सिनेमेटोग्राफी: क्रिएटिविटी और ग्लैमर से भरा करियर

सिनेमेटोग्राफी एक हुनरमंद करियर ऑप्शन है। अगर आपमें विजुअलाइजेशन और लाइटिंग के साथ ही चीजों को अलग नजरियें से देखने वाली आंखें है तो ये फिल्ड आपके लिए ही है।

By Sudhir

सिनेमेटोग्राफी एक हुनरमंद करियर ऑप्शन है, अगर आपमें विजुअलाइजेशन और लाइटिंग के साथ ही चीजों को अलग नजरियें से देखने वाली आंखें है तो ये फिल्ड आपके लिए ही है। भारत जैसे देश है जहां पर हर साल सबसे ज्यादा फिल्में बनती और रीलीज होती है। तो यहां पर सिनेमेटोग्राफर के लिए करियर की अपार संभावनाएं मौजूद है। भारतीय फिल्म उद्योग पिछले कुछ सालों में जिस रफ्तार से आगे बड़ा है वह काबिले-तारिफ है। एक तरफ हॉलीवुड ने जहां दूसरे देशों के फिल्म उद्योग को बुरी तरह प्रभावित किया है वहीं बॉलीवुड को इससे कोई फर्क नही पड़ा है आज भी हर साल भारी मात्रा में फिल्में बन रही है और रीलीज हो रही है। कहने का मतलब यही है कि सिनेमेटोग्राफी का हमारे देश में उज्जवल भविष्य है। आप सिनेमेटोग्राफर के रूप में किसी प्रोडक्शन हाउस से जुड़ सकते है या फिर आप फ्रिलांसर के तौर पर भी काम करके अच्छा पैसा कमा सकते है।

सिनेमेटोग्राफी में करियर

क्या है सिनेमेटोग्राफी-

सिनेमेटोग्राफी एक तरह का टेक्निकल काम ही होता है जो दृश्यों को जीवंत बना देता है। ये फोटोग्राफी से बिल्कुल ही अलग होता है क्योंकि इसमें मोशन कैमरे का इस्तेमाल किया जाता है। एक अच्छा सिनेमेटोग्राफर कहानी और डायरेक्टर के हिसाब से लाइटिंग और कैमरे का इस्तेमाल करता है। एक सिनेमेटोग्राफर को विजुअलाइजेशन और लाइटिंग की सटीक जानकारी रहती है।

कैमरा और सिनेमेटोग्राफर-

आजकल किसी भी दृश्य को शूट करते समय कई कैमरों का इस्तेमाल होता है। सिनेमेटोग्राफर का इन सभी कैमरो पर कंट्रोंल रहता है। सिनेमेटोग्राफी में जिस कैमरे का इस्तेमाल किया जाता है उसे मोशन पिक्चर कैमरा कहते है। यह बाकी कैमरों से काफी अलग और महंगा होता है। इसकी किमत 10 लाख रूपये से 2.50 करोड़ रूपये तक होती है। इस कैमरे का इस्तेमाल वही कर सकता है जिसने इसका प्रशिक्षण लिया हो।

सिनेमेटोग्राफी में करियर

यहां से कर सकते है कोर्स-

अगर आप भी रचनात्मकता से भरी इस फिल्ड में करियर बनाना चाहते है, तो सिनेमेटोग्राफी का कोर्स कर सकते है। देश में ऐसे कई संस्थान है जो सिनेमेटोग्राफी के सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और डिग्री कोर्स करवाते है। पुणे स्थित FTII में 3 वर्षीय पीजी डिप्लोमा इन सिनेमेटोग्राफी की पढ़ाई करवाई जाती है। यह डिप्लोमा ग्रेजुएशन के बाद किया जा सकता है, इसके लिए आपको FTII का एंट्रेस एग्जाम देना होता है। इसके अलावा और भी कई संस्थान है जहां सिनेमेटोग्राफी की पढ़ाई करवाई जाती है। जैसे-

-फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे
-सत्यजीत रे फिल्म इंस्टीट्यूट, कोलकाता
-सेंट्रल फॉर रिसर्च ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन, दिल्ली
-एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन, नोएडा

कोर्स के बाद यहां मिलेगा काम-

अगर आप सिनेमेटोग्राफी में कोई कोर्स करते है तो आपके लिए रोजगार की अपार संभावनाएं मौजूद है। फिल्म उद्योग से लेकर टेलीविजन उद्योग तक में आपके लिए जॉब की कई ऑपर्चुनिटी मौजूद है। आजकल कई प्रोडक्शन हाउस खुल गये है जिनमें आपको आसानी से जॉब मिल सकता है। इसके अलावा आप चाहे तो फ्रिलांसर के तौर पर काम कर सकते है।

इतनी होगी कमाई-

फिल्म इंडस्ट्री में सिनेमेटोग्राफर को अच्छा पैसा दिया जाता है। कुछ प्रसिद्ध सिनेमोटोग्राफर है जिनकी कमाई लाखों में है। इसके अलावा आपको थोड़े से एक्सपीरियंस के बाद आसानी से 10 हजार से लेकर 30 हजार रूपये प्रतिदिन के हिसाब से पैसे मिल सकते है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Cinematography has always been a career choice with creativity and glamor. Excellent career opportunity is available for cinematographer in our country. There is a lot of money in this field as well as a celebrity status.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+