विज्ञान के बढ़ते आयाम की वजह से लगातार नई-नई मशीनों का अविष्कार किया जा रहा है, इन्ही में से एक मशीन होती है रोबोट। यह एक स्वचलित और रिप्रोग्रामेबल मशीन होती है जो इंसानों के काम कर सकती है। रोबोट बनाने के साइंस को 'रोबोटिक्स' कहा जाता है और यह इंजीनियरिंग की वह ब्रांच होती है जिसमें रोबोट निर्माण, डिजाइन, अनुरक्षण नए एप्लीकेशन का विकास और रोबोट अनुसंधान जैसे काम किए जाते है। आज रोबोटिक्स एक ऐसी फील्ड बन गई है जिसमें करियर की बेहतरीन ऑपर्चुनिटी उपलब्ध है। इस फील्ड में आपके लिए न सिर्फ दुनिया की बड़ी कंपनियों में काम करने का मौका है बल्कि इस फील्ड में दुनिया की सबसे अच्छी सैलरी भी मिलती है। ऐसे कई काम होते है जो इंसानों के बस में नही होते है साथ ही ये इंसानों के लिए जोखिम भरे होते है, इन कामों को करने के लिए रोबोट का इस्तेमाल किया जाता है। आजकल रोबोट के द्वारा शल्य चिकित्सा, बारूदी सुरंग हटाने, मिलीट्री ऑपरेशन और बम निष्क्रिय करने जैसे कामों को किया जा रहा है। रोबोट्स लगातार बढ़ती मांग की वजह से इस फील्ड में जॉब के कई अवसर उपलब्ध है।
जानिए क्या है रोबोटिक्स-
रोबोटिक्स विज्ञान की वह शाखा है जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को विकसित किया जाता है और ऑटोमेटिक मैकेनिकल डिवाइस और कंप्यूटर प्रोग्रामिंग की मदद से एक मशीन तैयार की जाती है, जो स्वचलित और रिप्रोग्रामेबल होती है जिसे रोबोट कहा जाता है। रोबोट एक ऐसा सिस्टम होता है जिसमें सेंसर्स, कंट्रोल सिस्टम, मेनुपुलेटर्स, पावर सप्लाई और सॉफ्टवेयर सभी चीजें होती है जो मिलकर एक ऐसी मशीन बनाते है जो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल करके खुद ही काम कर सकती है। रोबोटिक्स में इंजीनियरिंग की तीन ब्रांचों का इस्तेमाल किया जाता है जिनमें मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस का अध्ययन किया जाता है।
जरूरी योग्यता-
रोबोटिक्स में करियर बनाने के लिए आपको 12वीं में भौतिक और गणित विषयों का अध्ययन करना जरूरी है। इसके साथ ही आपमें हमेशा कुछ नया और इनोवेटिव करने की योग्यता भी होनी चाहिए। रोबोटिक्स में करियर बनाने के लिए आपको सबसे पहले कंप्यूटर, आईटी, मेकेनिकल, मेकेट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई या बीटेक की डिग्री लेना जरूरी है। इसके बाद आप रोबोटिक्स में मास्टर्स की डिग्री ले सकते है। इसके अलावा आप चाहे तो देश के कई बड़े इंस्टीट्यूट में रोबोटिक्स की डिग्री भी होती है वहां से भी पढ़ाई कर सकते है।
यहां से करें पढ़ाई-
देश में रोबोटिक्स की पढ़ाई के प्रमुख संस्थान ये है जिनमें आईआईटी-जेईई के जरिए प्रवेश पाया जा सकता है। ये है प्रमुख संस्थान-
-आईआईटी-दिल्ली
-आईआईटी-कानपूर
-आईआईटी-मद्रास
-आईआईटी-हैदराबाद
-आईआईटी-रूड़की
इसके अलावा आप चाहे तो रोबोटिक्स की पढ़ाई के लिए विदेश भी जा सकते है। प्रमुख विदेशी इंस्टीट्यूट इस प्रकार है-
-पर्ड्यू यूनिवर्सिटी, यूएसए
-यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल, ब्रिटेन
-यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न, कनाडा
-सिडनी यूनिवर्सिटी ऑफ पेनिसेल्वनिया, ऑस्ट्रेलिया
-यूनिवर्सिटी ऑफ जॉर्जिया
रोबोटिक्स में स्कोप और जॉब के अवसर-
आज के समय में इंसानों द्वारा रोबोट से काम करवाना जरूरत ही नही मजबूरी भी बन गया है। ऐसे कई काम है जो बिना रोबोट के नही किए जा सकते है। इसलिए इस फील्ड में करियर के लिए कई स्कोप है। आप रोबोटिक्स में प्रोफेशनल डिग्री लेने के बाद नासा, प्राइवेट इंडस्ट्रीज, ऑटोमोबाइल्स और इंडस्ट्रीयल टूल्स की फील्ड में आसानी से जॉब पा सकते है। इस फील्ड में आपको रोबोटिक साइंटिस्ट, रोबोटिक इंजीनियर, रोबोटिक टेक्नीशियन जैसे रोल में जॉब मिलता है।
सैलरी-
रोबोटिक्स एक ऐसी फील्ड है जिसमें पैसों की कमी नही है, आप प्रोफेशनल डिग्री लेने के बाद शुरूआती तौर पर 50 हजार से लेकर 1 लाख रूपये महीने तक आसानी से कमा सकते है। इस फील्ड में थोड़ा एक्सपीरियंस होने के बाद आप 2 से 3 लाख रूपये महीने कमा सकते है।


Click it and Unblock the Notifications













