एमबीए एजुकेशन मैनेजमेंट में 2 साल का पोस्टग्रेजुएट डिग्री कोर्स है जो अकादमिक निकायों के संबंध में उपयोग किए जाने वाले व्यावसायिक प्रथाओं के संयोजन का गहन अध्ययन प्रदान करता है। यह कोर्स छात्रों को शैक्षिक संस्थानों के प्रबंधन और प्रशासन से संबंधित ज्ञान के साथ-साथ शिक्षा क्षेत्र के संबंध में कुछ नीतियों और उनके आवेदन की समझ से लैस करता है।
चलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको एमबीए इन एजुकेशन से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी से अवगत कराएंगे कि आखिर एजुकेशन में एमबीए करने के लिए एलिजिबिलिटी क्या होनी चाहिए। इसका एडमिशन प्रोसेस क्या है, इसके लिए प्रमुख एंट्रेंस एग्जाम कौन से हैं, इसे करने के बाद आपके पास जॉब प्रोफाइल क्या होंगी और उनकी सैलरी क्या होगी। भारत में एमबीए इन एजुकेशन करने के लिए टॉप कॉलेज कौन से हैं और उनकी फीस क्या है।

• कोर्स का नाम- एमबीए इन एजुकेशन
• कोर्स का प्रकार- पोस्ट ग्रेजुएट
• कोर्स की अवधि- 2 साल
• पात्रता- स्नातक
• एडमिशन प्रोसेस- एंट्रेंस एग्जाम
• अवरेज सैलरी- 44,000 से 4 लाख तक
• कोर्स फीस- 3 से 9 लाख तक
• जॉब फील्ड- सेल, टिस्को, कोल इंडिया लिमिटेड, भाभा रिसर्च सेंटर, इंडियन ऑयल और एनटीपीसी आदि।
• जॉब प्रोफाइल- कॉलेज, स्कूल, विशिष्ट शैक्षिक संस्थान, सरकारी क्षेत्र आदि।
एमबीए इन एजुकेशन: पात्रता
- उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय से सांख्यिकी, गणित, जैविक विज्ञान, कंप्यूटर अनुप्रयोग, आदि में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- उम्मीदवार स्नातक डिग्री में कुल मिलाकर कम से कम 60% अंक होने चाहिए।
- उम्मीदवारों को अपनी पसंद के कॉलेजों में सीट सुरक्षित करने के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा जैसे कैट, एक्सएटी, स्नैप और सीएमएटी में किसी एक को भी उत्तीर्ण करना चाहिए।
- अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों को अनिवार्य प्रक्रिया के रूप में पाठ्यक्रम कार्यक्रम में 5% छूट प्रदान की जाती है।
एमबीए इन एजुकेशन: प्रवेश प्रक्रिया
किसी भी टॉप यूनिवर्सिटी में एमबीए इन एजुकेशन कोर्स में एडमिशन लेने के लिए, उम्मीदवारों को एंट्रेंस एग्जाम देने की आवश्यकता होती है। एंट्रेंस एग्जाम में पास होने के बाद पर्सनल इंट्रव्यू होता है और यदि उम्मीदवार उसमें अच्छा स्कोर करते हैं, तो उन्हें स्कोलरशिप भी मिल सकती है।
एमबीए इन एजुकेशन में एमबीए के लिए भारत के टॉप कॉलेजों द्वारा अपनाई जाने वाली एडमिशन प्रोसेस निम्नलिखित है
चरण 1: रजिस्ट्रेशन
- उम्मीदवार ऑफिशयल वेबसाइट पर जाएं।
- ऑफिशयल वेबसाइट पर जाने के बाद आवेदन फॉर्म भरें।
- आवेदन फॉर्म को भरने के बाद ठीक तरह से जांच लें यदि फॉर्म में गलती हुई तो वह रिजक्ट हो सकता है।
- मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन पत्र सबमिट करें।
- क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से ऑनलाइन फॉर्म की फीस जमा करें।
चरण 2: एंट्रेंस एग्जाम
- यदि उम्मीदवार एमबीए इन एजुकेशन में एडमिशन लेने के लिए टॉप यूनिवर्सिटी का लक्ष्य रखते हैं, तो उनके लिए एंट्रेंस एग्जाम क्रेक करना अत्यंत आवश्यक है। जिसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी हो जाने के बाद एडमिट कार्ड जारी किए जाते हैं। जिसमें की एंट्रेंस एग्जाम से संबंधित सभी जानकारी दी जाती है जैसे कि एग्जाम कब और कहां होगा, आदि।
- बता दें कि एमबीए इन एजुकेशन के लिए एडमिशन प्रोसेस कैट, एक्सएटी, स्नैप और सीएमएटी आदि जैसे एंट्रेंस एग्जाम पर निर्भर करती है। योग्य उम्मीदवारों का चयन आगे इंट्रव्यू के आधार पर किया जाता है।
चरण 3: एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट
एंट्रेंस एग्जाम हो जाने के कुछ दिन बाद उसका रिजल्ट घोषित किया जाता है जिसके लिए, छात्रों को नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइटों और सोशल मीडिया हैंडल की जांच करके खुद को अपडेट रखना चाहिए।
चरण 4: इंट्रव्यू एंड एनरोलमेंट
- एंट्रेंस एग्जाम में पास होने वाले छात्रों को यूनिवर्सिटी द्वारा इंट्रव्यू में उपस्थित होने के लिए कहा जाएगा - या तो ऑनलाइन (स्काइप, गूगल मीट, ज़ूम) या ऑफ़लाइन छात्रों को यूनिवर्सिटी परिसर में बुलाकर।
- इस दौरान, अन्य सभी एलिजिबिली क्राइटेरिया को क्रॉस चेक किया जाता है और यदि छात्र इंटरव्यू में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो उन्हें एजुकेशन में एमबीए का अध्ययन करने के लिए एडमिशन दिया जाता है।
एमबीए इन एजुकेशन: सिलेबस
सेमेस्टर 1
- प्रबंधन - सिद्धांत और व्यवहार
- संगठनात्मक व्यवहार
- प्रबंधकीय अर्थशास्त्र
- गुणात्मक तकनीक
- वित्तीय प्रबंधन और लेखा
सेमेस्टर 2
- प्रबंधन सूचना प्रणाली
- तलाश पद्दतियां
- व्यापारिक वातावरण
- व्यापार कानून
- मानव संसाधन प्रबंधन
सेमेस्टर 3
- वित्तीय प्रबंधन
- विपणन प्रबंधन
- शिक्षा से संबंधित कानून
- पाठ्यचर्या डिजाइनिंग
- शिक्षा बुनियादी ढांचा
सेमेस्टर 4
- शिक्षा संस्थान प्रबंधन
- शिक्षा प्रबंधन के लिए संस्थागत लिंकेज
- शिक्षा सेवाओं का विपणन
- शिक्षा में गुणवत्ता
- शिक्षा में समकालीन मुद्दे
एमबीए इन एजुकेशन: टॉप कॉलेज और उनकी फीस
- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, नई दिल्ली- फीस 37,800
- अलगप्पा विश्वविद्यालय, दूरस्थ शिक्षा निदेशालय- फीस 36,300
- वेंकटेश्वर ओपन यूनिवर्सिटी, नाहरलागुन- फीस 28,500
- केआर मंगलम विश्वविद्यालय, गुड़गांव- फीस 2,60,000
- अलगप्पा विश्वविद्यालय, कराईकुडी- फीस 13,500
- आईएसबीएम विश्वविद्यालय, रायपुर- फीस 77,900
- सेंट पीटर्स कॉलेज, कोलकाता- फीस 85,400
एमबीए इन एजुकेशन: जॉब प्रोफाइल और सैलरी
- प्रिसिंपल- सैलरी 8.54 लाख
- हेड मास्टर- सैलरी 5.85 लाख
- प्रोफेसर- सैलरी 4.87 लाख
- एजुकेशनल एडमिनिस्ट्रेटर- सैलरी 3.52 लाख
- एजुकेशनल कंस्लटेंट- सैलरी 6.23 लाख
पर्यटन और होटल प्रबंधन में एमबीए कैसे करें, फीस, जॉब, सैलरी और टॉप कॉलेज


Click it and Unblock the Notifications











