UPTET Admit Card 2018: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 (UPTET 2018) देने जा रहे है परिक्षार्थियों के लिए खबर है। दरअसल बताया जा रहा है कि यूपीटेट 2018 (UPTET 2018) के एडमिट कार्ड आज यानि 30 अक्टूबर 2018 को ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी किए जा सकते है। अगर आप एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते है तो उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट https://upbasiceduboard.gov.in पर जा सकते है। यूपीटेट (UPTET) के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरे जाने के बाद इसके एडमिट कार्ड का इंतजार किया जा रहा था लेकिन आज यूपीटेट 2018 (UPTET) के एडमिट कार्ड जारी किए जा रहे है। आपको बता दें कि इस यूपीटेट 2018 (UPTET) परीक्षा 18 नवंबर 2018 को आयोजित होने जा रही है। यूपीटेट (UPTET) की परीक्षा दो शिफ्ट में होगी जिसमें सुबह 10.00 से 12.30 बजे वाली शिफ्ट होगी जिसमें प्राइमरी लेवल की परीक्षा होगी वही दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 से 5.00 बजे तक होगा जो कि सेकेंडरी लेवल की होगी।

आपको बता दें कि यूपीटेट 2018 (UPTET) की परीक्षा प्रदेश के 2 हजार से ज्यादा परीक्षा केंद्रों पर होने जा रही है। इस परीक्षा के लिए सबसे अधिक परीक्षार्थी प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, आगरा, मेरठ और वाराणसी जिलों में है। इसलिए सबसे अधिक परीक्षा केंद्र भी इन्ही जिलों में बनाएं गये है। जारी होने के बाद ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड-
ऐसे करें यूपीटेट 2018 (UPTET) का एडमिट कार्ड डाउनलोड-
यूपीटेट 2018 (UPTET) का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलों करें-
स्टेप-01
सबसे पहले उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट https://upbasiceduboard.gov.in पर जाएं।
स्टेप-02
अब यूपीटेट 2018 के एडमिट कार्ड की लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप-03
अब मांगी गई जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर अथवा जन्मतिथि एंटर करें।
स्टेप-04
अब सममिट टैब पर क्लिक करें।
स्टेप-05
आपका एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।
स्टेप-06
यहां से एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट लिया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











