लगातार बढ़ती बेरोजगारी के चलते आज के समय में कोई भी कोर्स जॉब की ग्यारंटी नही देता है। अगर आप कोई कोर्स कर रहे है, कोर्स खत्म होने के बाद जब आप जॉब मार्केट में जाएं तो आपको पता चले की इस सेक्टर में तो जॉब नही है तो आपको कैसा लगेगा। आपकी तीन-चार साल की मेहनत और पैसा बर्बाद हो जाएगा। अगर आप चाहते है कि आपका समय और पैसा दोनों बर्बाद नही हो तो आज हम आपको उन 5 फील्ड के बारे में बताने जा रहे है जिनमें जॉब के अवसर कभी खत्म नही होंगे। अगर आप भी अपने भविष्य को लेकर चिंतित है और ये सोच रहे है कि किस फील्ड में पढ़ाई करें तो आज हम आपको बताने जा रहे है उन पांच फील्ड के बारे में जिनमें जॉब की भरपूर संभावनाएं है और आने वाले समय में भी इन फील्ड में जॉब्स की कमी नही आने वाली है। तो आइये जानते है प्राइवेट सेक्टर की उन पांच फील्ड के बारे में जिसमें जॉब के अवसर कभी खत्म नही होंगे।

1.मेडिकल-
मेडिकल की फील्ड सदाबहार है, इस सेक्टर में कभी जॉब्स खत्म नही होंगे। जब तक इंसानों का वजूद है तब तक वह बीमार भी पड़ेगा और डॉक्टर के पास भी जाएगा। बता दें कि वातावरण में लगातार हो रहे बदलाव के ऐसा कोई भी इंसान नही है जो बीमार नही पड़ता हो। कहने का मतलब यही है कि लगभग हर इंसान को डॉक्टर के पास जाना ही पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी मेडिकल की किसी फील्ड में करियर बनाना चाहते है तो आपके लिए इस फील्ड में ढेर सारे जॉब ऑप्शन के साथ ही भरपूर पैसा भी उपलब्ध होगा। वैसे तो मेडिकल की फील्ड को सिर्फ डॉक्टरी पेशे रूप में देखा जाता है लेकिन इस फील्ड के साथ ही फॉर्मा इंडस्ट्री भी साथ-साथ चलती है। इसके अलावा मेडिकल से जुड़ी पेथोलॉजी की फील्ड में भी जॉब और पैसे की भरमार है।
2.इंजीनियिंग-
समय के साथ जैसे-जैसे इंसानों की जरूरते बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे इंजीनियरिंग की फील्ड में स्कोप भी बढ़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि इंजीनियरिंग की फील्ड में भी लगातार बदलाव हो रहे है जिससे इस फील्ड में आने वाले समय में भी जॉब के अच्छे अवसर रहेंगे। अगर आप इंजीनियरिंग की किसी फील्ड में करियर बनाते है तो आने वाले समय में आपके लिए जॉब के कई ऑप्शन मौजूद रहेंगे।
3.एग्रीकल्चर-
इंसानों के जिंदा रहने के लिए खाने की जरूरत हमेशा रहेगी। जब तक खाना रहेगा तब तक इंसान जिंदा रहेगा। खाद्यान्न की आवश्यकता की पूर्ती के लिए एग्रीकल्चर की हमेशा जरूरत रहेगी। हालाँकि समय के साथ एग्रीकल्चर के सेक्टर में भी काफी बदलाव आए है। आजकल कृषि उत्पादों के लिए नई-नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। अगर आप एग्रीकल्चर की फील्ड में करियर बनाना चाहते है तो आपके लिए इस फील्ड में जॉब के कई अवसर उपलब्ध होंगे।
4.कंप्यूटर साइंस-
आज का समय कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी का है और आने वाले समय में भी हर काम कंप्यूटर से ही होने वाले है। आज कंप्यूटर के बिना हम अपनी जिंदगी की कल्पना भी नही कर सकते। अगर आप कंप्यूटर से जुड़ी किसी फील्ड में करियर बनाते है तो आपके लिए इस फील्ड में जॉब के कई अवसर उपलब्ध होंगे। कंप्यूटर से जुड़ी फील्ड जैसे सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, नेटवर्किंग, एनिमेशन आदि में जॉब के अवसर आने वाले समय में और भी बढ़ने वाले है।
5.सोशल मीडिया-
सोशल मीडिया आज के समय का सबसे तेजी से ग्रोथ करता हुआ जॉब सेक्टर है। आज इंटरनेट की बदौलत सोशल मीडिया हमारी जिंदगी का प्रमुख हिस्सा बन गया है। दुनिया में शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा जो इंटरनेट का इस्तेमाल करता हो और सोशल मीडिया पर उसका अकाउंट न हो। जिस तरह से सोशल मीडिया ने कम समय में हमारी जिंदगी को बदल कर रख दिया है वैसे ही इस सेक्टर में जॉब के मौके भी बढ़ें है। हर सालों सोशल मीडिया से जुड़ी फील्ड में लाखों पेशेवरों की आवश्यकता पड़ती है।


Click it and Unblock the Notifications











