WBBSE Madhyamik Result 2025: पश्चिम बंगाल माध्यमिक रिजल्ट 2 मई को, देखें समय और डिटेल

WBBSE Madhyamik Result 2025 Date and Time: धीरे-धीरे विभिन्न राज्यों द्वारा बोर्ड परीक्षा रिजल्ट जारी किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब बारी पश्चिम बंगाल के माध्यमिक परीक्षा के लिए उपस्थित हुए छात्रों की है। डब्ल्यूबीबीएसई द्वारा कक्षा 10वीं परीक्षा रिजल्ट 2025 आगामी 2 मई 2025 को घोषित किए जाएंगे।

WBBSE Madhyamik Pariksha Result 2025 मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?

पश्चिम बंगाल माध्यमित परीक्षा में हिस्सा ले चुके छात्र बेसब्री से अपने बोर्ड परीक्षा परिणामों का इंतजार कर रहे थे। राज्य के लाखों छात्रों के लिए यह राहत की खबर है। हालांकि पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 को लेकर छात्र बेहद उत्साहित भी हैं। बता दें कि भारत में कई राज्य बोर्ड ऐसे हैं, जो कठिन बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के लिए जाने जाते हैं। इनमें उत्तर प्रदेश बोर्ड, राजस्थान बोर्ड के साथ ही पश्चिम बंगाल बोर्ड शामिल हैं। इसलिए छात्रों को डब्ल्यूबीबीएसई बोर्ड रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार होता है।

पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने माध्यमिक बोर्ड रिजल्ट 2025 को लेकर उक्त महत्वपूर्ण घोषणा की है। डब्ल्यूबीबीएसई बोर्ड की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार डब्ल्यूबीबीएसई बोर्ड माध्यमिक परीक्षा परिणाम 2025 आगामी 2 मई को जारी किए जाएंगे। बता दें कि बोर्ड के सचिव सुब्रोतो घोष ने बताया है कि राज्य भर से कक्षा 10वीं या माध्यमिक परीक्षा देने वाले छात्र 2 मई 2025 सुबह 9 बजकर 45 मिनट से अपने रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

इस संबंध में बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 2 मई को एक संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से सुबह 9 बजे ऑनलाइन परिणामों की घोषणा की जाएगी। पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए उपस्थित हुए छात्र रिजल्ट घोषित होने के बाद वेबसाइट www.result.wbbsedata.com के माध्यम से अपने रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

गौरलतब हो कि माध्यमिक परीक्षाएं बीते 10 फरवरी से 22 फरवरी तक आयोजित की गई। पश्चिम बंगाल बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, परीक्षा के 100 दिनों के भीतर परिणाम घोषित करने की पूर्व प्रतिबद्धता की पूर्ति के रूप में रिजल्ट घोषणा की तिथि निर्धारित की गई है। हालांकि शिक्षक भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर पश्चिम बंगाल कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होने में देरी की आशंका जताई जा रही थी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि मूल्यांकन प्रक्रिया और परिणामों का प्रकाशन योजना के अनुसार ही होगा।

WBBSE Class 10 result 2025 मार्कशीट

2 मई को सुबह 9:45 बजे से छात्र आधिकारिक वेबसाइट www.result.wbbsedata.com और अन्य नामित पोर्टलों के माध्यम से अपने परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे और डाउनलोड कर सकेंगे। डब्ल्यूबीबीएसई सचिव सुब्रत घोष ने यह जानकारी प्रदान की है कि इसमें सभी छात्रों के लिए परिणाम आसानी से सुलभ बनाने के लिए बोर्ड द्वारा अथक प्रयास किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, स्कूलों द्वारा उसी दिन सुबह 10 बजे से अपने संबंधित बोर्ड कैंप कार्यालयों से मार्कशीट और प्रमाणपत्र एकत्र किए जाएंगे।

West Bengal Class 10th Madhyamik Result कहां चेक करें?

डब्ल्यूबी माध्यमिक रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए छात्र नीचे दिए गए वेबसाइट पर जा सकते हैं।

  • result.wbbsedata.com
  • iresults.net
  • wbbse.wb.gov.in
  • indiaresults.com

WBBSE Madhyamik Pariksha Result 2025 मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?

पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) द्वारा आयोजित माध्यमिक परीक्षा या कक्षा 10वीं के परिणाम 2025 जारी होने के बाद छात्र अपनी प्रोविजनल मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।​ पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा परिणाम 2025 प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करने के चरण निम्नलितिक हैं।

चरण 1. सबसे पहले wbresults.nic.in पर जाएं।
चरण 2. होमपेज पर "Madhyamik Pariksha (SE) Results 2025" लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. अपना रोल नंबर और जन्म तिथि (dd/mm/yyyy प्रारूप में) दर्ज करें।
चरण 4. दिए गए कैप्चा कोड को भरें।
चरण 5. सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 6. आपकी प्रोविजनल मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
चरण 7. मार्कशीट को डाउनलोड करें
चरण 8. भविष्य के लिए प्रिंटआउट लें।​

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
WBBSE Madhyamik Result 2025 date and time has been announced. West Bengal 10th result will be released on May 2. See complete information about downloading the result here.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+