डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी इन ऑर्गेनिक केमिस्ट्री 3 साल की अवधि का डेक्टरेट लेवल का फुल-टाइम कोर्स है। पीएचडी इन ऑर्गेनिक केमिस्ट्री कोर्स इस प्रकार से डिजाइन किया गया है ताकि छात्र कार्बनिक रसायन विज्ञान, जैव रसायन, सिंथेटिक कार्बनिक रसायन विज्ञान, प्राकृतिक उत्पाद रसायन विज्ञान, औषधीय रसायन विज्ञान और कुछ अन्य अनुसंधान क्षेत्रों के बारे में गहन अध्ययन कर सके।
चलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको पीएचडी ऑर्गेनिक केमिस्ट्री से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी से अवगत कराएंगे कि आखिर ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में पीएचडी के करने के लिए एलिजिबिलिटी क्या होनी चाहिए। इसका एडमिशन प्रोसेस क्या है, इसके लिए प्रमुख एंट्रेंस एग्जाम कौन से हैं, इसे करने के बाद आपके पास जॉब प्रोफाइल क्या होंगी और उनकी सैलरी क्या होगी। भारत में ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में पीएचडी करने के लिए टॉप कॉलेज कौन से हैं और उनकी फीस क्या है।

• कोर्स का नाम- डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी इन ऑर्गेनिक केमिस्ट्री
• कोर्स का प्रकार- डॉक्टरेट डिग्री
• कोर्स की अवधि- 3 साल
• एलिजिबिलिटी- पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री
• एडमिशन प्रोसेस- एंट्रेंस एग्जाम/ मेरिट बेस्ड
• कोर्स फीस- 10,000 से 2,00,000 तक
• अवरेज सैलरी- 2 से 10 लाख तक
• टॉप फिल्ड- रासायनिक उद्योग, फार्मा उद्योग, प्लास्टिक उद्योग, पेट्रोकेमिकल कंपनियां, शैक्षिक संस्थान, कृषि रसायन कंपनियां आदि।
• जॉब प्रोफाइल- रिसर्च केमिस्ट, रिसर्च एसोसिएट, एनालिटिकल केमिस्ट्री एसोसिएट, केमिस्ट्री प्रोजेक्ट असिस्टेंट, ऑर्गेनिक केमिस्ट्री प्रोफेसर, सिंथेटिक ऑर्गेनिक केमिस्ट आदि।
पीएचडी ऑर्गेनिक केमिस्ट्री: एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
• इच्छुक उम्मीदवार के पास ऑर्गेनिक केमिस्ट्री या उससे संबंधित विषयों में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
• पीएचडी ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवार के मास्टर डिग्री में न्यूनतम 55% अंक होना आवश्यक है।
• आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 5% अंकों की छूट दी जाती है।
• इसके साथ ही, उम्मीदवार को एंट्रेंस एग्जाम में भी विश्वविद्यालय के मानकों तक स्कोर करना होता है, जो या तो विश्वविद्यालय द्वारा स्वयं या यूजीसी-नेट जैसी राष्ट्रीय परीक्षाओं द्वारा आयोजित की जाती हैं।
• मास्टर डिग्री कर रहे अंतिम वर्ष के उम्मीदवार भी एंट्रेंस एग्जाम देकर इस कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।
पीएचडी ऑर्गेनिक केमिस्ट्री: एडमिशन प्रोसेस
किसी भी टॉप यूनिवर्सिटी में पीएचडी ऑर्गेनिक केमिस्ट्री कोर्स में एडमिशन लेने के लिए, उम्मीदवारों को एंट्रेंस एग्जाम देने की आवश्यकता होती है। एंट्रेंस एग्जाम में पास होने के बाद पर्सनल इंट्रव्यू होता है और यदि उम्मीदवार उसमें अच्छा स्कोर करते हैं, तो उन्हें स्कोलरशिप भी मिल सकती है।
पीएचडी ऑर्गेनिक केमिस्ट्री के लिए भारत के टॉप कॉलेजों द्वारा अपनाई जाने वाली एडमिशन प्रोसेस निम्नलिखित है
चरण 1: रजिस्ट्रेशन
- उम्मीदवार ऑफिशयल वेबसाइट पर जाएं।
- ऑफिशयल वेबसाइट पर जाने के बाद आवेदन फॉर्म भरें।
- आवेदन फॉर्म को भरने के बाद ठीक तरह से जांच लें यदि फॉर्म में गलती हुई तो वह रिजक्ट हो सकता है।
- मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन पत्र सबमिट करें।
- क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से ऑनलाइन फॉर्म की फीस जमा करें।
चरण 2: एंट्रेंस एग्जाम
- यदि उम्मीदवार पीएचडी ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में एडमिशन लेने के लिए टॉप यूनिवर्सिटी का लक्ष्य रखते हैं, तो उनके लिए एंट्रेंस एग्जाम क्रेक करना अत्यंत आवश्यक है। जिसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी हो जाने के बाद एडमिट कार्ड जारी किए जाते हैं। जिसमें की एंट्रेंस एग्जाम से संबंधित सभी जानकारी दी जाती है जैसे कि एग्जाम कब और कहां होगा, आदि।
- बता दें कि पीएचडी इन ऑर्गेनिक केमिस्ट्री के लिए एडमिशन प्रोसेस यूजीसी- नेट, यूजीसी सीएसआईआर नेट, गेट आदि जैसे एंट्रेंस एग्जाम पर निर्भर करती है। योग्य उम्मीदवारों का चयन आगे इंट्रव्यू के आधार पर किया जाता है।
चरण 3: एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट
एंट्रेंस एग्जाम हो जाने के कुछ दिन बाद उसका रिजल्ट घोषित किया जाता है जिसके लिए, छात्रों को नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइटों और सोशल मीडिया हैंडल की जांच करके खुद को अपडेट रखना चाहिए।
चरण 4: इंट्रव्यू एंड एनरोलमेंट
- एंट्रेंस एग्जाम में पास होने वाले छात्रों को यूनिवर्सिटी द्वारा इंट्रव्यू में उपस्थित होने के लिए कहा जाएगा - या तो ऑनलाइन (स्काइप, गूगल मीट, ज़ूम) या ऑफ़लाइन छात्रों को यूनिवर्सिटी परिसर में बुलाकर।
- इस दौरान, अन्य सभी एलिजिबिली क्राइटेरिया को क्रॉस चेक किया जाता है, और यदि छात्र इंटरव्यू में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो उन्हें डॉक्टरेट स्तर पर ऑर्गेनिक केमिस्ट्री का अध्ययन करने के लिए एडमिशन दिया जाता है।
पीएचडी ऑर्गेनिक केमिस्ट्री: सिलेबस
फर्स्ट ईयर
- रसायन विज्ञान में प्रायोगिक तकनीक
- कुल संश्लेषण केस स्टडीज और रणनीतियां
- एडवांस्ड कार्बनिक स्पेक्ट्रोस्कोपी
सेकेंड ईयर
- एंजाइमोलॉजी
- प्रोटीन केमेस्ट्री
- एडवांस्ड कार्बनिक संश्लेषण
- करेंट टॉपिक्स इन ओर्गेनिक केमेस्ट्री
थर्ड ईयर
- रिसर्च प्रोपसल एंड सेमिनार
- रिसर्च प्रोपसल एंड प्रेसेंटेशन
कॉलेज फक्लटी आमतौर पर छात्रों को उनके स्वतंत्र शोध कार्य में सहायता करते हैं, जबकि अधिक अनुभव प्राप्त करने के लिए छात्र सहायक के रूप में अपने प्रोफेसरों के अधीन काम करना चुन सकते हैं। ऐसा करने से उन्हें इस बात की बेहतर समझ होगी कि पीएचडी पूरी करने के बाद अगर वे प्रोफेसर बनना चाहते हैं तो उन्हें किस तरह का काम करना होगा।
पीएचडी ऑर्गेनिक केमिस्ट्री: टॉप कॉलेज और उनकी फीस
- आईआईएससी, बैंगलोर-फीस 35,200
- मद्रास विश्वविद्यालय, चेन्नई-फीस 10,970
- मैसूर विश्वविद्यालय-फीस 11,000
- गीताम, विशाखापत्तनम-फीस 73,200
- मनोनमनियम सुंदरनार विश्वविद्यालय, तिरुनेलवेली-फीस 27,800
- सीयूटीएम, परलखेमुंडी-फीस 80,000
पीएचडी ऑर्गेनिक केमिस्ट्री: जॉब प्रोफाइल और सैलरी
- रिसर्च केमिस्ट- सैलरी 2,98,000
- रिसर्च असोसिएट- सैलरी 3,44,000
- सिंथेटिक ऑर्गेनिक केमिस्ट- सैलरी 4,50,000
- एनालिटिक्ल ऑर्गेनिक केमिस्ट- सैलरी 5,30,000
- केमिस्ट्री प्रोजेक्ट असिस्टेंट- सैलरी 3,00,000


Click it and Unblock the Notifications











