केंद्र माध्यमिक शिक्षा बोर्ड- सीबीएसई (CBSE) ने हाल ही में सभी विषयों के सैंपल पेपर रिलीज कर दिए हैं। सीबीएसई ने कक्षा 10वीं के सैंपल पेपर 2022-23 सीबीएसई अकादमी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए हैं। जारी ये सैंपल पेपर 2022-23 छात्रों के लिए पीडीएफ फॉर्मेट में रिलीज किए गए हैं। छात्र आदिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने सभी विषये के सैंपल प्रश्न पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। कक्षा 10वीं मैथमेटिक्स (बेसिक) परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र परीक्षा की तयारी करने के लिए सैंपल पेपर जरूर देखें। जारी 2022-23 के सैंपल पेपर छात्रों को परीक्षा में सहायता करेंगे। छात्रों को सैंपल पेपर के माध्यम से परीक्षा में आने वाले प्रश्नों के बारे में थोड़ा ज्ञान मिल सकता है साथ ही परीक्षा के पैटर्न के बारे में भी जानकारी मिलेगी।
खबरों की माने तो सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी 2023 को किया जा सकता है। परीक्षा को लेकर सीबीएसई की तरफ से कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं दी गई है। लेकिन माना जा रहा है कि परीक्षाएं फरवरी में आयोजित की जा सकती है। 2023 में होने वाली परीक्षा कि तिथि सीबीएसई द्वारा दिसंबर 2022 में जारी की जाएगी। सीबीएसई हर साल बोर्ड परीक्षा की तयारी करने वाले छात्रों की सहायता करने के लिए सैंपल प्रश्न पेपर जारी करता है। इस लेख के माध्यम से आप कक्षा 10वीं मैथमेटिक्स (बेसिक) 2022-23 का सैंपल पेपर सीधे डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही अन्य विषयों के पेपर डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।

कक्षा 10वीं सैंपल पेपर 2022-23 कैसे करें डाउनलोड
1. सैंपल पेपर डाउनलोड करने के लिए छात्रों को सीबीएसई अकादमी की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाना है।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको सैंपल पेपर 2022-23 का लिंक दिखेगा।
कक्षा 10वीं सैंपल पेपर 2022-23 डायरेक्ट लिंक
2. इस लिकं पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक अधिसूचना खुलेगी। इसमें सैंपल पेपर के लिंक हैं। लिंक पर क्लिक कर आप सैंपल पेपर पेज पहुंच जाएंगे।
3. यहां से आप अपने विषयों के सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई कक्षा 10वीं मैथमेटिक्स (बेसिक) 2022-23 का डाउनलोड करें-


Click it and Unblock the Notifications











