20 Excel Formulas For Job Interview: स्कूल और कॉलेज में पढ़ाई के दौरान फॉर्मूले याद रखना पाठ्यक्रम का हिस्सा था, लेकिन पढ़ाई के दौरान किसे पता था कि कुछ फॉर्मूले आपको जिंदगी भर याद रखने होंगे। इन फॉर्मूलों को याद रखने और इनके बेहतर उपयोग से ना केवल आपको अच्छी नौकरी मिलने में मदद मिलेगी बल्कि इनसे आपको करियर ग्रोथ में भी मदद मिल सकेगी।

आज हम आपको बता रहे हैं कि Excel के सर्वश्रेष्ठ उपयोग के लिए आपको कौन-कौन से फॉर्मूले याद रखना आवश्यक है। Excel का उपयोग आजकल हर प्रकार के व्यवसाय और नौकरी में किया जाता है। खास तौर पर डेटा एंट्री, डेटा एनालिटिक्स, डेटा ऑपरेटर, डेटा मैनेजर या किसी भी ग्रेजुएट लेवल की नौकरी में Excel का ज्ञान बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसके विभिन्न फॉर्मूले और फंक्शंस का इस्तेमाल, बड़े से बड़े डेटा को जल्दी और सटीक तरीके से प्रोसेस करने के लिए किया जाता है। MS Excel फॉर्मूले का उपयोग बीबीए, बीकॉम, बीसीए क्षेत्र से जुड़े विभिन्न नौकरी के लिए भी उपयुक्त है।
जॉब इंटरव्यू में क्यों पूछे जाते हैं Excel Formulas
साक्षात्कार में नियोक्ता अक्सर यह जानना चाहते हैं कि आप MS Excel के विभिन्न फॉर्मूलों का कितना गहन ज्ञान रखते हैं और उन्हें कैसे लागू कर सकते हैं। Excel में मौजूद फॉर्मूले डेटा को जोड़ने, निकालने, तुलना करने, सॉर्ट करने, औसत निकालने और बहुत से अन्य कार्यों में सहायक होते हैं। इस लेख में 20 सबसे महत्वपूर्ण Excel फॉर्मूलों की सूची दी जा रही है। ये साक्षात्कार के दौरान अवश्य पूछे जा सकते हैं। ये फॉर्मूले आपकी Excel की नॉलेज को मजबूत करेंगे। बता दें ये Excel फॉर्मूलों का इस्तेमाल आप किसी भी एक्सएल शीट यानी MS Excel और Google Shteets आदि में कर सकते हैं।
यदि आप भी सामान्य ग्रेजुएट हैं और नौकरी तलाश कर रहे हैं तो भी आपको Excel फॉर्मूले की जानकारी होनी चाहिए। नौकरी के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू में सामान्य तौर पर कई Excel पर फॉर्मूले पूछे जाते हैं। यहां हम आपको 20 सबसे ज्यादा इंटरव्यू में पूछे जाने वाले MS Excel के फॉर्मूले बता रहे हैं। किसी भी क्षेत्र में नौकरी पाने के लिए ये Excel फॉर्मूले याद रखना आवश्यक है। इस लेख की मदद से हम आपको यह भी बता रहे हैं कि इन एक्सएल फॉर्मूले को कैसे आसानी से याद रख सकते हैं। इनके इस्तेमाल के क्विक उपाय भी इस लेख में बताये जा रहे हैं।
Excel के टॉप 20 फॉर्मूले, जो आपको हमेशा याद रखने चाहिए-
1. SUM()
इसका उपयोग किसी रेंज या चयनित सेल्स का योग करने के लिए किया जाता है।
उपयोग: =SUM(A1:A10)
2. AVERAGE()
इस फॉर्मूले का उपयोग चयनित डेटा का औसत निकालने के लिए करते हैं।
उपयोग: =AVERAGE(A1:A10)
3. COUNT()
एमएस एक्सएल में चुने हुए रेंज में कितने सेल्स में संख्या (नंबर) हैं, इसका पता लगाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।
उपयोग: =COUNT(A1:A10)
4. COUNTA()
यह फॉर्मूला सभी खाली सेल्स की गिनती के लिए किया जाता है।
उपयोग: =COUNTA(A1:A10)
5. IF()
यह किसी शर्त के आधार पर परिणाम देने के लिए उपयोग किया जाता है।
उपयोग: =IF(A1>10, "Yes", "No")
6. SUMIF()
इस फॉर्मूले का उपयोग किसी शर्त को पूरा करने वाले सेल्स का योग करने के लिए करते हैं।
उपयोग: =SUMIF(A1:A10, ">5")
7. COUNTIF()
यह शर्त को पूरा करने वाले सेल्स की गिनती के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
उपयोग: =COUNTIF(A1:A10, ">5")
8. VLOOKUP()
इस फॉर्मूले का उपयोग वर्टिकल तरीके से किसी डेटा की खोज करने के लिए किया जाता है।
उपयोग: =VLOOKUP(B1, A1:C10, 2, FALSE)
9. HLOOKUP()
इस फ्ऱॉर्मूले का इस्तेमाल हॉरिजॉन्टल तरीके से किसी डेटा की खोज करने के लिए करते हैं।
उपयोग: =HLOOKUP(B1, A1:C10, 2, FALSE)
10. MIN()
यह चयनित रेंज में सबसे छोटी संख्या जानने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
उपयोग: =MIN(A1:A10)
11. MAX()
एक्सेल के इस फॉर्मूले का उपयोग चयनित रेंज में सबसे बड़ी संख्या जानने के लिए करते हैं।
उपयोग: =MAX(A1:A10)
12. LEN()
किसी टेक्स्ट की लंबाई (कितने अक्षर हैं) निकालने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।
उपयोग: =LEN(A1)
13. CONCATENATE()
कई टेक्स्ट स्ट्रिंग्स को एक में जोड़ने के लिए इस फॉर्मूले का इस्तेमाल किया जाता है।
उपयोग: =CONCATENATE(A1, " ", B1)
14. LEFT()
इस फॉर्मूले का उपयोग किसी टेक्स्ट स्ट्रिंग से बाईं ओर से अक्षर निकालने के लिए करते हैं।
उपयोग: =LEFT(A1, 5)
15. RIGHT()
यह फॉर्मूला किसी टेक्स्ट स्ट्रिंग से दाईं ओर से अक्षर निकालने के लिए इस्तेमाल करते हैं।
उपयोग: =RIGHT(A1, 3)
16. TRIM()
किसी टेक्स्ट के अतिरिक्त स्पेस को हटाने के लिए यह फॉर्मूला उपयोग किया जाता है।
उपयोग: =TRIM(A1)
17. ROUND()
किसी संख्या को गोल करने के लिए इसका उपयोग करते हैं।
उपयोग: =ROUND(A1, 2)
18. NOW()
वर्तमान तारीख और समय दिखाने के लिए ये फॉर्मूला इस्तेमाल किया जाता है।
उपयोग: =NOW()
19. TEXT()
किसी नंबर को एक विशेष फॉर्मेट में बदलने के लिए इसका उपयोग करते हैं।
उपयोग: =TEXT(A1, "dd-mm-yyyy")
20. ABS()
किसी संख्या का अभाज्य मान यानी Absolute Value निकालने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।
उपयोग: =ABS(A1)


Click it and Unblock the Notifications











