WBJEE Admit Card 2025: पश्चिम बंगाल में संयुक्त प्रवेश परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड ने डब्ल्यूबीजेईई 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। डब्ल्यूबीजेईई प्रवेश पत्र 2025 ऑनलाइन माध्यम से जारी किए गए।

पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड ने डब्ल्यूबीजेईई परीक्षा के लिए डब्ल्यूबीजेईई एडमिट कार्ड 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। डब्ल्यूबीजेईई 2025 हॉल टिकट आज यानी 17 अप्रैल 2025 से डाउनलोड करने के लिए उपलब्द्ध हैं। डब्ल्यूबीजेईई प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित होने के लिए जिन छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया है वे आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाकर अपने डब्ल्यूबीजेईई प्रवेश पत्र 2025 चेक कर सकते हैं।
पश्चिम बंगाल में आयोजित होने वाली इस राज्य स्तरीय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होने के लिए डब्ल्यूबीजेईई हॉल टिकट एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पूर्व बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in के माध्यम से अपने डब्ल्यूबीजेईई एडमिट कार्ड 2025 अवश्य डाउनलोड कर लें।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार डब्ल्यूबीजेईई प्रवेश पत्र 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे विवरणों का उपयोग करना होगा। उम्मीदवार को यह सूचित किया जाता है कि डब्ल्यूबीजेईई 2025 एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जारी किए गए हैं। डब्ल्यूबीजेईई हॉल टिकट डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2025 है। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों से आग्रह है कि निर्धारित समय सीमा के अंदर डब्ल्यूबीजेईई एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करना होगा।
डब्ल्यूबीजेईई 2025 परीक्षा 27 अप्रैल को
परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, डब्ल्यूबीजेईई 2025 परीक्षा 27 अप्रैल, 2025 को निर्धारित की गई है। डब्ल्यूबीजेईई परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। डब्ल्यूबीजेईई परीक्षा 2025 सुबह का सत्र पेपर 1 (गणित) के लिए होगा, जो सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित है। एक संक्षिप्त अंतराल के बाद, दोपहर का सत्र होगा, जो पेपर 2 (भौतिकी) के लिए समर्पित होगा, जो दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा। उम्मीदवारों के लिए अपने निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर समय पर पहुंचना अनिवार्य है, क्योंकि देरी होने पर प्रवेश सख्त वर्जित होगा।
डब्ल्यूबीजेईई एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें
अपने डब्ल्यूबीजेईई 2025 एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को सरल प्रक्रिया का पालन करना होगा। यहां उम्मीदवारों की सुविधा के लिए डब्ल्यूबीजेईई हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए विस्तृत चरणों का उल्लेख किया जा रहा है। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर डब्ल्यूबीजेईई 2025 प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं-
चरण 1- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाएं।
चरण 2- होम पेज पर डब्ल्यूबीजेईई एडमिट कार्ड 2025 ढूंढे और क्लिक करें।
चरण 3- आवश्यक जानकारी जैसे पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
चरण 4- आपके स्क्रीन पर डब्ल्यूबीजेईई हॉल टिकट 2025 दिखेगा।
चरण 5- डब्ल्यूबीजेईई 2025 प्रवेश डाउनलोड करें।
चरण 6- भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट ले लें।


Click it and Unblock the Notifications











