अगर आप कोई शॉर्ट टर्म कोर्स करके अपना करियर बनाना चाहते है तो आज हम आपके लिए ऐसे कोर्स की जानकारी लेकर आए है जिसकी मौजूदा समय में भारी डिमांड है। जी हाँ हम बात कर रहे है देश में एक साल पहले लागू हुए गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) की। जीएसटी को लागू हुए पूरा एक साल हो गया है लेकिन फिर भी अभी तक लोगों को जीएसटी समझ नही आया है। दरअसल भारत जैसे विशाल देश की टैक्स प्रणाली में हुए इतने बड़े बदलाव को समझना आसान नही है। आज व्यापारी हो या आम जनता हर कोई जीएसटी को अच्छे से समझना चाहता है लेकिन उनके आसपास ऐसे एक्सपर्ट लोगों की कमी है जो जीएसटी को उन्हें समझा सके। अगर आप भी टैक्स या कॉमर्स से जुड़ी किसी फील्ड में करियर बनाना चाहते है तो आपके लिए जीएसटी से जुड़े ये छाटे-छोटे कोर्स करियर के लिए सही साबित हो सकते है। तो आइये जानते है उन कोर्सेस के बारे में जो जीएसटी की चुनौतियों को समझने और उसमें काम करने के लिए करवाएं जा रहे है।
जीएसटी से जुड़े कोर्सेस-
1.आईसीएआई द्वारा करवाएं जाने वाले सर्टिफिकेट कोर्स-
द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) अभी हाल ही में एक जीएसटी सर्टिफिकेट कोर्स की शुरूआत की है। ये कोर्स प्रोफेशनल्स के लिए शुरू किया गया है जिसमें वे लोग हिस्सा ले सकते है जो जीएससी से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त करना चाहते है। इस कोर्स में जीएसटी की पढ़ाई के बारे में सभी बातें बताई जाती है। अगर आप जीएसटी से जुड़ा कोर्स करना चाहते है तो द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) से संपर्क कर सकते है।
2.लखनऊ यूनिवर्सिटी का जीएसटी सर्टिफिकेट कोर्स-
जीएसटी लागू होने के बाद इसकी चुनौतियों को समझने और लोगों को अच्छे से जीएसटी समझाने के लिए लखनऊ यूनिवर्सिटी ने भी जीएसटी के लिए एक सर्टिफिकेट कोर्स की शुरूआत की है। इस कोर्स का उद्देश्य है लोगों को सही तरीके से जीएसटी के बारे में बताना ताकि वे इससे जुड़ी चुनौतियों का सामना कर सके। आपको बता दें कि लखनऊ यूनिवर्सिटी में जब जीएसटी के सर्टिफिकेट कोर्स की शुरूआत की गई थी तब इसकी सिर्फ 60 सीट ही थी, लेकिन आवेदकों की भारी संख्या को देखते हुए इस साल से इस कोर्स की सीटें बढ़ाकर 120 कर दी गई है। अगर आप लखनऊ यूनिवर्सिटी से जीएसटी का सर्टिफिकेट कोर्स करना चाहते है तो आवेदन करने के लिए यूनिवर्सिटी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर संपर्क कर सकते है।
3.डॉ भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी का जीएसटी कोर्स-
जीएसटी लागू होने के बाद से लोगों को इसे समझने के लिए खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लोगों की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए डॉ भीमराव यूनिवर्सिटी ने जीएसटी के लिए एक सर्टिफिकेट कोर्स की शुरूआत की है। इस कोर्स की अवधि सिर्फ छह माह की है। इस कोर्स के लिए अब तक कई विद्यार्थी आवेदन कर चुके है। अगर आप भी डॉ भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा से जीएसटी का सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करना चाहते है तो यूनिवर्सिटी में जाकर संपर्क कर सकते है।
4.100 घंटे का जीएसटी सर्टिफिकेट कोर्स-
जीएसटी की चुनौतियों से निपटने और उसे समझने के लिए सरकार द्वारा 100 घंटे के सर्टिफिकेट कोर्स को चलाने की घोषणा की जा चुकी है। ये कोर्स कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाया जाएगा। इस 100 घंटे के सर्टिफिकेट कोर्स में जीएसटी के बारे में सभी जानकारी दी जाएगी। ये कोर्स देश के आईटीआई संस्थानों में करवाया जाएगा। कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदक का किसी भी विषय में स्नातक होना जरूरी है।
5.दिल्ली यूनिवर्सिटी का जीएसटी कोर्स-
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने भी जीएसटी की चुनौतियों से निपटने के लिए जीएसटी को लेकर एक कोर्स शुरू करने की घोषणा की है उम्मीद है कि जल्द ही ये कोर्स शुरू किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications












