President Murmu launches 'New Education for New India': भारत की राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू ने आज यानी 22 नवंबर, 2023 को ओडिशा के संबलपुर में ब्रह्माकुमारीज के एक शिक्षा अभियान 'नए भारत के लिए नई शिक्षा' का शुभारंभ किया।

'नए भारत के लिए नई शिक्षा' अभियान की परिकल्पना मूल्यों को विकसित करने और बेहतर समाज के लिए छात्रों की चेतना को ऊपर उठाने के लिए की गई है।
इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा ने हमेशा समाज निर्माण में महत्वपूर्ण और परिवर्तनकारी भूमिका निभाई है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि सेवा, समानता और सहानुभूति जैसे नैतिक और मानवीय मूल्य हमारी संस्कृति की नींव हैं और युवाओं को इन महान आदर्शों से परिचित होना चाहिए।
बेहतर समाज बनाने के लिए उन्हें अपने बुजुर्ग माता-पिता और समाज के वंचित वर्ग के लोगों की देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से बच्चों के मन में इन मूल्यों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण पैदा किया जाना चाहिये।
राष्ट्रपति ने कहा कि नैतिक शिक्षा हमारे जीवन निर्माण में सहायक होती है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाती है। नैतिक शिक्षा हमें करुणा, दया, मित्रता और बंधुत्व के जीवन मूल्यों से अवगत कराती है। इन गुणों वाले व्यक्ति में सकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं।
किसी व्यक्ति में सकारात्मक बदलाव से बेहतर समाज बन सकता है। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय चरित्र-निर्माण, आत्म-साक्षात्कार और दिव्य अनुभव के माध्यम से सुख, शांति और आनंद का मार्ग सुलभ बना रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











