डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी इन इंग्लिश लिटरेचर एक शोध आधारित डॉक्टरेट स्तर का कोर्स है। पीएचडी इन इंग्लिश लिटरेचर 2 से 5 साल तक की अवधि का कोर्स है। यह कोर्स उन छात्रों के लिए डिजाइन किया गया है जो अंग्रेजी भाषा में लिखे गए साहित्य का अध्ययन करने में रुचि रखते हैं। यह कोर्स छात्रों को विभिन्न कौशल- अनुसंधान कौशल, विश्लेषणात्मक कौशल, मौखिक और लिखित संचार कौशल विकसित करने में भी मदद करता है।
चलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको पीएचडी इन इंग्लिश लिटरेचर से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी से अवगत कराएंगे कि आखिर इंग्लिश लिटरेचर में पीएचडी करने के लिए एलिजिबिलिटी क्या होनी चाहिए। इसका एडमिशन प्रोसेस क्या है, इसके लिए प्रमुख एंट्रेंस एग्जाम कौन से हैं, इसे करने के बाद आपके पास जॉब प्रोफाइल क्या होंगी और उनकी सैलरी क्या होगी। भारत में इंग्लिश लिटरेचर में पीएचडी करने के लिए टॉप कॉलेज कौन से हैं और उनकी फीस क्या है।

• कोर्स का नाम- डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी इन इंग्लिश लिटरेचर
• कोर्स का प्रकार- डॉक्टरेट डिग्री
• कोर्स की अवधि- 2 से 5 साल तक
• एलिजिबिलिटी- मास्टर डिग्री
• एडमिशन प्रोसेस- एंट्रेंस एग्जाम
• कोर्स फीस- 10,000 से 1,30,000 तक
• अवरेज सैलरी- 4.5 से 6 लाख तक
• जॉब प्रोफाइल- अंग्रेजी प्रोफेसर, अंग्रेजी शिक्षक, संपादक, पत्रकार, आलोचक लेखक, तकनीकी लेखक, जनसंपर्क अधिकारी, अनुवादक आदि।
• जॉब फील्ड- मीडिया हाउस, शिक्षा संस्थान, पब्लिशिंग हाउस, ट्रांसलेशन हाउस आदि।
पीएचडी इन इंग्लिश लिटरेचर: एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
• इच्छुक उम्मीदवार के पास इंग्लिश लिटरेचर से संबंधित विषयों में पोस्ट ग्रेजुएशन या एम.फिल की डिग्री होनी चाहिए।
• पीएचडी इन इंग्लिश लिटरेचर में एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवार के पास मास्टर डिग्री में न्यूनतम 55% अंक होना आवश्यक है।
• आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 5% अंकों की अतिरिक्त छूट दी जाती है।
• इसके साथ ही, उम्मीदवार को एंट्रेंस एग्जाम में भी विश्वविद्यालय के मानकों तक स्कोर करना होता है, जो या तो विश्वविद्यालय द्वारा स्वयं या यूजीसी-नेट जैसी राष्ट्रीय परीक्षाओं द्वारा आयोजित की जाती हैं।
पीएचडी इन इंग्लिश लिटरेचर: एडमिशन प्रोसेस
किसी भी टॉप यूनिवर्सिटी में पीएचडी इन इंग्लिश लिटरेचर कोर्स में एडमिशन लेने के लिए, उम्मीदवारों को एंट्रेंस एग्जाम देने की आवश्यकता होती है। एंट्रेंस एग्जाम में पास होने के बाद पर्सनल इंट्रव्यू होता है और यदि उम्मीदवार उसमें अच्छा स्कोर करते हैं, तो उन्हें स्कोलरशिप भी मिल सकती है।
पीएचडी इन इंग्लिश लिटरेचर के लिए भारत के टॉप कॉलेजों द्वारा अपनाई जाने वाली एडमिशन प्रोसेस निम्नलिखित है
चरण 1: रजिस्ट्रेशन
- उम्मीदवार ऑफिशयल वेबसाइट पर जाएं।
- ऑफिशयल वेबसाइट पर जाने के बाद आवेदन फॉर्म भरें।
- आवेदन फॉर्म को भरने के बाद ठीक तरह से जांच लें यदि फॉर्म में गलती हुई तो वह रिजक्ट हो सकता है।
- मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन पत्र सबमिट करें।
- क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से ऑनलाइन फॉर्म की फीस जमा करें।
चरण 2: एंट्रेंस एग्जाम
- यदि उम्मीदवार पीएचडी इन इंग्लिश लिटरेचर में एडमिशन लेने के लिए टॉप यूनिवर्सिटी का लक्ष्य रखते हैं, तो उनके लिए एंट्रेंस एग्जाम क्रेक करना अत्यंत आवश्यक है। जिसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी हो जाने के बाद एडमिट कार्ड जारी किए जाते हैं। जिसमें की एंट्रेंस एग्जाम से संबंधित सभी जानकारी दी जाती है जैसे कि एग्जाम कब और कहां होगा, आदि।
- बता दें कि पीएचडी इन इंग्लिश लिटरेचर के लिए एडमिशन प्रोसेस सीएसआईआर नेट, यूजीसी नेट, जेआरएफ- गेट, डीयूईटी, जेएनयू पीएचडी प्रवेश परीक्षा जैसे एंट्रेंस एग्जाम पर निर्भर करती है। योग्य उम्मीदवारों का चयन आगे इंट्रव्यू के आधार पर किया जाता है।
चरण 3: एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट
एंट्रेंस एग्जाम हो जाने के कुछ दिन बाद उसका रिजल्ट घोषित किया जाता है जिसके लिए, छात्रों को नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइटों और सोशल मीडिया हैंडल की जांच करके खुद को अपडेट रखना चाहिए।
चरण 4: इंट्रव्यू एंड एनरोलमेंट
- एंट्रेंस एग्जाम में पास होने वाले छात्रों को यूनिवर्सिटी द्वारा इंट्रव्यू में उपस्थित होने के लिए कहा जाएगा - या तो ऑनलाइन (स्काइप, गूगल मीट, ज़ूम) या ऑफ़लाइन छात्रों को यूनिवर्सिटी परिसर में बुलाकर।
- इस दौरान, अन्य सभी एलिजिबिली क्राइटेरिया को क्रॉस चेक किया जाता है और यदि छात्र इंटरव्यू में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो उन्हें डॉक्टरेट स्तर पर इंग्लिश लिटरेचर का अध्ययन करने के लिए एडमिशन दिया जाता है।
पीएचडी इन इंग्लिश लिटरेचर: सिलेबस
1. अफ्रीकी-अमेरिकी साहित्य
2. पुनर्जागरण साहित्य
3. मध्यकालीन साहित्य
4. साहित्यिक आलोचना और सिद्धांत
5. गद्य कथा
6. बीसवीं सदी में साहित्य
7. महिला साहित्य
8. औपनिवेशिक और उत्तर-औपनिवेशिक साहित्य
9. नाटकीय साहित्य
10. समलैंगिक, समलैंगिक और उभयलिंगी साहित्य
11. अंग्रेजी कविता
कॉलेज फक्लटी आमतौर पर छात्रों को उनके स्वतंत्र शोध कार्य में सहायता करते हैं, जबकि अधिक अनुभव प्राप्त करने के लिए छात्र सहायक के रूप में अपने प्रोफेसरों के अधीन काम करना चुन सकते हैं। ऐसा करने से उन्हें इस बात की बेहतर समझ होगी कि पीएचडी पूरी करने के बाद अगर वे प्रोफेसर बनना चाहते हैं तो उन्हें किस तरह का काम करना होगा।
पीएचडी इन इंग्लिश लिटरेचर: टॉप कॉलेज और उनकी फीस
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे- फीस 26,000
- प्रेसीडेंसी कॉलेज चेन्नई, तमिलनाडु- फीस 10,000
- लोयोला कॉलेज, चेन्नई, तमिलनाडु- फीस 6,000
- आंध्र विश्वविद्यालय, आंध्र प्रदेश- फीस 15,000
- दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली- फीस 9,000
- मेवाड़ विश्वविद्यालय चित्तौड़गढ़, राजस्थान- फीस 60,000
- अंग्रेजी और विदेशी भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ, उत्तर प्रदेश- फीस 9,000
- इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी पुलवामा, जम्मू और कश्मीर- फीस 10,000
- श्री पद्मावती महिला विश्व विद्यालय तिरुपति, आंध्र प्रदेश- फीस 42,000
पीएचडी इन इंग्लिश लिटरेचर: जॉब प्रोफाइल और सैलरी
- प्रोफेसर- सैलरी 6 लाख
- एडिटर- सैलरी 6 लाख
- जर्नलिस्ट- सैलरी 5 लाख
- रिपोर्टर- सैलरी 5 लाख
- क्रीटिक- सैलरी 4 लाख


Click it and Unblock the Notifications











