UPSC NDA NA 1 एडमिट कार्ड 2025 हुए जारी, upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC NDA NA 1 Admit Card 2025 (OUT): संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी ने एनडीए एनए परीक्षा 1 के एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिए हैं। जिसके बाद अब परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) नौसेना अकादमी (एनए) परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC NDA NA 1 एडमिट कार्ड 2025 हुए जारी, शीघ्र करें डाउनलोड

बता दें कि यूपीएससी एनडीए एन 1 एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार upsc.gov.in पर या फिर upsconline.gov.in पर जा सकते है।

एडमिट कार्ड से संबंधित अपनी आधिकारिक अधिसूचना में, यूपीएससी ने कहा था, "पात्र उम्मीदवारों को परीक्षा की तारीख से पहले के सप्ताह के अंतिम कार्य दिवस पर ई-एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। ई-एडमिट कार्ड उम्मीदवारों द्वारा डाउनलोड करने के लिए यूपीएससी की वेबसाइट (upsconline.gov.in) पर उपलब्ध कराया जाएगा। किसी भी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजा जाएगा।

इसके अलावा, यदि किसी उम्मीदवार को परीक्षा शुरू होने से पहले ई-एडमिट कार्ड नहीं मिलता है, तो उसे तुरंत आयोग से संपर्क करना चाहिए। “इस संबंध में जानकारी आयोग के कार्यालय में स्थित सुविधा काउंटर से व्यक्तिगत रूप से या फोन नंबर 011–23385271/011–23381125/011–23098543 एक्सटेंशन 4119, 4120 पर भी प्राप्त की जा सकती है।”

UPSC NDA NA 1 एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?

यूपीएससी एनडीए एनए 1 परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

1. यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

2. होम पेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड सेक्शन में जाएं।

3. UPSC द्वारा विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।

4. NDA NA 1 एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।

5. लॉगिन करने और सबमिट करने के लिए अपनी क्रेडेंशियल दर्ज करें।

6. स्क्रीन पर प्रदर्शित अपने एडमिट कार्ड की जाँच करें।

7. आगे के उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट डाउनलोड कर लें और अपने पास रख लें।

यूपीएससी एनडीए एन 1 परीक्षा 2025 कब होगी?

एनडीए एनए 1 परीक्षा 13 अप्रैल 2025 को विभिन्न परीक्षा केंद्रो पर आयोजित की जाएगी। यूपीएससी एनडीए से संबंधित अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
UPSC NDA NA 1 Admit Card 2025 (OUT): संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी ने एनडीए एनए परीक्षा 1 के एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिए हैं। जिसके बाद अब परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) नौसेना अकादमी (एनए) परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+