UPSC NDA NA Final Results 2024: यूपीएससी एनडीए एनए अंतिम रिजल्ट जारी, 792 उत्तीर्ण

UPSC NDA NA II Final Results 2024: संघ लोक सेवा आयोग ने आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और नौसेना अकादमी (एनए) परीक्षा II 2024 के परिणामों की घोषणा कर दी है। यूपीएससी एनडीए एनए अंतिम रिजल्ट 2024 आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया गया।

यूपीएससी एनडीए एनए अंतिम रिजल्ट 2024  upsc.gov.in पर जारी, कैसे करें चेक, लिंक यहां

आज, 12 अप्रैल 2025 को यूपीएससी एनडीए एनए II अंतिम रिजल्ट 2024 घोषित कर दिया गया है। यूपीएससी एनडीए एनए 2024 परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार अब यूपीएससी के आधिकारिक पोर्टल upsc.gov.in के माध्यम से अपने परिणाम देख सकते हैं। आयोग की ओर से जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से रिजल्ट जारी किए गए।

यूपीएससी एनडीए एनए II अंतिम रिजल्ट के तहत 792 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। आयोग की अधिसूचना के अनुसार, रिजल्ट जारी होने के 15 दिनों के बाद यूपीएससी एनडीए एनए II अंतिम रिजल्ट स्कोरकार्ड जारी किया जाएगा।

यूपीएससी एनडीए एनए II अंतिम रिजल्ट की घोषणा के बाद अनुशंसित उम्मीदवारों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 154वें पाठ्यक्रम के लिए प्रतिष्ठित सेना, नौसेना और वायु सेना विंग में प्रवेश के साथ ही 116वें भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम (INAC) के लिए नौसेना अकादमी में भी प्रवेश के लिए सफलतापूर्वक अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है।

UPSC NDA NA II Final Results 2024 Link

यूपीएससी एनडीए एनए II अंतिम रिजल्ट 2024 के तहत 792 उत्तरीण उम्मीदवारों में से इमोन घोष,दिव्यांश सोलंकी और रुतुजा वारहाड़े ने टॉप स्थान हासिल किया है। यूपीएससी द्वारा एनडीए एनए II परीक्षा 2024 बीते 1 सितंबर, 2024 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। इसके बाद रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड द्वारा साक्षात्कार का आयोजन किया गया। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि मेडिकल परीक्षा के परिणामों पर विचार किए बिना मेरिट सूची तैयार की गई है। आयोग ने उम्मीदवारों को अपने परिणाम जल्दी देखने के लिए एक सीधा लिंक प्रदान किया है।

यूपीएससी एनडीए एनए II अंतिम परिणाम 2024 की जांच करने के चरण

अपने परिणाम देखने के इच्छुक उम्मीदवार कुछ सरल चरणों का पालन करके अपने यूपीएससी एनडीए एनए II अंतिम परिणाम 2024 की जांच कर सकते हैं। यूपीएससी एनडीए एनए II अंतिम परिणाम 2024 चेक करने के लिए चरण निम्नलिखित है -

चरण 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
चरण 2- होमपेज पर पहुंचने पर "व्हाट्स न्यू" सेक्शन में जाएं।
चरण 3- "फाइनल रिजल्ट में नेशनल डिफेंस एकेडमी एंड नेवल एकेडमी एग्जामिनेशन (II), 2024" का लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद, अगले पेज पर पीडीएफ फॉर्मेट में रिजल्ट दिखाई देगा
चरण 5- यहां उम्मीदवार अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
चरण 6- यूपीएससी एनडीए एनए II अंतिम परिणाम 2024 पीडीएफ डाउनलोड करें
चरण 7- भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट का एक प्रिंटेड कॉपी अपने पास रखें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
UPSC NDA NA II Final Result 2024 has been declared. A total of 792 candidates have passed the exam. Check here the direct link and complete process to check NDA NA Final Result on upsc.gov.in.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+