UPSC IFS 2018: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने इंडियन फॉरेस्ट सर्विस मैन एग्जामिनेशन 2018 (IFS 2018) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। अगर आप यूपीएससी आईएफएस एग्जाम 2018 (UPSC IFS 2018) देने जा रहे है तो यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.upsc.gov.in पर जाकर यूपीएससी आईएफएस (IFS) के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। UPSC IFS 2018 के एडमिट कार्ड ऑफिसियल वेबसाइट पर 10 दिसंबर तक उपलब्ध रहेंगे। आपको बता दें कि UPSC IFS 2018 एग्जाम 2 दिसंबर 2018 से 10 दिसंबर 2018 तक आयोजित की जाएगी। ये परीक्षा दो शिफ्ट में होगी जिसमें पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.00 बजे तक होगी।

आपको बता दें कि भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा की तरह ही भारतीय वन सेवा (IFS) भी है। भारतीय वन सेवा यानि इंडियन फॉरेस्ट सर्विस अखिल भारतीय सेवा अधिनियम 1951 के अंतर्गत 1966 में अस्तित्व में आई थी। इंडियन फॉरेस्ट सर्विस का मुख्य उद्देश्य वनों का वैज्ञानिक प्रबंधन करना है। अगर आप यूपीएससी आईएफएस एग्जाम 2018 (UPSC IFS MAIN EXAM 2018 ADMIT CARD) के एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते है तो इन स्टेप्स को फॉलों करें।
ऐसे करें यूपीएससी आईएफएस 2018 के एडमिट कार्ड डाउनलोड (UPSC IFS 2018)-
स्टेप-01
सबसे पहले यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.upsc.gov.in पर जाएं।
स्टेप-02
अब एडमिट कार्ड टैब पर क्लिक करें।
स्टेप-03
अब E-Admit Cards for various Examinations of UPSC लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप-04
अब INDIAN FOREST SERVICE (MAIN) EXAMINATION, 2018 के सामने डाउनलोड टैब पर क्लिक करें।
स्टेप-05
अब आप एक नए पेज पर होंगे यहां पर Click Here पर क्लिक करें।
स्टेप-06
अब रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर में से किसी एक पर क्लिक करें।
स्टेप-07
अब अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड एंटर करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप-08
अब आपका एडमिट कार्ड आपके सामने होगा, यहां से एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट लिया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











