनिवर्सिटी है। 1960 में स्थापित, यह संस्थान देश के 31 राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (NIT) में से एक है। 2007 में, संस्थान को अन्य सभी एनआईटी के साथ भारत की संसद के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान अधिनियम, 2007 (2007 का 27) द्वारा राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा दिया गया था। जिसको की पहले विश्वेश्वरैया रीजनल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (VRCE) के रूप में जाना जाता था लेकिन बाद में इसका नाम बदलकर विश्वेश्वरैया के सम्मान में रखा गया। अधिक जानकारी के लिए जाएं आधिकारिक वेबसाइट पर https://vnit.ac.in/

7. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दुर्गापुर

7. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दुर्गापुर

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दुर्गापुर (एनआईटी दुर्गापुर या एनआईटीडीजीपी के रूप में भी जाना जाता है), जिसे पहले क्षेत्रीय इंजीनियरिंग कॉलेज, दुर्गापुर (आरईसी दुर्गापुर या आरईसीडीजीपी के रूप में भी जाना जाता था। राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क 2022 ने एनआईटी यूनिवर्सिटी में इस इंस्टीट्यूट को सातवां और इंजीनियरिंग के लिए 34वां स्थान दिया। अधिक जानकारी के लिए जाएं आधिकारिक वेबसाइट पर https://nitdgp.ac.in/

8. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सिलचर

8. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सिलचर

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सिलचर (एनआईटी सिलचर या एनआईटीएस) भारत के 31 एनआईटी में से एक है जिसे 1967 में सिलचर में एक क्षेत्रीय इंजीनियरिंग कॉलेज के रूप में स्थापित किया गया था। 2002 में, इसे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का दर्जा दिया गया और इसे राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान अधिनियम, 2007 के तहत राष्ट्रीय महत्व का संस्थान घोषित किया गया। अधिक जानकारी के लिए जाएं आधिकारिक वेबसाइट पर http://www.nits.ac.in/

9. मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

9. मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमएनआईटी या एनआईटी जयपुर) को पहले मालवीय क्षेत्रीय इंजीनियरिंग कॉलेज (MREC) जयपुर के रूप में जाना जाता था, जिसके बाद 2007 में इसे मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का नाम दिया गया। इसकी स्थापना 1963 में केवल 2 इंजीनियरिंग शाखाओं के साथ हुई थी और अब इसमें चौदह विभाग शामिल हैं, एक स्कूल प्रबंधन और संबद्ध केंद्र है। अधिक जानकारी के लिए जाएं आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं https://mnit.ac.in/about_us/about_mnit

10. मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

10. मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, इलाहाबाद (MNNIT या NIT इलाहाबाद), को पहले मोतीलाल नेहरू क्षेत्रीय इंजीनियरिंग कॉलेज (MNREC) इलाहाबाद (प्रयागराज) के नाम से जाना जाता था। यह देश के शीर्ष एनआईटी में से एक है जिसे 1976-77 में कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में ग्रैजुएट कोर्स शुरू करने वाला देश में पहला होने का गौरव प्राप्त है। अधिक जानकारी के लिए जाएं आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं http://www.mnnit.ac.in/

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
National Institute of Technology (NIT) is one of the most respected institutes in India that offers various graduation, post graduation and doctoral courses in engineering and technology. To take admission in NITs, students have to clear the JEE Main exam conducted by the National Testing Agency (NTA), after which colleges are allotted to the students according to their rank. It is the dream of almost all the engineering students of India to pursue their engineering studies from IITs or NITs.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X