Career In Retail Management In Hindi: भविष्य के हिसाब से करियर की नई संभावनाओं की जानकारी के अंतर्गत आज हम आपको रिटेल मैनेजमेंट के बारे में बताने जा रहे है। रिटेल मैनेजमेंट में ग्राहको तक किसी उत्पाद को सीधे पहुँचाना होता है। सुपरमार्केट या हायपरमार्केट का मैनेजमेंट रिटेल मैनेजमेंट कहलाता है। रिटेल मैनेजमेंट के अंतर्गत सभी ब्रांड्स, उनकी स्ट्रेटजी और कस्टमर को अट्रैक्ट करने की जानकारी का अध्ययन किया जाता है। भारत में तेजी से खुल रहे शॉपिंग सेंटर, मल्टी स्टोरी मॉल्स के चलते रिटल मैनेजमेंट में करियर की बेहतरीन संभावनाओं का विस्तार हुआ है। आज रिटेलिंग व्यवसाय ग्लोबल इकोनॉमी का हिस्सा बन चुका है। आज रिटेल इंडस्ट्री देश की इकोनॉमी में महत्वपूर्ण रोल अदा कर रही है। रिटेल मैनेजमेंट के बारे में सीधे तौर पर बताया जाए तो बिजनेस इंडस्ट्री का प्रमुख हिस्सा जिसके अंतर्गत बेचे जाने वाले प्रोडक्ट एवं उपभोक्ता को उचित कीमत पर दी जाने वाली सेवाएं शामिल है।

रिटेल मैनेजमेंट से जुड़े कोर्स और प्रवेश की जानकारी-
रिटेल मैनेजमेंट में कई तरह के कोर्स किए जा सकते है जिसमें एमबीए, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट आदि शामिल है। अगर आप रिटेल मैनेजमेंट में एमबीए करना चाहते है तो इसके लिए कोर्स में एडमिशन के लिए आपको कैट, जैट और मैट में से किसी एक परीक्षा देना पड़ेगा। इसके अलावा ऐसे कई संस्थान भी है जो मेरिट या पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर रिटेल मैनेजमेंट के कोर्सेस में प्रवेश देते है। इसके साथ ही रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आरएआई) हर साल एक कॉमन एडमिशन रिटेल टेस्ट करवाती है, इस टेस्ट के जरिए भी पीजी प्रोग्राम में एडमिशन लिया जा सकता है।
रिटेल सेक्टर से जुड़े जॉब्स-
1.सेल्स पर्सन-
रिटेल मैनेजमेंट में आपको शुरूआती तौर पर एंट्री लेवल में सेल्स पर्सन की पोस्ट मिलती है। रिटेल कंपनियां इन्ही सेल्स पर्सन पर निर्भर करती है। एक सेल्स पर्सन के तौर पर प्रोफेशनल को प्रॉडक्ट, शॉप और कस्टमर आदि की अच्छी समझ होनी चाहिए।
2.स्टोर मैनेजर-
स्टोर मैनेजर को जनरल मैनेजर या स्टोर डायरेक्टर भी कहा जाता है। एक स्टोर मैनेजर का काम कर्मचारियों को वेतन देने से लेकर उनकी ड्यूटी तय करने जैसे काम करने होते है।
3.रिटेल मैनेजर-
रिटेल मैनेजर के तौर पर प्रोफेशनल्स को आउटलेट के लिए प्लान तैयार करने से लेकर कोऑर्डिनेशन और ऑपरेशन जैसे काम करने होते है। रिटेल मैनेजमेंट से एमबीए कर चुके लोग एक रिटेल मैनेजर के तौर पर अपना करियर शुरू कर सकते है। एक रिटेल मैनेजर को ऑर्डर और स्टॉक की मॉनिटरिंग, एप्लाई की रिपोर्ट तैयार करने जैसे काम करने पड़ते है।
4.रिटेल बायर्स एवं मर्चेंडाइजर-
एक रिटेल बायर्स एवं मर्चेंडाइजर को रिटल के सामान तय करने के साथ ही उन्हें खरीदने का काम करना होता है। इन लोगों को मौजूदा ट्रेंड्स, मार्केट और कस्टमर की अच्छी समझ होनी जरूरी है।
5.विजुअल मर्चेंडाइजर-
रिटेल इंडस्ट्री का सबसे अहम पद होता है विजुअल मर्चेंडाइजर। इसके अंतर्गत किसी ब्रांड को स्थापित करने के साथ ही स्टोर डिजाइन, कॉन्सेप्ट तैयार करना, लेआउट, कलर, कंज्यूमर की पसंद आदि कार्यो को किया जाता है।
रिटेल मैनेजमेंट में कोर्स करने के लिए योग्यता-
रिटेल मैनेजमेंट में एमबीए या पीडी डिप्लोमा करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन होना जरूरी है। इसके अलावा बैचलर कोर्स जैसे बीबीए इन रिटेल मैनेजमेंट करने के लिए 12वीं पास होना जरूरी है।
रिटेल मैनेजमेंट इंडस्ट्री के लिए जरूरी स्किल्स-
रिटेल मैनेजमेंट की इंडस्ट्री में सफल होने के लिए आपमें इन स्किल्स को होना जरूरी है-
-कम्युनिकेशन स्किल्स
-आचरण और व्यवहार
-क्लाइंट हैंडलिंग
-प्रॉडक्ट के बारे में संपूर्ण जानकारी
-रिटेल इंडस्ट्री के बदलाव से अपडेट रहना
-एडवर्टाइजिंग और मर्चेंडाइजिंग
रिटेल मैनेजमेंट की फील्ड में करियर की संभावनाएं-
लगातार सुपरमार्केट या हायपरमार्केट के बढ़ने से इस फील्ड में करियर की बेहतरीन संभावनाएं है। कई मल्टीनेशनल कंपनियां हमारे देश में स्टोर्स खोल रही है और खोलना चाहती है जिस वजह से इस सेक्टर में जॉब्स की कमी नही है। आने वाले समय में अधिकांश रिटेल कंपनियां ग्रामीण क्षेत्रों में अपने सेटअप लगाने वाली है। जिससे इस क्षेत्र में कई जॉब्स के अवसर उपलब्ध होने वाले है।
सैलरी-
रिटेल मैनेजमेंट से एमबीए करने वाले छात्रों को शुरूआती तौर 22,000- 25,000 हजार रूपये महीने वेतन दिया जाता है। इस फील्ड में कुछ सालों के एक्सपीरियंस के बाद अच्छा पैसा मिलने लगता है।
प्रमुख संस्थान-
-नर्सी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड हायर स्टडीज, मुंबई
-बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड हायर स्टडीज, नोएडा
-पर्ल एकेडमी ऑफ फैशन, नई दिल्ली
-इंडियन रिलेट स्कूल, नई दिल्ली
-मुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ कम्यूनिकेशन, अहमदाबाद
-वेलिंगकर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट


Click it and Unblock the Notifications











