विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते है, तो जान लिजिए ये 5 बातें

अगर आप विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते है तो आपको इन 5 बातों के बारे में पहले ही रिसर्च कर लेना चाहिए। यहां हम कुछ बाते बता रहे है जो विदेश में आपकी काफी मदद कर सकती है।

By Sudhir

ग्लोबलाइजेशन दौर में एक से दूसरे देश जाकर रहना, जॉब करना और पढ़ना अब पहले से कही ज्यादा आसान हो गया है। समय के साथ शिक्षा में हो रहे बदलाव के कारण अब हर कोई चाहता है कि वह विदेश जाकर उच्च शिक्षा ग्रहण करें। हालाँकि हजारों साल पहले से ही दुनिया में शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूसरे देश जाने का चलन रहा है। इसलिए विदेश जाकर पढ़ाई करना कोई नई बात नही है।

आज के समय में दुनियाभर के करोड़ों छात्र-छात्राएं दूसरे देशों में शिक्षा ग्रहण करने जाते है। बात अगर भारतीयों की की जाएं तो हर साल लाखों भारतीय छात्र दुनिया के विभिन्न देशों में पढ़ाई के लिए जाते है। एक स्टडी के मुताबिक सबसे ज्यादा भारतीय छात्र ऑस्ट्रेलिया पढ़ाई के लिए जाते है। इसके बाद ब्रिटेन, अमेरिका, न्यूजीलैंड और जर्मनी जैसे देशों का नंबर आता है। लेकिन किसी दूसरे देश जाकर पढ़ाई करना उतना आसान नही होता है जितना लगता है। अगर आप भी विदेश जाकर उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते है तो आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में पहले ही जान लेना चाहिए।

तो आइये जानते है उन 5 बातों के बारे में-

1.आत्मविश्वास है सबसे जरूरी-

अपने घर से हजारों किलोमीटर दूर जाकर किसी अनजान देश में अजनबी लोगों के बीच रहकर पढ़ाई करना आसान काम नही है। यहां पर आपको हर कदम पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अपना सेल्फ कॉन्फिडेंस डेवलप करें क्योंकि यहां अगर आपकी कोई मदद कर सकता है तो वो आपका आत्मविश्वास ही है। शुरूआत में अजनबी देश में आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा जैसे भाषा की दिक्कत आदि। ऐसें में सेल्फ कॉन्फिडेंस आपकी मदद करेंगा और अजनबियों के बीच में भी आपको कंफर्ट फील करवाएगा।

2.रिसर्च है सबसे पहला काम-

हर देश का एजुकेशन सिस्टम अलग होता है वहां के कोर्सेस, फेकल्टी, सिलेबस, टाइम टेबल और लैग्वेज बाकी देश से एकदम अलग होते है। इसलिए जिस देश में आप पढ़ाई करने जा रहे है उसके बारे में अच्छी रिसर्च पहले ही कर लें। कोर्स के बारे में जान लें, एडमिशन प्रोसेस इसके अलावा विदेशी स्टूडेंट के लिए वहां पर कोई स्कॉलरशिप प्रोग्राम है तो उसके बारे में भी अच्छे से रिसर्च कर लें।

3.कोर्स की मान्यता और डिग्री की वैल्यु के बारे में जान लें-

आप जिस कोर्स में एडमिशन लेने जा रहे है उसकी अपने देश में या किसी दूसरे देश में क्या मान्यता है इसके बारे में अच्छे से जान लें। क्योंकि पिछले कुछ सालों में ऐसे कई मामलें सामने आए है जिसमें छात्रों ने फर्जी कोर्सों में एडमिशन ले लिया होता है। इसके अलावा आप जिस कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने जा रहे है उसकी मान्यता के बारे में भी जरूरी पड़ताल कर लें।

4.कोर्स करने से करियर में क्या फायदा होगा-

जिस कोर्स को आप करने जा रहे है उसके फायदों के बारे में भी जरूरी रिसर्च कर लें। क्योंकि कई बार विदेशों से किए गये कोर्स से अपने देश में जॉब मिलना मुश्किल हो जाता है। इसलिए एक बार कोर्स और उसके प्लेसमेंट्स के बारे में भी जरूरी रिसर्च कर लें।

5.कोर्स और रहने का खर्च-

विदेश जाने से पहले कोर्स और वहां रहने के खर्च के अलावा बाकी के खर्च के बारे में पहले से ही रिसर्च कर लें। विदेशों में कोर्स की फीस काफी महंगी होती है इसके अलावा वहां पर होस्टल खर्च और खाना भी महंगा होता है। सभी संभावित खर्चों के बारे में अच्छे से रिसर्च करने के बाद ही विदेश जाएं।

अगर आप भी विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते है तो इन 5 बातों के बारे में पहले से ही जान लें।

ये भी पढ़ें- 12वीं पास करने के बाद याद रखें ये 5 बातें, करियर में नही रहेंगे पीछे

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
अगर आप विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते है तो आपको इन 5 बातों के बारे में पहले ही रिसर्च कर लेना चाहिए। यहां हम कुछ बाते बता रहे है जो विदेश में आपकी काफी मदद कर सकती है। If you want to go abroad and get education, then you should already research these five things. Here we are talking about 5 things of work. Check Notification, Vacancies List, Eligibility Criteria, Online Application Form, Pay Scale, Examination Dates and much more at Careerindia.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+