यूपीएससी एनडीए एवं एनए 1 परीक्षा 2025 नोटिफिकेशन upsc.gov.in पर जारी, आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 31 दिसंबर

UPSC NDA & NA Exam 2025: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी एनडीए एवं एनए 1 परीक्षा 2025 के तहत योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आयोग द्वारा उक्त जानकारी एक आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से दी गई। यूपीएससी एनडीए एवं एन परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित होने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

आयोग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यूपीएससी एनडीए एवं एनए 1 परीक्षा 2025 आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आपको बता दें राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (I), 2025 के लिए आवेदन से संबंधित अतिरिक्त जानकारी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

यूपीएससी एनडीए एवं एनए 1 परीक्षा 2025 आवेदन कैसे करें

यूपीएससी एनडीए एवं एनए 1 परीक्षा 2025 आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 निर्धारित है। उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि 1 जनवरी 2025 से लेकर 7 जनवरी 2025 तक उन्हें अपने पंजीकरण पत्र में आवश्यक संशोधन करने की अनुमति दी जाएगी। आवेदक इस समय सीमा के बीच अपने आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार कर सकेंगे।

यूपीएससी एनडीए एवं एनए 1 परीक्षा 2025 पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद यूपीएससी एनडीए एवं एनए 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। यूपीएससी एनडीए एवं एनए 1 परीक्षा 2025 के अंतर्गत 406 रिक्तियों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सेना के लिए कुल 208 पद (महिला उम्मीदवारों के लिए 10 सहित), नौसेना के लिए 42 पद (महिला उम्मीदवारों के लिए 06 सहित), वायु सेना में उड़ान के लिए 92 पद (महिला उम्मीदवारों के लिए 02 सहित), ग्राउंड ड्यूटी (टेक) के लिए 18 पद (महिला उम्मीदवारों के लिए 02 सहित), ग्राउंड ड्यूटी (गैर तकनीकी) के लिए 10 पद (महिला उम्मीदवारों के लिए 02 सहित), वहीं नौसेना अकादमी (10+2 कैडेट प्रवेश योजना) के तहत 36 पद (महिला उम्मीदवारों के लिए 05 सहित) रिक्तियों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।

UPSC NDA & NA 2025 direct PDF link

यूपीएससी एनडीए एवं एनए 1 परीक्षा 2025 आवेदन करने से पहले पात्रता मानदंडों की विस्तृत जानकारी के लिए यूपीएससी द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

UPSC NDA & NA 2025 आवेदन कैसे करें

यूपीएससी एनडीए एवं एनए 1 परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने के स्टेप्स इस प्रकार हैं:

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाएं।
चरण 2: "ऑनलाइन आवेदन" पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
चरण 3: पर्सनल जानकारी, एजुकेशनल डिटेल्स और एग्जाम सेंटर चुनने के साथ फॉर्म भरें।
चरण 4: निर्धारित फॉर्मेट में फोटोग्राफ और सिग्नेचर अपलोड करें।
चरण 5: ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से फीस जमा करें।
चरण 6: फाइनल सबमिशन से पहले सभी डिटेल्स चेक कर फॉर्म सबमिट करें
चरण 7: आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
चरण 8: भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट लें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
UPSC NDA & NA I Exam 2025 notification is out at upsc.gov.in. Learn how to apply, check the direct application link, eligibility criteria, and other important details in Hindi.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+