UPSSSC Enforcement Constable Mains Exam Date 2023 Out: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रवर्तन कांस्टेबल मुख्य परीक्षा 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी हुए शेड्यूल के अनुसार, मुख्य परीक्षा 11 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। जिसके लिए एडमिट कार्ड upsssc.gov.in पर नियत समय पर जारी किया जाएगा।

यूपी प्रवर्तन कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2023 कब आएगा?
यूपीएसएसएससी एडमिट कार्ड मई 2023 के पहले सप्ताह में जारी किए जाएंगे, जिसमें उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्र, स्थल और शिफ्ट के समय के बारे में सूचित किया जाएगा। बता दें कि एडमिट कार्ड 2023 आधिकारिक वेबसाइट https://www.upsssc.gov.in/ पर जारी किया जाएगा। जिसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को पंजीकरण के समय उपयोग किए गए लॉगिन विवरण का उपयोग करना होगा।
यूपी प्रवर्तन कांस्टेबल मेन्स 2023 शेड्यूल कैसे चेक करें?
शेड्यूल चेक करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें-
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर, प्रवर्तन कांस्टेबल मेन्स शेड्यूल 2023 पर क्लिक करें।
चरण 3: शेड्यूल स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 4: शेड्यूल की जांच करें और डाउनलोड करें।
चरण 5: भविष्य के संदर्भ के लिए शेड्यूल सेव करें।
यूपी प्रवर्तन कांस्टेबल मेन्स शेड्यूल पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
यूपी प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती 2023: रिक्तियां
यूपी प्रवर्तन कांस्टेबल परीक्षा 2023 के माध्यम से भर्ती की जाने वाली रिक्तियों की संख्या आधिकारिक अधिसूचना के साथ पहले ही जारी कर दी गई थी जो कि निम्न प्रकार है-
- श्रेणी- रिक्तियां
- यूआर- 225
- एससी- 93
- एसटी- 13
- ओबीसी- 99
- ईडब्ल्यूएस- 47
- कुल- 477
बता दें कि इस भर्ती अभियान का उद्देश्य प्रवर्तन कांस्टेबल के लिए कुल 477 रिक्तियों को भरना है। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, पीईटी/पीएसटी स्कोर, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
यूपीएसएसएससी भर्ती 2023 के लिए पात्रता मानदंड
1. शैक्षणिक योग्यता: आवेदकों ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा (कक्षा 12) या सरकार द्वारा अनुमोदित समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
2. आयु सीमा: 1 जुलाई, 2023 तक 18 से 25 वर्ष। आरक्षित श्रेणी के आवेदकों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।


Click it and Unblock the Notifications











