UPTET 2018: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 (UPTET 2018) की परीक्षा देने जा रहे उम्मीदवारों के लिए खबर है। दरअसल यूपीटेट (UPTET) की परीक्षा 18 नवंबर को होने जा रही है लेकिन इस परीक्षा के समय में अब बदलाव कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि अब यूपीटेट (UPTET) के द्वारा होने जा रही उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा दोपहर 3.00 बजे से 5.30 बजे तक होगी, पहले इस परीक्षा का समय दोपहर 2.30 से 5.00 बजे निर्धारित किया गया था। हालाँकि प्राथमिक स्तर की परीक्षा के समय में कोई बदलाव नही किया गया है प्राथमिक स्तर की परीक्षा अपने निर्धारित समय सुबह 10.00 बजे से 12.30 बजे तक होगी। अगर आप यूपीटेट (UPTET) की उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में शामिल होने जा रहे है तो आपको 18 नवंबर को दोपहर 2.30 के बजाय दोपहर 3 बजे जाना होगा। परीक्षार्थियों को एग्जाम से पहले कुछ समय पहले परीक्षा हॉल में प्रवेश करना जरूरी है।

आपको बता दें कि यूपीटेट (UPTET) परीक्षा के एडमिट कार्ड पहले ही जारी किए जा चुके है। जिन परीक्षार्थियों ने अभी तक अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड नही किए है, वे लोग यूपी बेसिक एजुकेशन बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट https://upbasiceduboard.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। जो लोग यूपीटेट (UPTET) परीक्षा में शामिल होने जा रहे है उन लोगों को एडमिट कार्ड के साथ एक ओरिजिनल फोटो आईडी प्रूफ और एक सर्टिफिकेट लाना जरूरी है। सर्टिफिकेट के रूप में आप बीटीसी या बीएड के किसी सेमेस्टर की कोई ओरिजिनल मार्कशीट ले जा सकते है। बता दें कि यूपीटेट (UPTET) परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके है। जारी किए गये नियमों के अनुसार परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट बाद अगर कोई अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पहुँचता है तो उसे केंद्र में प्रवेश नही दिया जाएगा इसलिए परीक्षार्थियों को समय का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।


Click it and Unblock the Notifications











