Weather in Bangalore: पार्टी या घूमने का है प्लान तो जान लें नए साल पर कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम?

Weather in Bangalore: दुनिया भर में लोग नए साल का इंतजार कर रहे हैं। नए साल का स्वागत नए तरीकों से करने के लिए लोग बेहद उत्साहित हैं। केवल भारत ही नहीं बल्कि विश्व भर में नए साल के जश्न की तैयारियां की जा रही है। हालांकि लोगों की चिंता नए साल के जश्न के साथ ही साथ मौसम पर भी टीकी हुई हैं।

जानिए साल के पहले 10 दिनों का पूर्वानुमान

आईटी सिटी बेंगलुरु की पहचान यहां के मौसम के कारण की जाती है। बेंगलुरु के सुहावने मौसम की चर्चा दुनिया भर में की जाती है। ऐसे में लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर नए साल पर बेंगलुरु का मौसम कैसा रहेगा। ताकि इससे लोग अपने नए साल पर घूमने की प्लानिंग अच्छे से कर सके। हालांकि बेंगलुरु का मौसम सालभर सुहावना रहता है, लेकिन नए साल के दिन यहां का मौसम कैसा रहेगा, यह जान लेना कई मायनों में महतवपूर्ण है, ताकि मौसम के कारण जश्न में किसी प्रकार की कमी ना रहे।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इस वर्ष यानी नए साल 2025 के पहले 10 दिनों में बेंगलुरु का मौसम काफी स्थिर और ठंडा रहने की संभावना है। दिसंबर के अंत और जनवरी की शुरुआत में आमतौर पर बेंगलुरु में ठंडी हवाएं चलती हैं और तापमान कम रहता है। इसी कारण बड़ी संख्या में पर्यटक बेंगलुरु में नए साल का जश्न मनाने आते हैं।

बेंगलुरु के मौसम का हाल

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नए साल पर ठंड के बावजूद बेंगलुरु का मौसम काफी खुशनुमा रहने की उम्मीद है। हालांकि, रात के समय हल्की सर्दी महसूस हो सकती है। इसलिए गर्म कपड़े साथ रखना बेहतर रहेगा। अगर आप सुबह की सैर या आउटडोर जाने की योजना बना रहे हैं, तो मौसम आपके फेवर में ही रहेगा। इसके अलावा दिन के समय धूप का भी आनंद लिया जा सकता है।

बेंगलुरु का यह मौसम शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों और पार्क एवं लेक में घूमने के लिए आदर्श रहेगा। नए साल पर लोग लालबाग गार्डन, कब्बन पार्क, और बेंगलुरु पैलेस जैसे स्थानों का आनंद बिना किसी मौसम संबंधी बाधा के उठा सकते हैं। साफ मौसम के चलते बेंगलुरु से रोड ट्रिप भी आरामदायक रहेंगी।

नए साल पर बेंगलुरु का मौसम कैसा रहेगा?

तिथितापमान
31 दिसंबर, 2024न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस
1 जनवरी, 2025न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस
2 जनवरी, 2025न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस
3 जनवरी, 2025न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस
4 जनवरी, 2025न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस
5 जनवरी, 2025न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस
6 जनवरी, 2025न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस
7 जनवरी, 2025न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस
8 जनवरी, 2025न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस
9 जनवरी, 2025न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस
10 जनवरी, 2025न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस

उपरोक्त डेटा विभिन्न रिपोर्ट्स और डेटा पर आधारित हैं। बेंगलुरु के मौसम से संबंधी अतिरिक्त और स्पष्ट जानकारी के लिए मौसम विभाग के आधिकारिक वेबसाइट या मौसम विभाग के सोशल मीडिया हैंडिल पर देखने की सलाह दी जाती है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Find out how the weather in Bangalore will be during the New Year 2025. Get the 10-day weather forecast for Bangalore, including temperature changes and conditions for the first 10 days of January 2025, in Hindi.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+