UPSC Topper 2025: कौन हैं AIR 6 कोमल पुनिया? दूसरे प्रयास में बनी IPS, तीसरे में IAS

UPSC AIR 6 Komal Punia Success Story: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2025 का परिणाम 22 अप्रैल को घोषित कर दिया गया। इस बार कुल 1009 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है, जिसमें की कोमल पुनिया ने ऑल इंडिया रैंक 6 हासिल कर पूरे देश में मिसाल कायम कर दी है।

UPSC Topper 2025: कौन हैं AIR 6 कोमल पुनिया? दूसरे प्रयास में बनी IPS, तीसरे में IAS

यूपीएससी टॉपर AIR 6 कोमल पुनिया कौन हैं?

कोमल पुनिया का जन्म उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में हुआ। उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय, सहारनपुर से पीसीएम में 97% अंक हासिल कर 12वीं कक्षा पास की और उसके बाद आईआईटी रुड़की से इंजीनियरिंग फिजिक्स में बी.टेक की।

सिविल सेवा परीक्षा में कोमल का सफर

कोमल ने वर्ष 2023 में भी यूपीएससी परीक्षा पास की थी और रैंक 474 के साथ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में चयनित हुई थीं। वे हैदराबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस अकादमी (SVPNPA) में ट्रेनिंग कर रही थीं, लेकिन उनका सपना था भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में जाना। इसीलिए उन्होंने 2024 में फिर से प्रयास किया और इस बार शीर्ष 10 में अपनी जगह बना ली।

तीसरे प्रयास में बनीं IAS

  • पहला प्रयास (2022): प्रीलिम्स पास किया, लेकिन मेन्स में चूक गईं।
  • दूसरा प्रयास (2023): AIR 474 प्राप्त कर IPS सेवा में चयन।
  • तीसरा प्रयास (2024): AIR 6 प्राप्त कर IAS सेवा का सपना साकार किया।

सिविल सेवा परीक्षा परिणाम 2025 में अपने तीसरे प्रयास में AIR 6 हासिल कर IAS बनीं कोमल पुनिया का मानना है कि उनका धैर्य, समर्पण और निरंतर प्रयास ही उनकी सफलता की कुंजी है।

कोमल पुनिया की शैक्षणिक उपलब्धियां

कोमल न केवल एक मेधावी छात्रा रही हैं, बल्कि उन्होंने रिसर्च, खेल, और नेतृत्व में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनकी कुछ प्रमुख उपलब्धियां निम्न प्रकार हैं:

• Samsung Star Scholar Award – 2017
• Indian Academy of Sciences Summer Research Fellowship – 2019
• Future Research Talent Award, Australian National University – 2020
• IITR Heritage Foundation Excellence Award – 2020
• Best Project Award, IIT Roorkee – 2021
• Om Bala Thapar Cash Prize – 2021

कोमल की प्रेरणादायक कहानी

कोमल पुनिया की कहानी एक ऐसे संघर्ष और संकल्प की गाथा है, जो हर UPSC अभ्यर्थी को यह सिखाती है कि असफलता अंत नहीं होती, बल्कि सीखने और बेहतर करने का अवसर होती है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि सही दिशा में किया गया परिश्रम हमेशा रंग लाता है।

उनकी सफलता देश की बेटियों और युवाओं के लिए एक प्रेरणा है, जो अपने सपनों को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
The result of Civil Services Examination 2025 was declared by the Union Public Service Commission (UPSC) on 22nd April. This time a total of 1009 candidates have been successful, in which Komal Punia has set an example in the whole country by securing All India Rank 6.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+