Career In Hotel Management In India: अगर आपको नए-नए लोगों से मिलना और उनसे बातें करना अच्छा लगता है तो आपके लिए होटल मैनेजमेंट एक बेहतरीन करियर विकल्प हो सकता है। आज के समय में होटल मैनेजमेंट एक बेहतरीन करियर ऑप्शन बनकर हमारे सामने उपलब्ध हुआ है। दरअसल दुनिया भर के टूरिस्ट को दुनिया घूमने, देखने, जानने और समझने में सहयोग करने में होटल इंडस्ट्री ने बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। किसी बड़े होटल या होटल के व्यवसाय को सफलता पूर्वक चलाना ही होटल मैनेजमेंट कहलाता है। आज होटल मैनेजमेंट सिर्फ एक होटल तक ही सिमित नही रह गया है बल्कि इसका दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है अब होटल इंडस्ट्री में रिसॉर्ट्स, एयरलाइंस, क्रूज, क्लब, कैफे, रेस्तरां आदि आते है। अगर आप होटल मैनेजमेंट में कोई डिग्री या डिप्लोमा करते है तो आपके लिए इस फील्ड में करियर की न सिर्फ बेहतरीन संभावनाएं है बल्कि आप कम समय में इस फील्ड में काफी अच्छी पोजिशन भी हासिल कर सकते है। अगर आप होटल मैनेजमेंट से जुड़े करियर में जाना चाहते है तो आज हम आपको इस करियर से जुड़े कोर्स, सैलरी, जॉब, प्लेसमेंट और प्रमुख संस्थानों के बारे में बताने जा रहे है।
होटल मैनेजमेंट क्या है (What Is Hotel Management)-
किसी भी होटल को या होटल के व्यवसाय को सफलता पूर्वक चलाना ही होटल मैनेजमेंट कहलाता है। होटल मैनेजमेंट के अंतर्गत वे सभी काम किया जाते है जो इस व्यवसाय को सफलता पूर्वक चलाने में मदद करते है। एक होटल मैनेजमेंट प्रोफेशनल को होटल में आए ग्राहकों का ख्याल रखना होता है इसके अलावा उनको दी जाने वाली सुविधाओं जैसे होटल रूम की देख-रेख, साफ-सफाई, यात्रियों के आवागमन की सुविधा, स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन की व्यवस्था आदि है।

होटल मैनेजमेंट से जुड़े कोर्स (Hotel Management Course Details)-
होटल मैनेजमेंट की फील्ड में ग्रेजुएशन डिग्री, पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री और डिप्लोमा कोर्सेस उपलब्ध है। अगर आप होटल मैनेजमेंट में कोई कोर्स करना चाहते है तो 12वीं के बाद ही इसके कोर्सेस में एडमिशन ले सकते है।
1.होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा कोर्सेस-
होटल मैनेजमेंट 1 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स करवाया जाता है जैसे-
-डिप्लोमा इन फूड एंड विवरेज सर्विसेज
-डिप्लोमा इन फ्रंट ऑफिस
-डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन
-डिप्लोमा इन बेकरी एंड कंफेक्शनरी
-डिप्लोमा इन हाउस कीपिंग
होटल मैनेजमेंट में अंडर ग्रेजुएट कोर्स-
होटल मैनेजमेंट में 3 वर्षीय अंडर ग्रेजुएट डिग्री कोर्स करवाया जाता है। इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट को 12वीं पास होना जरूरी है।
-बैचलर ऑफ होस्पिटिलिटी मैनेजमेंट
-बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट (बीएचएम)
-बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट इन फूड एंड विवरेज
होटल मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स-
होटल मैनेजमेंट पोस्ट ग्रेजुएट लेवल पर दो वर्षीय डिग्री और डिप्लोमा कोर्स भी करवाएं जाते है। होटल मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के लिए कैंडिडेट को ग्रेजुएट होना जरूरी है। जानिए होटल मैनेजमेंट के पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स-
-मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट
-मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन इन होस्पिटिलिटी मैनेजमेंट
-मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन इन होटल मैनेजमेंट
होटल मैनेजमेंट से जुड़ें एंट्रेंस एग्जाम-
डिप्लोमा लेवल-
-एआईएचएणसीटी वाट
-एआईएमए यूजीएटी,
-बीआईटी मेर्सा होटल मैनेजमेंट एग्जाम
-बीवीपी सीईटी
अंडर ग्रेजुएट लेवल-
-एआईएमए यूजीएटी
-एआईएचएमसीटी वाट
-बीवीपी सीईटी
-डीटीई एचएमसीटी
-जेट एंट्रेंस एग्जाम
पोस्ट ग्रेजुएट लेवल-
-यूपीईएस मैट
-कैट
-सीमैट
-एक्सएटी
-एनएमएटी
-जीमैट
-मैट
होटल मैनेजमेंट में इंडिया के प्रमुख संस्थान (Hotel Management Institute In India)-
-इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट कैटरिंग एंड न्यूट्रीशन, दिल्ली
-इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड अप्लाइड न्यूट्रीशन, मुंबई
-इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड अप्लाइड न्यूट्रीशन, चेन्नई
-डिपार्टमेंट ऑफ होटल मैनेजमेंट, क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, बैंगलोर
-आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, बैंगलोर
-इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट कैटरिंग एंड न्यूट्रीशन, पंजाब
-इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट कैटरिंग एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, केरल
-वेलकम ग्रुप ग्रेजुएट स्कूल ऑफ होटल एडमिनिस्ट्रेशन, उडुपी
-इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड अप्लाइज न्यूट्रीशन, लखनऊ
-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, अहमदाबाद
होटल मैनेजमेंट इंडस्ट्री के टॉप रिक्रूटर्स (Hotel Management Placement)-
-ताज ग्रुप्स ऑफ होटल्स
-ओबेरॉय ग्रुप्स ऑफ होटल्स
-ले मेरिडियन ग्रुप्स ऑफ होटल्स इन इंडिया
-वेलकम ग्रुप होटल
-मैरियट इंटरनेशनल, इंक
-हयात कॉर्पोरेशन
-आईटीसी लिमिटेड होटल डिवीजन
-स्टारवुड होटल एंड रिसॉर्ट्स वर्ल्डवाइड इंक
-रैडिसन
होटल मैनेजमेंट ग्रेजुएट्स को मिलने वाली सैलरी (Hotel Management Salary)-
अगर आप फ्रेशर है तो आपको शुरूआती तौर पर होटल इंडस्ट्री में 2 से 3 लाख रूपये सालाना का पैकेज आराम से मिल जाता है। वहीं 1 से 3 साल के अनुभव के बाद 4 से 5 लाख सालाना। 5 साल से ज्यादा अनुभव के बाद 5 से 10 लाख रूपये सालाना तक कमाएं जा सकते है।


Click it and Unblock the Notifications











