संट्रेल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा की तयारी में छात्रों की सहायता करने के लिए सैंपल प्रश्न पेपर रिलीज कर दिए हैं। जारी इन सैंपल प्रश्न पेपर के माध्यम से छात्रों को बोर्ड परीक्षा में सहायता मिल सकती है। इस सैंपल पेपर से माध्यम से छात्रों को परीक्षा पैटर्न के साथ परीक्षा में आने वाले प्रश्नों की जानकारी प्राप्त हो पाएगी। सीबीएसई हर साल छात्रों की सहायता के लिए हर साल सैंपल प्रश्न पेपर रिलीज करता है। कक्षा 10 के जो छात्र मैथमेटिक्स (सटैंडर्ड) परीक्षा में बैठने की तयारी कर रहे हैं वह छात्र सीबीएसई मैथमैटिक्स (सटैंडर्ड) का सैंपल पेपर जरूर चेक करें। छात्रों के लिए ये काफी सहायक साबित होगा। सैंपल पेपर डाउनलोड करने के आसान चरण इस लेख में नीचे दिए गए हैं। इसी के साथ आपको बता दें कि लेख के अंत में मैथमेटिक्स (सटैंडर्ड) का सैंपल पेपर दिया गया है छात्र यहां से भी सीधा सैंपल प्रश्न पेपर 2022-23 डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि सीबीएसई सैंपल पेपर पीडीएफ फॉर्मेंट में रिलीज किए गए हैं जिसे छात्र cbseacademic.nic.in से जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे करें कक्षा 10वीं के मैथमेटिक्स (सटैंडर्ड) सैंपल पेपर डाउनलोड
चरण 1 - सीबीएसई 10वीं मैथमेटिक्स (सटैंडर्ड) सैंपल पेपर डाउनलोड करने के लिए आपको सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। सीबीएसई अकादमी लिंक - cbseacademic.nic.in
चरण 2 - दिए इस लिंक पर क्लिक करने से आप अकादमी सेक्शन के मेन पेज पर पहुंच जाएंगे। इस पेज पर एक अकादमी का सेक्शन दिया गया है। दिए इस सेक्शन पर आपकों सैंपल पेपर का लिंक है जिस पर आपको क्लिक करना है।
सीबीएसई 10वीं सैंपल पेपर डायरेक्ट लिंक के लिए यहां क्लिक करें।
चरण 3 - इस लिंक पर क्लिक कर एक नोटिफिकेशन खुलेगा उसमें कक्षा 10वीं के सैंपल पेपर का लिंक है जिसपर क्लिक कर आप सीधा सैंपल पेपर के पेज पहुपंच जाएंगे।
चरण 4 - अब यहां से आप कक्षा 10वीं के सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई कक्षा वीं मैथमेटिक्स (सटैंडर्ड) सैंपल पेपर डाउनलोड करें-


Click it and Unblock the Notifications











