एमबीए इन ऑपरेशंस मैनेजमेंट दो साल की अवधि का एक मैनेजमेंट कोर्स है, जो उत्पादों या सेवाओं की लॉन्चिंग की योजना, आयोजन और पर्यवेक्षण पर केंद्रित है। बता दें कि एमबीए ऑपरेशंस मैनेजमेंट एमबीए कोर्स की विशेषज्ञता है। जो कि ई-कॉमर्स के विकास के साथ अधिक महत्वपूर्ण होता जा रहा है।
चलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको एमबीए इन ऑपरेशंस मैनेजमेंट से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी से अवगत कराएंगे कि आखिर ऑपरेशंस मैनेजमेंट में एमबीए करने के लिए एलिजिबिलिटी क्या होनी चाहिए। इसका एडमिशन प्रोसेस क्या है, इसके लिए प्रमुख एंट्रेंस एग्जाम कौन से हैं, इसे करने के बाद आपके पास जॉब प्रोफाइल क्या होंगी और उनकी सैलरी क्या होगी। भारत में ऑपरेशंस मैनेजमेंट में एमबीए करने के लिए टॉप कॉलेज कौन से हैं और उनकी फीस क्या है।

• कोर्स का नाम- एमबीए इन ऑपरेशंस मैनेजमेंट
• कोर्स का प्रकार- पोस्ट ग्रेजुएट
• कोर्स की अवधि- 2 साल
• पात्रता- स्नातक
• एडमिशन प्रोसेस- एंट्रेंस एग्जाम
• कोर्स फीस- 4 से 9 लाख तक
• अवरेज सैलरी- 5 से 30 लाख तक
• भर्तीकर्ता- टेक महिंद्रा, अमेज़न, डीटीडीसी, ब्लू डार्ट, बैंक ऑफ अमेरिका, मारुति सुजुकी, विप्रो, एमर्सन, शेल यूनाइटेड टेक्नोलॉजी आदि।
• जॉब फील्ड- सलाहकारी फर्म, वित्तीय संस्थान, हॉस्पिटेलिटी, सूचान प्रौद्योगिकी, विनिर्माण और खुदरा, ई-कॉमर्स आदि।
एमबीए इन ऑपरेशंस मैनेजमेंट: पात्रता
- उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- उम्मीदवार स्नातक डिग्री में कुल मिलाकर कम से कम 60% अंक होने चाहिए।
- उम्मीदवारों को अपनी पसंद के कॉलेजों में सीट सुरक्षित करने के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा जैसे कैट, एक्सएटी, जीमैट, स्नैप, एनएमएटी, सीएमएटी को भी उत्तीर्ण करना चाहिए।
- अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों को अनिवार्य प्रक्रिया के रूप में पाठ्यक्रम कार्यक्रम में 5% छूट प्रदान की जाती है।
एमबीए इन ऑपरेशंस मैनेजमेंट: प्रवेश प्रक्रिया
किसी भी टॉप यूनिवर्सिटी में एमबीए इन ऑपरेशंस मैनेजमेंट कोर्स में एडमिशन लेने के लिए, उम्मीदवारों को एंट्रेंस एग्जाम देने की आवश्यकता होती है। एंट्रेंस एग्जाम में पास होने के बाद पर्सनल इंट्रव्यू होता है और यदि उम्मीदवार उसमें अच्छा स्कोर करते हैं, तो उन्हें स्कोलरशिप भी मिल सकती है।
एमबीए इन ऑपरेशंस मैनेजमेंट के लिए भारत के टॉप कॉलेजों द्वारा अपनाई जाने वाली एडमिशन प्रोसेस निम्नलिखित है
चरण 1: रजिस्ट्रेशन
- उम्मीदवार ऑफिशयल वेबसाइट पर जाएं।
- ऑफिशयल वेबसाइट पर जाने के बाद आवेदन फॉर्म भरें।
- आवेदन फॉर्म को भरने के बाद ठीक तरह से जांच लें यदि फॉर्म में गलती हुई तो वह रिजक्ट हो सकता है।
- मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन पत्र सबमिट करें।
- क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से ऑनलाइन फॉर्म की फीस जमा करें।
चरण 2: एंट्रेंस एग्जाम
- यदि उम्मीदवार एमबीए इन ऑपरेशंस मैनेजमेंट में एडमिशन लेने के लिए टॉप यूनिवर्सिटी का लक्ष्य रखते हैं, तो उनके लिए एंट्रेंस एग्जाम क्रेक करना अत्यंत आवश्यक है। जिसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी हो जाने के बाद एडमिट कार्ड जारी किए जाते हैं। जिसमें की एंट्रेंस एग्जाम से संबंधित सभी जानकारी दी जाती है जैसे कि एग्जाम कब और कहां होगा, आदि।
- बता दें कि एमबीए इन ऑपरेशंस मैनेजमेंट के लिए एडमिशन प्रोसेस कैट, एक्सएटी, जीमैट, स्नैप, एनएमएटी, सीएमएटी आदि जैसे एंट्रेंस एग्जाम पर निर्भर करती है। योग्य उम्मीदवारों का चयन आगे इंट्रव्यू के आधार पर किया जाता है।
चरण 3: एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट
एंट्रेंस एग्जाम हो जाने के कुछ दिन बाद उसका रिजल्ट घोषित किया जाता है जिसके लिए, छात्रों को नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइटों और सोशल मीडिया हैंडल की जांच करके खुद को अपडेट रखना चाहिए।
चरण 4: इंट्रव्यू एंड एनरोलमेंट
- एंट्रेंस एग्जाम में पास होने वाले छात्रों को यूनिवर्सिटी द्वारा इंट्रव्यू में उपस्थित होने के लिए कहा जाएगा - या तो ऑनलाइन (स्काइप, गूगल मीट, ज़ूम) या ऑफ़लाइन छात्रों को यूनिवर्सिटी परिसर में बुलाकर।
- इस दौरान, अन्य सभी एलिजिबिली क्राइटेरिया को क्रॉस चेक किया जाता है और यदि छात्र इंटरव्यू में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो उन्हें एमबीए इन ऑपरेशंस मैनेजमेंट का अध्ययन करने के लिए एडमिशन दिया जाता है।
एमबीए इन ऑपरेशंस मैनेजमेंट: सिलेबस
सेमेस्टर 1
- कॉर्पोरेट पर्यावरण
- प्रबंधकीय अर्थशास्त्र
- मांग और व्यापार पूर्वानुमान
- प्रबंधकों के लिए लेखांकन
- व्यवसाय कौशल विकास
- संगठनों का प्रबंधन
- मात्रात्मक तकनीक और तरीके
- संचार कौशल विकास
सेमेस्टर 2
- कॉर्पोरेट कानूनी वातावरण
- परियोजना प्रबंधन
- व्यापार संचार
- उत्पादन प्रबंधन
- व्यापार नीति और सामरिक प्रबंधन
- उद्यम संसाधन योजना
- उत्पादन योजना और नियंत्रण
- बिजनेस प्रोसेस मॉडलिंग
सेमेस्टर 3
- रसद और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन
- संचालन प्रबंधन और रणनीति
- प्रोजेक्ट 1
- विशेषज्ञता समूह ए - मानव संसाधन प्रबंधन
- विपणन
- वित्त
- सूचान प्रौद्योगिकी
- सामग्री प्रबंधन
सेमेस्टर 4
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का प्रबंधन
- सेमिनार
- प्रोजेक्ट - 2
- विशेषज्ञता समूह ए - मानव संसाधन प्रबंधन
- वित्त
- बिक्री
- सूचना प्रबंधन
- संचालन प्रबंधन
एमबीए इन ऑपरेशंस मैनेजमेंट: मुबंई के टॉप कॉलेज और उनकी फीस
- एमिटी यूनिवर्सिटी, मुंबई- फीस 5,15,000
- एसपी जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च- फीस 17,50,000
- बिट्स स्कूल ऑफ मैनेजमेंट- फीस 24,50,000
- एनआईएनएमएस- फीस 10,42,000
- राष्ट्रीय औद्योगिक इंजीनियरिंग संस्थान- फीस 5,98,000
- राष्ट्रीय प्रबंधन संस्थान- फीस 40,700
- कोहिनूर प्रबंधन स्कूल- फीस 6,10,000
- विद्यालंकार स्कूल ऑफ बिजनेस- फीस 6,50,000
एमबीए इन ऑपरेशंस मैनेजमेंट: जॉब प्रोफाइल और सैलरी
- संचालन प्रबंधक- सैलरी 3,50,000 - 8,00,000
- सप्लाई चैन प्रोग्राम मैनेजर- सैलरी 4,50,000 - 12,00,000
- सामान्य संचालन प्रबंधक- सैलरी 4,30,000 - 11,25,000
- व्यापार विश्लेषक- सैलरी 5,20,000 - 9,30,000
- मानव संसाधन प्रबंधक- सैलरी 3,00,000 - 8,00,000
- डेटा विश्लेषक- सैलरी 5,70,000 - 14,00,000
- रसद प्रबंधक- सैलरी 5,00,000 - 8,00,000
- एरिया ऑपरेशंस मैनेजर- सैलरी 4,65,000 - 9,20,000
- गुणवत्ता प्रबंधक- सैलरी 3,80,000 - 7,00,000
- गुणवत्ता प्रबंधक- सैलरी 6,10,000 - 13,00,000
- मानव संसाधन प्रमुख- सैलरी 6,00,000 - 13,00,000
यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हमसे हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











