UPSC NDA NA Result 2025: यूपीएससी एनडीए एनए रिजल्ट upsc.gov.in पर घोषित, ये रहा पीडीएफ लिंक

UPSC NDA NA Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 13 अप्रैल 2025 को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (I) आयोजित की गई। यूपीएससी एनडीए एनए रिजल्ट आज 28 अप्रैल 2025 को जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में हिस्सा लेने वाले लाखों उम्मीदवार अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थें।

यूपीएससी एनडीए एनए I रिजल्ट 2025 कैसे डाउनलोड करें

गौरतलब हो कि प्रतिष्ठित रक्षा अकादमियों में प्रवेश पाने के लिए हर साल दो बार यूपीएससी एनडीए परीक्षा आयोजित की जाती है। यूपीएससी राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (I) परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यूपीएससी एनडीए एनए 1 परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर परिणाम चेक कर सकते हैं। आयोग ने यूपीएससी एनडीए एनए I रिजल्ट 2025 पीडीएफ जारी किया है।

यूपीएससी एनडीए एनए I रिजल्ट 2025 कब आयोजित की गई?

यूपीएससी एनडीए एनए I परीक्षा 2025 बीते दिनों 13 अप्रैल को आयोजित की गई। इस चयन प्रक्रिया के तहत एनडीए और एनए में 406 सीटों के लिए प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की गई। भारत के रक्षा बलों में शामिल होने के इच्छुक लोगों के लिए यह परीक्षा रिजल्ट बेहद महत्वपूर्ण है। रिजल्ट की घोषणा के साथ ही अब एसएसबी इंटरव्यू के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर कड़ी नज़र रखने की सलाह दी जाती है।

संघ लोक सेवा आयोग ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा (I) 2025 के लिखित परिणाम की घोषणा की है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को सेवा चयन बोर्ड द्वारा साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यह सेना, नौसेना और वायु सेना के लिए 155वें एडीए कोर्स और 117वें भारतीय नौसेना अकादमी कोर्स (INAC) में प्रवेश हेतु आयोजित किया जाएगा। ये कोर्स आगामी 2 जनवरी 2026 से प्रारंभ होंगे।

UPSC NDA 1 result 2025 परीक्षा पैटर्न क्या है?

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित यूपीएससी एनडीए एनए परीक्षा में दो पेपर गणित और सामान्य योग्यता परीक्षण शामिल थे। प्रत्येक पेपर 150 मिनट का था। गणित के लिए 300 अंक निर्धारित थे, जबकि सामान्य योग्यता परीक्षण के लिए 600 अंक निर्धारित थे। दोनों पेपर में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न थे। बता दें परीक्षा के दोनों ही पेपर हिंदी और अंग्रेजी में द्विभाषी रूप से प्रस्तुत किए गए थे।

यूपीएससी एनडीए एनए रिजल्ट 2025 पीडीएफ सीधा लिंक

यूपीएससी एनडीए एनए रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?

यूपीएससी एनडीए एनए I परिणाम घोषित किए गए है। आधिकारिक वेबसाइट से इसे चेक किया जा सकता है। रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा:

चरण 1. यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
चरण 2. होमपेज पर UPSC NDA, NA I परिणाम 2025 के लिंक को ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
चरण 3. परिणाम पीडीएफ खोलें।
चरण 4. अपने रोल नंबर या नाम का उपयोग करके अपना परिणाम देखें।
चरण 5. इसे डाउनलोड करें
चरण 6. भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंट ले लें।

यूपीएससी एनडीए एनए रिजल्ट 2025 आगे क्या?

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सभी सफल उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लिखित परिणाम की घोषणा के दो सप्ताह के भीतर भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करें। पंजीकरण के बाद, उम्मीदवारों को एसएसबी साक्षात्कार के लिए चयन केंद्र और तिथियों की जानकारी उनके पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी। यदि किसी उम्मीदवार ने पहले से ही पंजीकरण कर लिया है, तो उन्हें पुनः पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है। किसी भी लॉगिन समस्या या प्रश्न के लिए, उम्मीदवार [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं। उम्मीदवारों को यह भी निर्देशित किया गया है कि वे एसएसबी साक्षात्कार के समय अपनी आयु और शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाणपत्र प्रस्तुत करें।

यूपीएससी एनडीए एनए रिजल्ट 2025 पीडीएफ नीचे देखें

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Union Public Service Commission (UPSC) has announced the written result of National Defence Academy (NDA) and Naval Academy (NA) Examination (I), 2025, held on 13 April 2025. Candidates who qualify this exam will be invited for interview by the Service Selection Board (SSB).
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+