Top MBA College In India: इंडिया के टॉप बी-स्कूल जिनमें CAT के बिना मिलता है एडमिशन

Top MBA College In India: आज हम आपको देश के उन टॉप एमबीए कॉलेजों के बारे में बताने जा रहे है जिसमें कैट के स्कोर के बिना एडमिशन दिया जाता है। जानिए कैट के बिना एडमिशन देने वाले इंस्टीट्यूट के बारे में

By Sudhir

Top MBA College In India: अभी हाल ही में कैट-2018 परीक्षा का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। कैट (कॉमन एप्टिट्यूड टेस्ट) की परीक्षा हर साल आईआईएम द्वारा आयोजित की जाती है। कैट के द्वारा देश के 13 आईआईएम के साथ ही टॉप बी-स्कूल में एडमिशन मिलता है। लेकिन अगर आप सोच रहे है कि कैट में अच्छा स्कोर नही कर पाने की वजह से आपको देश के टॉप एमबीए कॉलेज में एडमिशन नही मिलेगा तो आप गलत सोच रहे है। दरअसल हमारे देश में ऐसे भी कई प्रतिष्ठित एमबीए कॉलेज है जो कैट स्कोर के बिना भी कैंडिडेट को एडमिशन देते है। आज हम आपको ऐसे टॉप बी स्कूल और मैनेजमेंट कॉलेजों के बारे में बताने जा रहे है जिनमें कैट स्कोर के बिना भी एडमिशन लिया जा सकता है।

Top MBA College In India: इंडिया के टॉप बी-स्कूल जिनमें CAT के बिना मिलता है एडमिशन

इंडिया के टॉप बी-स्कूल जिनमें CAT के बिना मिलता है एडमिशन-

1.जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (एक्सएलआरआई) जमशेदपुर-

जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट भारत के सबसे पुराने और बेहतरीन बी-स्कूलों में शामिल है। एक्सएलआरआई में एडमिशन के लिए आपके पास XAT और जीमैट के वेलिड स्कोर कार्ड होना जरूरी है। यहां पर जनरल मैनेजमेंट, बिजनेस मैनेजमेंट, मानव संसाधन, ग्लोबल एमबीए, एक्जक्यूटिव एमबीए के साथ मास्टर ऑफ साइंस प्रोग्राम इन पॉजिटिव ऑर्गानाइजेशन डेवलपमेंट एंड चेंज (एमपीओडी) जैसे वर्गों में एमबीए के प्रोग्राम उपलब्ध है। एक्सएलआरआई में एडमिशन के लिए आपका कट-ऑफ सिलेक्ट होना जरूरी है उसके पास आपको जीडी और पीआई के लिए बुलाया जाता है।

2.इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड, (IIFT) नई दिल्ली-

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड (भारतीय विदेश व्यापार संस्थान), नई दिल्ली की स्थापना भारत सरकार द्वारा 1963 में की गई थी। यह एक स्वशासी संस्था है। IIFT का मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन इन इंटरनेशन बिजनेस फ्लैगशिप प्रोग्राम है। IIFT में एडमिशन के लिए कैट स्कोर कार्ड की जरूरत नही होती है। IIFT में मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम्स, एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम्स और सर्टिफिकेट प्रोग्राम्स भी कराए जाते है।

3.डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, आईआईएससी-

बेंगलोर में स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISC) देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक है। IISC का डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट देश के सर्वश्रेष्ठ मैनेजमेंट संस्थानों में से एक माना जाता है। हर साल यहां पर कई बड़ी और मल्टीनेशनल कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आती है। यहां पर एडमिशन के लेने के लिए कैट के अलावा गेट और जीमैट का स्कोर कार्ड एक्सेप्ट किया जाता है।

4.नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुंबई (NMIMS)-

एनएमआईएमएस को इंडिया के बेहतरीन बिजनेस स्कूलों में शामिल किया गया है। यहां पर मैनेजमेंट, फार्मास्यूटिकल मैनेजमेंट, कैपिटल मार्केट, बैंकिंग, ह्यूमन रिसोर्स, एंटरप्रेन्योरशिप और फेमिली बिजनेस के अलावा सोशल सेक्टर से संबंधित कोर्स उपलब्ध है। यहां पर एडमिशन लेने के लिए आपको NMAT या जीमैट का स्कोर कार्ड होना जरूरी है।

5.जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, लखनऊ-

लखनऊ स्थित जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट देश के टॉप टेन प्राइवेट एमबीए कॉलेजों में शुमार है। इसके कैंपस लखनऊ, नोएडा, जयपुर और इंदौर में है। जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में अपनी प्रवेश परीक्षा के माध्यम से एडमिशन दिया जाता है। यहां पर हर साल कई मल्टीनेशनल कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आती है।

6.सिम्बायोसिस सेंटर फॉर मैनेजमेंट एंड ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट पुणे (SCMHRD)-

SCMHRD को इंडिया के अग्रणी मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में गिना जाता है। यहां पर फिनांस, एचआर, मार्केटिंग और ऑपरेशन जैसे कोर्स करवाएं जाते है। SCMHRD में एडमिशन के लिए SNAP टेस्ट देना पड़ता है। यहां पर छात्रों का हर साल बेहतरीन पैकेज मिलता है।

7.IILM, इंस्टीट्यूट फॉर हायर एजुकेशन-

आईआईएलएम यूनिवर्सिटी गुरूग्राम में स्थित है। इसके दो और कैंपस है जो लोधी रोड़ नई दिल्ली और ग्रेटर नोएडा में स्थित है। IILM में अपनी प्रवेश परीक्षा के आधार पर एडमिशन दिया जाता है। इसके अलावा आप कैट, मैट, सीमैट, जैट और जीमैट में से किसी के भी स्कोर कार्ड से IILM में एडमिशन ले सकते है।

8.केजे सोमैया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च, मुंबई (SIMSR)-

मुंबई स्थित इस मैनेटमेंट संस्थान को देश के 25 सबसे बेस्ट बी स्कूल और शीर्ष 10 प्राइवेट बिजनेस स्कूलों में शामिल किया जाता रहा है। यहां पर बिजनेस मैनेजमेंट के अलावा एमसीए और डॉक्टरेट पाठ्यक्रम के रेगुलर, शार्टटर्म और एक्सक्यूटिव प्रोग्राम करवाए जाते है। अगर केजे सोमैया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च, मुंबई (SIMSR) में एडमिशन लेना चाहते है तो आपके पास कैट के अलावा सीमैट, जैट और जीमैट के स्कोर कार्ड में से किसी एक के आधार पर भी एडमिशन ले सकते है।

ये भी पढ़ें- GATE 2019 Notification: गेट-2019 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Top MBA College In India: आज हम आपको देश के उन टॉप एमबीए कॉलेजों के बारे में बताने जा रहे है जिसमें कैट के स्कोर के बिना एडमिशन दिया जाता है। जानिए कैट के बिना एडमिशन देने वाले इंस्टीट्यूट के बारे में। Today we are going to tell you about top MBA colleges in the country, which gives Admission without the score of CAT. Check Notification, Vacancies List, Eligibility Criteria, Online Application Form, Pay Scale, Examination Dates and much more at Careerindia.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+