बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट एक 3 साल का अंडरग्रेजुएट कोर्स है जो किसी भी मानव संसाधन संस्थानों या संगठनों के प्रबंधन के लिए आवश्यक सिद्धांतों के अध्ययन से संबंधित है। इस कोर्स को पूरा करने के बाद स्नातक या तो उसी क्षेत्र में काम करना या उच्च शिक्षा प्राप्त करना चुन सकता है। इस कोर्स के दौरान छात्रों को पर्याप्त ज्ञान प्रदान किया जाता है जो छात्रों को पेशेवर रूप से काम करने में मदद करता है।
चलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको बीबीए ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी से अवगत कराएंगे कि आखिर ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में बीबीए करने के लिए एलिजिबिलिटी क्या होनी चाहिए। इसका एडमिशन प्रोसेस क्या है, इसके लिए प्रमुख एंट्रेंस एग्जाम कौन से हैं, इसे करने के बाद आपके पास जॉब प्रोफाइल क्या होंगी और उनकी सैलरी क्या होगी। भारत में ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में बीबीए करने के लिए टॉप कॉलेज कौन से हैं और उनकी फीस क्या है।

• कोर्स का नाम- बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट
• कोर्स का प्रकार- ग्रेजुएशन
• कोर्स की अवधि- 3 साल
• पात्रता- कक्षा 12वीं (कॉमर्स स्ट्रीम)
• एडमिशन प्रोसेस- एंट्रेंस एग्जाम/ मेरिट बेस्ड
• कोर्स फीस- 4 से 7 लाख तक
• सैलरी- 3 से 5 लाख तक
• जॉब प्रोफाइल- एचआर मैनेजर, टैलेंट एक्विजिशन मैनेजर, आईटी रिक्रूटर, एचआर कोऑर्डिनेटर, एडमिन एक्जीक्यूटिव आदि।
बीबीए ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट: पात्रता
- उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कॉमर्स स्ट्रीम में 12वीं कक्षा की मार्कशीट होनी चाहिए।
- उम्मीदवार के 12वीं कक्षा में कुल मिलाकर कम से कम 60% अंक होने चाहिए।
- अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों को अनिवार्य प्रक्रिया के रूप में पाठ्यक्रम कार्यक्रम में कुछ प्रतिशत छूट प्रदान दी जाती है।
बीबीए ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट: प्रवेश प्रक्रिया
किसी भी टॉप यूनिवर्सिटी में बीबीए ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट कोर्स में एडमिशन लेने के लिए, उम्मीदवारों को एंट्रेंस एग्जाम देने की आवश्यकता होती है जबकि कुछ कॉलेजों में मेरिट आधार पर भी एडमिशन दिए जाते हैं।
बीबीए ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट के लिए भारत के टॉप कॉलेजों द्वारा अपनाई जाने वाली एडमिशन प्रोसेस निम्नलिखित है
चरण 1: रजिस्ट्रेशन
- उम्मीदवार ऑफिशयल वेबसाइट पर जाएं।
- ऑफिशयल वेबसाइट पर जाने के बाद आवेदन फॉर्म भरें।
- आवेदन फॉर्म को भरने के बाद ठीक तरह से जांच लें यदि फॉर्म में गलती हुई तो वह रिजक्ट हो सकता है।
- मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन पत्र सबमिट करें।
- क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से ऑनलाइन फॉर्म की फीस जमा करें।
चरण 2: एंट्रेंस एग्जाम
- यदि उम्मीदवार बीबीए ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में एडमिशन लेने के लिए टॉप यूनिवर्सिटी का लक्ष्य रखते हैं, तो उनके लिए एंट्रेंस एग्जाम क्रेक करना अत्यंत आवश्यक है। जिसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी हो जाने के बाद एडमिट कार्ड जारी किए जाते हैं। जिसमें की एंट्रेंस एग्जाम से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी दी जाती है जैसे कि एग्जाम कब और कहां होगा, आदि।
- बता दें कि बीबीए ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट के लिए एडमिशन प्रोसेस सीयूसीईटी, आईपीयू सीईटी, एनएमआईएमएस एनपीएटी आदि एंट्रेंस एग्जाम पर निर्भर करती है। योग्य उम्मीदवारों का चयन आगे इंट्रव्यू के आधार पर किया जाता है।
चरण 3: एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट
एंट्रेंस एग्जाम हो जाने के कुछ दिन बाद उसका रिजल्ट घोषित किया जाता है जिसके लिए, छात्रों को नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइटों और सोशल मीडिया हैंडल की जांच करके खुद को अपडेट रखना चाहिए।
चरण 4: इंट्रव्यू एंड एनरोलमेंट
- एंट्रेंस एग्जाम में पास होने वाले छात्रों को यूनिवर्सिटी द्वारा इंट्रव्यू में उपस्थित होने के लिए कहा जाएगा - या तो ऑनलाइन (स्काइप, गूगल मीट, ज़ूम) या ऑफ़लाइन छात्रों को यूनिवर्सिटी परिसर में बुलाकर।
- इस दौरान, अन्य सभी एलिजिबिली क्राइटेरिया को क्रॉस चेक किया जाता है और यदि छात्र इंटरव्यू में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो उन्हें ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में बीबीए का अध्ययन करने के लिए एडमिशन दिया जाता है।
बीबीए ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट: सिलेबस
- रिसर्च मेथड
- कानूनी और नियामक ढांचा
- संचार कौशल
- व्यापारिक वातावरण
- गुणवत्ता प्रबंधन
- कंप्यूटर बुनियादी बातों
- विपणन प्रबंधन
- प्रौद्योगिकी प्रबंधन
- कराधान प्रबंधन
- प्रबंधन विकास और कौशल
- लघु व्यवसाय प्रबंधन
- आर्थिक योजना और नीतियां
- संगठनात्मक व्यवहार
- व्यापार रणनीति
- मानव संसाधन प्रबंधन
- वित्तीय लेखांकन
- विज्ञापन और बिक्री
- ई-कॉमर्स
- वित्तीय प्रबंधन
- प्रबंधन लेखांकन
- अंतरराष्ट्रीय विपणन
- उद्यमिता प्रबंधन
- अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थान
- परियोजना कार्य
बीबीए ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट: मध्यप्रदेश के टॉप कॉलेज और उनकी फीस
- पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च - [पीआईएमआर], भोपाल- फीस 30,000
- सेज विश्वविद्यालय, इंदौर- फीस 70,000
- जागरण लेकसिटी बिजनेस स्कूल, भोपाल- फीस 1,35,000
- रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय - [आरएनटीयू], भोपाल- फीस 25,000
- प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च - [पीआईएमआर], इंदौर- फीस 1,55,000
- मेडी-कैप्स विश्वविद्यालय, इंदौर- फीस 80,000
- इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज - [आईआईपीएस], इंदौर- फीस 75,000
- इंदौर प्रबंधन संस्थान और अनुसंधान केंद्र - [आईएमआई], इंदौर
- विक्रांत ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस - [वीजीआई], इंदौर- फीस 31,000
- शिवाजीराव कदम प्रौद्योगिकी और प्रबंधन संस्थान, इंदौर- फीस 33,000
बीबीए ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट: जॉब प्रोफाइल और सैलरी
- एंप्लॉय रिलेशन मैनेजर- सैलरी 4 से 6 लाख
- एचआर मैनेजर- सैलरी 7 से 9 लाख
- एचआर एग्जीक्यूटिव- सैलरी 3 से 5.5 लाख
- पर्सोनल मैनेजर- सैलरी 3 से 20 लाख
- क्वालिटी कंट्रोल मैनेजर- सैलरी 11 से 15 लाख
यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हमसे हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











