Railway University: देश के पहले रेल और परिवहन विश्वविद्यालय (National Rail and Transportation Institute) की आज (5 सितंबर 2018) से शुरूआत हो गई है। शिक्षक दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले रेलवे यूनिवर्सिटी का उद्घाटन करने जा रहे है। देश के पहले रेलवे विश्वविद्यालय की स्थापना गुजरात के वड़ोदरा में की गई है। यूनिवर्सिटी के पहले बैच की शुरूआत भी इसी सत्र से होने जा रही है। पहले बैच (2018 - 2021) की एडमिशन प्रक्रिया जून में शुरू हुई थी। जिसमें 80 सीटों के लिए 3500 से ज्यादा आवेदन आए थे। फिलहाल रेल और परिवहन विश्वविद्यालय में दो कोर्स करवाएं जा रहे है। ये कोर्सेस है- बीबीए (परिवहन प्रबंधन) और बीएससी (परिवहन प्रौद्योगिकी)। इन दोनों कोर्स के लिए फिलहाल 40-40 सीटें निर्धारित की गई है। आइये जानते है रेलवे यूनिवर्सिटी के कोर्सेस, योग्यता, फीस और एडमिशन प्रक्रिया आदि के बारे में।

जानिए रेलवे यूनिवर्सिटी के कोर्सेस के बारे में (Courses of Railway University)-
देश के पहले रेलवे यूनिवर्सिटी की शुरूआत बीबीए और बीएससी जैसे दो कोर्सेस से होने जा रही है। आइये जानते है इन दोनों कोर्सेस के बारे में-
1.बीबीए ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट (BBA in Transportation Management)-
ये तीन वर्षीय अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम होगा जिसमें फिलहाल 40 सीटें होगी। इस कोर्स में ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट के बारे में पढ़ाई करवाई जाएगी। ये कोर्स NRTI के अंडरग्रेजुएट स्ट्रक्चर के आधार पर डिजाईन किया गया है। इस कोर्स के तीन पार्ट होंगे जिसमें डोमेन नॉलेज, मल्टीडिसिप्लीनरी लर्निंग और सेल्फ डिस्कवरी और प्रोफेशनल डेवलपमेंट होंगे।
2.बीएससी ट्रांसपोर्टेशन टेक्नोलॉजी (Bsc In Transportation Technology)-
ये भी तीन वर्षीय अंडरग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम होगा जिसमें फिलहाल 40 सीटें होगी। इस कोर्स के अंतर्गत ट्रांसपोर्टेशन की फील्ड में टेक्नोलॉजी का अध्ययन करवाया जाएगा। ये कोर्स NRTI के अंडरग्रेजुएट स्ट्रक्चर के आधार पर डिजाईन किया गया है। इस कोर्स के तीन पार्ट होंगे जिसमें वर्कशॉप, लेबोरेटरी और स्टूडियो वर्क रहेंगें।
रेलवे यूनिवर्सिटी के कोर्सेस के लिए योग्यता (Railway University Eligibility)-
बीएससी ट्रांसपोर्टेशन टेक्नोलॉजी (Bsc In Transportation Technology)-
इस कोर्स में एडमिशन के लिए कैंडिडेट को 12वीं साइंस विषय के साथ कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना जरूरी है। वहीं आरक्षित वर्ग के लिए 50 प्रतिशन होना जरूरी है।
बीबीए ट्रांसपोर्टेशन मैनेजमेंट (BBA in Transportation Management)-
इस कोर्स में एडमिशन के लिए कैंडिडेट को 12वीं साइंस विषय के साथ कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना जरूरी है। वहीं आरक्षित वर्ग के लिए 50 प्रतिशन होना जरूरी है।
कोर्स फीस (Railway University Courses Fees)-
इन कोर्सेस की कुल फीस 91,075 है। यूनिवर्सिटी पहले बैच के लिए ट्यूशन फीस में 50 प्रतिशत की स्कॉलरशिप भी देगी।
ऐसे होगा चयन (Railway University Selection Process)-
इन कोर्सेस में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा करवाई जाएगी। इस परीक्षा में माइनल मार्किंग भी रहेगी प्रत्येक गलत जवाब पर 1/3 अंक काटे जाऐंगे। प्रवेश परीक्षा फॉर्मेट इस प्रकार है-
प्रश्नों की संख्या- 100 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न (Railway University Test Format)
-इंग्लिश एफिसिएंसी- 25 प्रश्न
-रीजनिंग और जनरल इंटेलिजेंस- 30 प्रश्न
-क्वांटिटेव और न्यूमेरिकल एबिलिटी- 25 प्रश्न
-जनरल अवेयरनेस- 20 प्रश्न


Click it and Unblock the Notifications











