Career In Teaching: कैसे करें टीचर बनने की तैयारी, जानिए टचिंग टिप्स

Career In Teaching: आज के टाइम में हर किसी का सपना होता है कि उसे सरकारी नौकरी मिल जाए, सरकारी पाना जितना मुश्किल लगता है, उतना है नहीं। आज हम बात कर रहे हैं टीचिंग लाइन में करियर कैसे बनाएं, टीचर बनन

By Careerindia Hindi Desk

Career In Teaching: आज के टाइम में हर किसी का सपना होता है कि उसे सरकारी नौकरी मिल जाए, सरकारी पाना जितना मुश्किल लगता है, उतना है नहीं। आज हम बात कर रहे हैं टीचिंग लाइन में करियर कैसे बनाएं, टीचर बनने के लिए किस कोर्स की जरूरत होती है। टीचिंग लाइन को सब बहुत इज्जत और सम्मान से देखते है। आइए हम आपको बताते है कि सरकारी टीचर बनने के लिए कैसे तैयारी करें। यह टीचिंग कोर्स करने के बाद आप सरकारी नौकरी के साथ साथ प्राइवेट ट्यूशन भी दे सकते हैं। जो लोग पढ़ना और पढ़ाना दोनों पसंद करते हैं, वहीं एक अच्छा टीचर बन सकता है। आइये जानते है कैसे बनें सरकारी टीचर...

Career In Teaching: कैसे करें टीचर बनने की तैयारी, जानिए टचिंग टिप्स

PRT (Primary Teacher)

प्राइमरी स्कूल का टीचर बनने के लिए लोगों का 50 प्रतिशत के साथ 12वीं या नर्सरी टीचर ट्रेनिंग का कोर्स या फिर B.El.ED की डिग्री होना आवश्यक है। PRT करने के बाद पहली कक्षा से लेकर पांचवीं कक्षा तक के बच्चों को पढ़ाया जाता है। NTT करने के बाद छोटी क्लास के बच्चों यानि कि प्री-प्राइमरी के बच्चों को पढ़ाया जाता है। प्राइमरी टीचर बनने के लिए आपके पास जरुरी योग्यता और डिग्री होना जरुरी है।

TGT (Trained Graduate Teacher)

इसमें लोग 6th से लेकर 10th के बच्चों को पढ़ा सकते है। इसके लिए स्नातक होने के साथ-साथ बीएड की डिग्री होना आवश्यक है। अब यह डिग्री 2 साल की कर दी गई है। पहले यह एक साल की थी। अगर आपके पास यह डिग्री है तो आप इन कक्षाओं के बच्चों को पढ़ाने के लिए आवेदन कर सकते है।

PGT (Post Graduate Teacher)

इन सभी के बाद आता है। पोस्ट ग्रेजुएट टीचर जो कि 11वीं और 12वीं के बच्चों को पढ़ा सकते है। इसके लिए 50 प्रतिशत के साथ पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री और साथ ही बीएड की दो साल की डिग्री होना भी जरुरी है।

इन तीन डिग्रीयों के अलावा सरकारी टीचर बनने के लिए एक और योग्यता का होना जरुरी है। जो की CTET और TET है। इनको पास करना और इनका सर्टिफिकेट भी बहुत जरुरी है। सरकारी टीचर बनने के लिए CTET का पास किया जाना बहुत जरुरी है। इसको पास किेए बिना या इसकी मार्कशीट के बिना कोई भी सरकारी टीचर नहीं बन सकता है। आइए जानते है CTET के बारे में।

CTET (Central Teacher Eligibility Test)

CTET की परीक्षा हर साल CBSE द्वारा करवाई जाती है। अगर कोई भी यह परीक्षा पास हो तो उसका सरकारी टीचर बनने का सपना जरुर पूरा हो सकता है। सरकार ने यह परीक्षा पास करना अनिवार्य कर दिया है बिना इसके कोई भी सरकारी टीचर बनने का सोच भी नहीं सकता है। CTET को करने के लिए आवेदक का 50 प्रतिशत के साथ स्नातक होना जरुरी है।

यह परीक्षा दो भागों में बाटी गई है। पेपर 1 और पेपर 2। कक्षा एक से लेकर पांचवीं तक के लिए पेपर 1 देना पड़ता है और 6th से 10th तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए पेपर 2 देना पड़ता है। अगर कोई कक्षा 1 से लेकर 10th तक पढ़ाने का इच्छुक है तो वह दोनों ही पेपर दे सकता है।

TET (Teacher Eligibility Test)

यह टेस्ट हर साल राज्य और सेंट्रल दोनों ही सरकारों द्वारा आयोजित किया जाता है। इस परीक्षा को करने के लिए 50 प्रतिशत के साथ स्नातक की डिग्री, बीएड और बीटीसी का होना जरुरी है। इसमें भी पेपर 1 और पेपर 2 करवाए जाते है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Career In Teaching: In today's time, everyone's dream is to get a government job, it is not as difficult as it is to get a government job. Today we are talking about how to make a career in teaching line, what course is required to become a teacher. Everyone treats the teaching line with great respect and respect. Let us tell you how to prepare to become a government teacher. After doing this teaching course, you can give private tuition along with government job. Those who like both reading and teaching, can become a good teacher. Let's know how to become a government teacher ...
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+