21 जनवरी से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 21 January)

History of 21 January: 21 जनवरी, 2023 को पूर्वोत्तर राज्यों मणिपुर, त्रिपुरा और मेघालय का 51वां स्थापना दिवस है। बता दें कि त्रिपुरा और मणिपुर, पूर्व रियासतें अक्टूबर 1949 में भारतीय संघ में शामिल हुई थी, जिसके बाद 21 जनवरी, 1972 को पूर्ण राज्य बन गई। जबकि मेघालय जो असम का हिस्सा था, उसको भी उत्तर पूर्वी क्षेत्र (पुनः संगठन) अधिनियम, 1971 के तहत अपना पूर्ण राज्य का दर्जा मिला।

चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 21 जनवरी से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी।

21 जनवरी से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 21 January)

21 जनवरी से जुड़ा भारतीय इतिहास

1908 - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और मलयालम साहित्य के लेखक वैकोम मुहम्मद बशीर का जन्म 21 जनवरी 1908 को हुआ था।

1945 - भारतीय क्रांतिकारी नेता रास बिहारी बोस का निधन 21 जनवरी 1945 को 58 वर्ष की आयु में निधन हुआ था।

1948 - भारतीय वैज्ञानिक मंचनहल्ली रंगास्वामी सत्यनारायण राव, जिन्हें भारत सरकार द्वारा विज्ञान और इंजीनियरिंग श्रेणी में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। इनका जन्म 21 जनवरी 1948 को हुआ था।

1952 - जवाहरलाल नेहरू की कांग्रेस पार्टी ने 21 जनवरी 1952 को भारत में आम चुनाव जीता।

1968 - तमिल फिल्म निर्देशक और अभिनेता सुंदर सी का जन्म 21 जनवरी 1968 को हुआ था।

1972 - 21 जनवरी 1972 को मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा भारतीय संघ के अलग राज्य बने।

1980 - भारतीय फिल्म अभिनेता और निर्माता संथानम, जिनकी मुख्य कृतियां तमिल सिनेमा में हैं। इनका जन्म 21 जनवरी 1980 को हुआ था।

1986 - भारतीय फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत जो कि अब दुनिया में नहीं रहे, इनका जन्म 21 जनवरी 1986 को हुआ था।

1991 - फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, संगीतकार, कार्टूनिस्ट और चित्रकार गोविंदन अरविंदन का जन्म 21 जनवरी 1991 को हुआ था।

यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हमसे हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
The foundation day of Tripura, Manipur and Meghalaya is celebrated every year on 21 January in India. Let us tell you, Tripura and Manipur, former princely states, joined the Indian Union in October 1949, after which it became a full-fledged state on January 21, 1972. While Meghalaya which was a part of Assam also got its full statehood under the North Eastern Areas (Re-organization) Act, 1971.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X