World Book Day 2022 Theme विश्व पुस्तक दिवस और कॉपीराइट दिवस 23 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है? जानिए सही जवाब

World Book Day 2022 Copyright Day 2022 Theme History Significance Quotes Celebration यूनेस्को द्वारा हर साल 23 अप्रैल को विश्व पुस्तक दिवस मनाया जाता है। किताबें हमारे सबसे अच्छे दोस्त, मार्गदर्शक और दार्शनिक हैं।

By Careerindia Hindi Desk

World Book Day 2022 Copyright Day 2022 Theme History Significance Quotes Celebration यूनेस्को द्वारा हर साल 23 अप्रैल को विश्व पुस्तक दिवस मनाया जाता है। किताबें हमारे सबसे अच्छे दोस्त, मार्गदर्शक और दार्शनिक हैं। 23 अप्रैल को 1616 में Cervantes, Shakespeare, और Inca Garcilaso de la Vega की मृत्यु हो गई थी। इसलिए इस दिन को महान साहित्यकारों को श्रद्धांजलि देने के लिए विश्व पुस्तक दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।

World Book Day 2022 विश्व पुस्तक दिवस और कॉपीराइट दिवस 23 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है

विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस की तैयारी में यूनेस्को ने लोगों को अपने आप को चुनौती देने के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि वह अपने सामान्य से नए विषयों, स्वरूपों या शैलियों का पता लगा सकें। हमारा लक्ष्य लोगों को पढ़ने में संलग्न करना है। इस वर्ष के विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस के उत्सव के रूप में यूनेस्को ने एक 'बुकफेस' चुनौती का निर्माण किया है।

विश्व पुस्तक दिवस 2022 थीम
गाम्बिया और वैश्विक समुदाय ने इस वर्ष के विश्व कॉपीराइट और पुस्तक दिवस की थीम 'आर यू ए रीडर' रखी है। प्रत्येक वर्ष, यूनेस्को और अंतर्राष्ट्रीय संगठन पुस्तक उद्योग के तीन प्रमुख क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसमें प्रकाशक, बुकसेलर, और पुस्तकालय को शामिल किया जाता है। अपनी स्वयं की पहल के माध्यम से एक साल की अवधि के लिए विश्व पुस्तक राजधानी का चयन करते हैं। यूनेस्को के अनुसार, जॉर्जिया में त्बिलिसी शहर को 2021 के लिए विश्व पुस्तक राजधानी के रूप में चुना गया था। जबकि इस वर्ष गाम्बिया को चुना गया है।

विश्व पुस्तक दिवस 2022 इतिहास
वर्ष 1995 में यूनेस्को ने 23 अप्रैल को विश्व पुस्तक दिवस और कॉपीराइट दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया और तब से साहित्य के इतिहास में इस तिथि को प्रमुखता मिली है और हर साल विश्व पुस्तक दिवस और कॉपीराइट दिवस मनाया जा रहा है। 23 अप्रैल को कई अन्य प्रमुख लेखकों की पुण्यतिथि और जयंती भी होती है, जिसमें मौरिस ड्रून, हल्दोर लैक्सनेस, व्लादिमीर नाबोकोव, जोसेप प्लाया और मैनुअल मेज़िया वल्लेजो आदि।

विश्व पुस्तक दिवस 2022 उत्सव
हर साल इस दिन कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कोरोनावायरस कोविड-19 वायरस के कारण, अधिकांश शैक्षणिक संस्थान में छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए ऑनलाइन समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। घर पर समय बिताने वाले लोग इंटरनेट के माध्यम से एक अच्छी पुस्तक डाउनलोड कर सकते हैं और सकारात्मक किताबें पढ़कर ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं।

विश्व पुस्तक दिवस पर प्रसिद्ध कोट्स
केवल एक चीज जो आपको जाननी है, वह है पुस्तकालय: अल्बर्ट आइंस्टीन
किताब जैसा वफादार कोई दोस्त नहीं होता: अर्नेस्ट हेमिंग्वे
अच्छे दोस्त, अच्छी किताबें और एक सुप्त अंतःकरण: यही आदर्श जीवन है: मार्क ट्वेन
यही तो किताबों की बात है, वे आपको आपके पैर हिलाए बिना यात्रा करा देते हैं: झुम्पा लाहिड़ी
जिन किताबों को दुनिया अनैतिक कहती है, वही ऐसी किताबें हैं जो दुनिया को अपनी शरण में ले आती है: ऑस्कर वाइल्ड, द पिक्चर ऑफ़ डोरियन ग्रे
यदि कोई ऐसी किताब है जिसे आप पढ़ना चाहते हैं, लेकिन वह अभी तक नहीं लिखी गई है, तो आपको उसे अवश्य ही लिखना चाहिए" टोनी मॉरिसन
अगर मेरे पास एक उत्कृष्ट पुस्तकालय नहीं है तो मैं सबसे दुखी इंसान हूं: जेन ऑस्टेन, प्राइड एंड प्रेजुडिस

World Earth Day 2022: पृथ्वी दिवस पर निबंध भाषण 10 लाइन, पृथ्वी को कैसे बचाएं जानिएWorld Earth Day 2022: पृथ्वी दिवस पर निबंध भाषण 10 लाइन, पृथ्वी को कैसे बचाएं जानिए

World Earth Day 2022: खतरे में है धरती, जानिए 2050 तक कौन-कौन से संकट होंगे सामनेWorld Earth Day 2022: खतरे में है धरती, जानिए 2050 तक कौन-कौन से संकट होंगे सामने

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
World Book and Copyright Day 2022: World Book Day is celebrated every year on 23 April by UNESCO. Books are our best friends, guides and philosophers. On 23 April 1616 Cervantes, Shakespeare, and the Inca Garcilaso de la Vega died. Hence it was decided to celebrate this day as World Book Day to pay tribute to the great litterateurs.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X