IBPS PO Interview: आईबीपीएस पीओ इंटरव्यू में क्या पूछते हैं? जानिए बैंक पीओ की तैयारी कैसे करें?

50 IBPS PO Interview Questions: क्या आप भी आईबीपीएस प्रोबेशनरी अधिकारी पदों पर नौकरी के लिए अंतिम चरण यानी इंटरव्यू राउंड की तैयारी कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि चयन प्रक्रिया के इस अंतिम राउंड के बाद प्रोबेशनरी अधिकारी पद के लिए योग्य उम्मीदवार का चयन किया जाएगा। गौरतलब हो कि आईबीपीएस पीओ मुख्य लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार इंटरव्यू राउंड में शामिल होंगे।

आईबीपीएस पीओ इंटरव्यू की तैयारी में मदद करेंगे ये 50 प्रश्न? जानिए बैंक पीओ की तैयारी कैसे करें?

आईबीपीएस पीओ लिखित परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू राउंड सबसे महत्वपूर्ण चरण होता है। यह राउंड सामान्य जागरूकता, बैंकिंग सेक्टर की समझ, संचार कौशल और व्यक्तित्व परीक्षण पर आधारित होता है। आईबीपीएस पीओ इंटरव्यू के दौरान पूछे गए प्रश्न उम्मीदवार के तकनीकी ज्ञान, करंट अफेयर्स, बैंकिंग नीतियों, आर्थिक मुद्दों और व्यक्तिगत सोचने की क्षमता की जांच करने के लिए तैयार किए जाते हैं।

आईबीपीएस पीओ इंटरव्यू राउंड में अच्छे प्रदर्शन के लिए उम्मीदवार को बैंकिंग टर्मिनोलॉजी, रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की भूमिका, मौद्रिक नीतियां, डिजिटल बैंकिंग, वित्तीय समावेशन आदि विषयों की अच्छी जानकारी होनी चाहिए। इसके अलावा बायोडाटा से जुड़े व्यक्तिगत प्रश्न, शैक्षणिक योग्यता, नौकरी से संबंधित प्राथमिकताएं, और जीवन के लक्ष्य पर भी चर्चा की जा सकती है।

आज के लेख में आईबीपीएस पीओ इंटरव्यू राउंड के दौरान पूछे जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों की संरचना प्रस्तुत की जा रही है। जो उम्मीदवार इस अंतिम चरण की तैयारी कर रहे हैं, वे यहां से आईबीपीएस पीओ साक्षात्कार के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों की समझ के लिए मदद ले सकते हैं।

IBPS PO Interview Questions आईबीपीएस पीओ इंटरव्यू के लिए 50 प्रश्न

आईबीपीएस पीओ 2025 के इंटरव्यू राउंड में पूछे जाने वाले 50 महत्वपूर्ण प्रश्नों की सूची यहां देखें। ध्यान रहे ये प्रश्न केवल आपकी समझ बढ़ाने के लिए प्रस्तुत किये जा रहे हैं। साक्षात्कार के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्न भिन्न हो सकते हैं।

व्यक्तिगत और परिचय संबंधी प्रश्न

  • अपने बारे में संक्षेप में बताएं।
  • आपके शैक्षणिक योग्यता के बारे में बताएं।
  • आपने बैंकिंग सेक्टर को करियर के रूप में क्यों चुना?
  • अपने परिवार के बारे में बताएं।
  • आपकी सबसे बड़ी उपलब्धि क्या है?
  • आपके मजबूत और कमजोर पक्ष क्या हैं?
  • क्या आपने पहले कभी बैंकिंग से संबंधित कोई परीक्षा दी है?
  • आपने अपने पिछले अनुभवों से क्या सीखा?
  • यदि आपको किसी अन्य क्षेत्र में नौकरी मिलती है, तो क्या आप बैंकिंग छोड़ देंगे?
  • आप आईबीपीएस पीओ के अलावा और किन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं?

बैंकिंग और वित्तीय जागरूकता संबंधी प्रश्न Bank Interview Questions

  • बैंक क्या होता है और इसका मुख्य कार्य क्या है?
  • भारत में कितने प्रकार के बैंक होते हैं?
  • कमर्शियल बैंक और कोऑपरेटिव बैंक में क्या अंतर है?
  • रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की क्या भूमिका है?
  • रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट क्या होता है?
  • बैंकिंग सेक्टर में NPA (Non-Performing Assets) क्या होता है?
  • डिजिटल बैंकिंग क्या है और इसके क्या फायदे हैं?
  • बैंकिंग सेक्टर में CRR और SLR का क्या महत्व है?
  • मुद्रा लोन योजना क्या है और इसका उद्देश्य क्या है?
  • वित्तीय समावेशन (Financial Inclusion) क्या है?

50 Campus Selection Interview Questions: कैंपस इंटरव्यू में कैसे सवाल पूछे जाते है? 50 प्रश्नों की लिस्ट यहां

करंट अफेयर्स और आर्थिक प्रश्न Bank PO Interview Questions

  • भारत की वर्तमान आर्थिक स्थिति पर आपकी क्या राय है?
  • बजट 2025 में बैंकिंग सेक्टर के लिए क्या घोषणाएं की गई हैं?
  • हाल ही में RBI द्वारा कौन-कौन से नए नियम लागू किए गए हैं?
  • UPI (Unified Payments Interface) क्या है और इसका महत्व क्या है?
  • भारत में डिजिटल पेमेंट्स को बढ़ावा देने के लिए कौन-कौन सी योजनाएं चलाई जा रही हैं?
  • CBDC (Central Bank Digital Currency) क्या है?
  • भारत में मुद्रास्फीति (Inflation) के नियंत्रण के लिए क्या उपाय किए जाते हैं?
  • हाल ही में सरकार द्वारा कौन-सी नई बैंकिंग नीति लागू की गई है?
  • भारत में FDI (Foreign Direct Investment) के नियम क्या हैं?
  • क्या आप बैंकिंग सेक्टर में किसी बड़े घोटाले के बारे में जानते हैं?

बैंकिंग उत्पाद और सेवाओं से जुड़े प्रश्न IBPS PO Interview Questions in hindi

  • बचत खाता और चालू खाता में क्या अंतर है?
  • डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड में क्या अंतर है?
  • RTGS, NEFT और IMPS में क्या अंतर है?
  • मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग में क्या अंतर है?
  • प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) क्या है?
  • सुकन्या समृद्धि योजना क्या है और इसके लाभ क्या हैं?
  • फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और रेकरिंग डिपॉजिट (RD) में क्या अंतर है?
  • बैंक क्या-क्या प्रकार के ऋण (Loan) प्रदान करता है?
  • बैंक गारंटी और लेटर ऑफ क्रेडिट (Letter of Credit) में क्या अंतर है?
  • बीमा क्षेत्र और बैंकिंग क्षेत्र के बीच क्या संबंध है?

व्यवहारिक और परिस्थिति पर आधारित प्रश्न How to Prepare for IBPS PO Interview

  • अगर कोई ग्राहक बैंक में आकर आपसे नाराजगी जताए तो आप उसे कैसे संभालेंगे?
  • अगर आपके सहकर्मी टीम वर्क में सहयोग नहीं करें तो आप क्या करेंगे?
  • आपको बैंक में नौकरी क्यों करनी चाहिए?
  • अगर आपको पोस्टिंग एक ग्रामीण इलाके में दी जाए तो क्या आप स्वीकार करेंगे?
  • क्या आपको बैंकिंग क्षेत्र में प्रमोशन के अवसरों की जानकारी है?
  • बैंक कर्मचारियों को अच्छे ग्राहक संबंध बनाने के लिए क्या करना चाहिए?
  • अगर किसी ग्राहक को लोन लेने में कठिनाई हो रही हो तो आप उसे क्या सुझाव देंगे?
  • आप एक अच्छा बैंक कर्मचारी कैसे बन सकते हैं?
  • यदि आपको बैंक की किसी नई योजना को ग्राहकों तक पहुँचाना हो, तो आप क्या रणनीति अपनाएंगे?
  • भविष्य में बैंकिंग सेक्टर में कौन-कौन से बदलाव आ सकते हैं?

नोट - इन प्रश्नों को यहां केवल उम्मीदवारों की समझ बढ़ाने के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है। साक्षात्कार के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्न पद के अनुसार भिन्न हो सकते हैं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Prepare for IBPS PO 2025 interview! Here are 50 important Bank PO interview questions. Know IBPS PO interview questions, preparation tips and strategy in Hindi.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+