UPSC NDA, NA Final Result 2024: यूपीएससी एनडीए एनए रिजल्ट जारी, देखें टॉपर्स लिस्ट यहां

UPSC NDA NA II Final Results 2024 Toppers List: संघ लोक सेवा आयोग ने आज वर्ष 2024 के लिए राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। आयोग द्वारा यूपीएससी एनडीए और एनए 2 फाइनल रिजल्ट 2024 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।

यूपीएससी एनडीए और एनए 1 फाइनल रिजल्ट 2024 कैसे चेक करें

एनडीए एनए परीक्षा में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवार अब यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि यूपीएससी एनडीए और एनए 2 फाइनल रिजल्ट 2024 के अनुसार, इस साल इमोन घोष ने इस प्रतियोगी परीक्षा में टॉप स्थान प्राप्त किया है। इमोन घोष ने मेरिट सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।

यूपीएससी एनडीए और एनए 2 फाइनल परीक्षा 2024 दे चुके सभी उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से अपने यूपीएससी एनडीए एनए फाइनल रिजल्ट 2024 चेक कर सकते हैं। यूपीएससी एनडीए एनए अंतिम परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। एनडीए एनए 2 परीक्षा में कुल 792 उम्मीदवारों ने उत्तीर्ण किया है। उम्मीदवारों की पूरी सूची पोर्टल पर उपलब्द्ध है।

उल्लेखनीय है कि यूपीएससी द्वारा एनडीए एनए 2 परीक्षा 2024 बीते 1 सितंबर, 2024 को आयोजित की गई। परीक्षा लिखित मोड में आयोजित की गई। लिखित परीक्षा के बाद रक्षा मंत्रालय के तहत सेवा चयन बोर्ड (SSB) द्वारा साक्षात्कार आयोजित किए हए। ये साक्षात्कार एनडीए के 154वें कोर्स के लिए सेना, नौसेना और वायु सेना विंग में प्रवेश के साथ ही 116वें भारतीय नौसेना अकादमी कोर्स (INAC) के लिए चयन प्रक्रिया का हिस्सा थे।

यूपीएससी एनडीए एनए 2 फाइनल रिजल्ट 2024 टॉपर्स लिस्ट

रैंकनाम
1इमोन घोष
2दिव्यांश सोलंकी
3ऋतुजा वार्हाडे
4गर्व कुमार
5वंश अग्रवाल
6प्रणव शर्मा
7आर्यन देशवाल
8आर्यन सफेत
9राघव वर्मा
10अनहड़ सिंह खाटूमरिया


यूपीएससी एनडीए एनए II अंतिम परिणाम 2024 कैसे जांचें

संघ लोक सेवा आयोग ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा II, 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 792 उम्मीदवारों का चयन किया गया है, जिन्हें NDA के 154वें कोर्स और INAC के 116वें कोर्स में प्रवेश के लिए अनुशंसित किया गया है। एनडीए और एनए II 2024 के नतीजों चेक करने के लिए उम्मीदवारों को एक सरल प्रक्रिया का पालन करना होगा। यदि आपने यह परीक्षा दी थी, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आप अपना परिणाम देख सकते हैं:

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट https://www.upsc.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर "What's New" सेक्शन में "NDA & NA II Final Result 2024" लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: क्लिक करने पर एक PDF फाइल खुलेगी, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर होंगे।
चरण 4: रिजल्ट पीडीएफ में अपना रोल नंबर या नाम खोजने के लिए Ctrl + F दबाएं और संबंधित जानकारी दर्ज करें।
चरण 5: भविष्य के संदर्भ के लिए इस PDF को डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

इस फाइल में उन लोगों के नाम और विवरण हैं जिन्होंने एनडीए एनए 2 परीक्षा 2024 में सफलता हासिल की है। व्यक्तियों को सलाह दी जाती है कि वे इस फ़ाइल को डाउनलोड करें और अपने रिकॉर्ड के लिए एक प्रति प्रिंट कर लें। उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त किए गए अंक अंतिम परिणाम घोषणा के 15 दिन बाद यूपीएससी की वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे। किसी भी अतिरिक्त जानकारी के लिए यूपीएससी सुविधा काउंटर व्यक्तिगत रूप से जाकर या फोन कॉल के लिए 011-23385271 / 011-23381125 / 011-23098543 पर कार्यदिवसों में कार्यालय समय के दौरान संपर्क कर सकते हैं।

UPSC NDA NA 2 Final Result 2024 PDF Direct Link

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
UPSC NDA NA II Final Result 2024 has been declared. Know how to check the result, toppers list, name and other important information here. NDA NA 2 result link is available on upsc.gov.in.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+