बैचलर इन एकाउंटिंग एंड फाइनेंस एक सर्टिफाइड प्रोफेशनल कोर्स है। इस कोर्स की अवधि छह सेमेस्टर के साथ तीन साल है। बैचलर इन एकाउंटिंग एंड फाइनेंस कोर्स में, छात्रों को मुख्य रूप से उनके एचएस स्कोर के आधार पर चुना जाता है।
चलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको बैचलर इन अकाउंटिंग एंड फाइनेंस से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी से अवगत कराएंगे कि आखिर अकाउंटिंग एंड फाइनेंस में बैचलर करने के लिए एलिजिबिलिटी क्या होनी चाहिए। इसका एडमिशन प्रोसेस क्या है, इसके लिए प्रमुख एंट्रेंस एग्जाम कौन से हैं, इसे करने के बाद आपके पास जॉब प्रोफाइल क्या होंगी और उनकी सैलरी क्या होगी। भारत में अकाउंटिंग एंड फाइनेंस में बैचलर करने के लिए टॉप कॉलेज कौन से हैं और उनकी फीस क्या है।

• कोर्स का नाम- बैचलर इन अकाउंटिंग एंड फाइनेंस
• कोर्स का प्रकार- ग्रेजुएशन
• कोर्स की अवधि- 3 साल
• पात्रता- कक्षा 12वीं (कॉमर्स स्ट्रीम)
• एडमिशन प्रोसेस- एंट्रेंस एग्जाम/ मेरिट बेस्ड
• कोर्स फीस- 50,000 से 1,30,000 तक
• कोर्स सैलरी- 3 से 8 लाख तक
बैचलर इन अकाउंटिंग एंड फाइनेंस: पात्रता
- उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कॉमर्स स्ट्रीम में 12वीं कक्षा की मार्कशीट होनी चाहिए।
- उम्मीदवार के 12वीं कक्षा में कुल मिलाकर कम से कम 60% अंक होने चाहिए।
- अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों को अनिवार्य प्रक्रिया के रूप में पाठ्यक्रम कार्यक्रम में कुछ प्रतिशत छूट प्रदान दी जाती है।
बैचलर इन अकाउंटिंग एंड फाइनेंस: प्रवेश प्रक्रिया
किसी भी टॉप यूनिवर्सिटी में बैचलर इन अकाउंटिंग एंड फाइनेंस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए, उम्मीदवारों को एंट्रेंस एग्जाम देने की आवश्यकता होती है जबकि कुछ कॉलेजों में मेरिट आधार पर भी एडमिशन दिए जाते हैं।
अकाउंटिंग एंड फाइनेंस में बैचलर के लिए भारत के टॉप कॉलेजों द्वारा अपनाई जाने वाली एडमिशन प्रोसेस निम्नलिखित है
चरण 1: रजिस्ट्रेशन
- उम्मीदवार ऑफिशयल वेबसाइट पर जाएं।
- ऑफिशयल वेबसाइट पर जाने के बाद आवेदन फॉर्म भरें।
- आवेदन फॉर्म को भरने के बाद ठीक तरह से जांच लें यदि फॉर्म में गलती हुई तो वह रिजक्ट हो सकता है।
- मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन पत्र सबमिट करें।
- क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से ऑनलाइन फॉर्म की फीस जमा करें।
चरण 2: एंट्रेंस एग्जाम
- यदि उम्मीदवार बैचलर इन अकाउंटिंग एंड फाइनेंस में एडमिशन लेने के लिए टॉप यूनिवर्सिटी का लक्ष्य रखते हैं, तो उनके लिए एंट्रेंस एग्जाम क्रेक करना अत्यंत आवश्यक है। जिसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी हो जाने के बाद एडमिट कार्ड जारी किए जाते हैं। जिसमें की एंट्रेंस एग्जाम से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी दी जाती है जैसे कि एग्जाम कब और कहां होगा, आदि।
- बता दें कि बैचलर इन अकाउंटिंग एंड फाइनेंस के लिए एडमिशन प्रोसेस बीएचयू यूईटी, डीयूईटी, आईपीयू सीईटी, एनपीएटी, एएमयू एंट्रेंस एग्जाम, यूपीईएस डीएटी आदि जैसे एंट्रेंस एग्जाम पर निर्भर करती है। योग्य उम्मीदवारों का चयन आगे इंट्रव्यू के आधार पर किया जाता है।
चरण 3: एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट
एंट्रेंस एग्जाम हो जाने के कुछ दिन बाद उसका रिजल्ट घोषित किया जाता है जिसके लिए, छात्रों को नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइटों और सोशल मीडिया हैंडल की जांच करके खुद को अपडेट रखना चाहिए।
चरण 4: इंट्रव्यू एंड एनरोलमेंट
- एंट्रेंस एग्जाम में पास होने वाले छात्रों को यूनिवर्सिटी द्वारा इंट्रव्यू में उपस्थित होने के लिए कहा जाएगा - या तो ऑनलाइन (स्काइप, गूगल मीट, ज़ूम) या ऑफ़लाइन छात्रों को यूनिवर्सिटी परिसर में बुलाकर।
- इस दौरान, अन्य सभी एलिजिबिली क्राइटेरिया को क्रॉस चेक किया जाता है और यदि छात्र इंटरव्यू में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो उन्हें अकाउंटिंग एंड फाइनेंस में बैचलर का अध्ययन करने के लिए एडमिशन दिया जाता है।
बैचलर इन अकाउंटिंग एंड फाइनेंस: सिलेबस
- लेखांकन की मूल बातें
- उन्नत एक्सेल
- कार्यालय उपकरण
- जीएसटी के साथ टैली
- अंतिम रूप
- सीधा कर
- व्यक्तित्व विकास
- लागत प्रबंधन और लेखा परीक्षा
- टैली के साथ पेरोल अनुपालन
- एमसीए
- आईएफआरएस
- बीएफएसआई
- त्वरित बुक
- इन्वेंटरी के साथ खातों का परिचय
बैचलर इन अकाउंटिंग एंड फाइनेंस: टॉप कॉलेज और उनकी फीस
- गुजरात विश्वविद्यालय, अहमदाबाद- फीस 5,000
- मानसरोवर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, भोपाल- फीस 50,000
- एचबी संचार और प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद- फीस 70,000
- टेरेशियन कॉलेज, मैसूर- फीस 60,000
- सेंट अलॉयसियस इवनिंग कॉलेज, मैंगलोर- फीस 40,000
- एच.ए. कॉलेज ऑफ कॉमर्स, अहमदाबाद- फीस 70,000
- रामकृष्ण मिशन शिल्पमंदिर कंप्यूटर सेंटर, कोलकाता- फीस 45,000
बैचलर इन अकाउंटिंग एंड फाइनेंस: जॉब प्रोफाइल और सैलरी
- रिवेन्यू एजेंट- सैलरी 4.50 लाख
- टैक्स पॉलिसी एनालिस्ट- सैलरी 4.30 लाख
- अकाउंटेंट- सैलरी 3.80 लाख
- लीड बिजनेस एनालिस्ट- सैलरी 7.20 लाख
- सेल्स एंड मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव- सैलरी 7.96 लाख
- फाइनेंशियल एनालिस्ट- सैलरी 4 से 6 लाख
यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हमसे हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











