UPSC CSE Prelims 2023 Result OUT: यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी,14,624 छात्रों का चयन

UPSC CSE Prelims 2023 Result OUT: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आज यानि 12 जून 2023 को यूपीएससी सिविल सर्विसेज (CSE) प्रीलिम्स के नतीजे घोषित कर दिए हैं। यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया गया।

यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स  रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी,14,624 छात्रों का चयन

आपको बता दें कि जो उम्मीदवार 28 मई 2023 को यूपीएससी आईएएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आधिकारिक रूप से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यूपीएससी आईएएस मेन्स परीक्षा 2023 के लिए कुल 14,624 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया है।

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, योग्य सभी उम्मीदवारों को सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2023 के लिए उपस्थित हो सकेंगे। यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों को विस्तृत आवेदन पत्र- I (Detailed Application Form-I) में फिर से आवेदन करना होगा। नोटिसके अनुसार, डीएएफ-1 फॉर्म भरने का विस्तृत निर्देश होगा शीघ्र ही अधिसूचित किया जायेगा।

यूपीएससी प्रीलिम्स 2023 रिजल्ट नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया जाता है कि यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 2023 के अंक, कट ऑफ अंक और उत्तर कुंजी आयोग की वेबसाइट यानी https://upsc.gov.in पर सिविल सेवा परीक्षा 2023 की पूरी प्रक्रिया के बाद ही अर्थात अंतिम परिणाम की घोषणा के बाद अपलोड की जायेगी।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 हाईलाइट्स

परीक्षा का नाम यूपीएससी आईएएस परीक्षा 2023
कुल रिक्तियां1225
यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2023 तिथि28 मई 2023
यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2023 रिजल्ट 12 जून 2023
यूपीएससी मेन्स परीक्षा 2023 की तिथि 15 सितंबर 2023
यूपीएससी मेन्स परीक्षी 2023 रिजल्ट अक्टूबर 2023
यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2023 में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की संख्या 14,624
आधिकारिक वेबसाइट https://www.upsc.gov.in/

यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के नाम-वार परिणाम 2023 डाउनलोड करें सीधा लिंक

यूपीएससी आईएएस प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूपीएससी आईएएस मेन्स परीक्षा 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट किये गये उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर की जांच कर सकते हैं।

चरण 1: यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर "यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परिणाम 2023" लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अब, फिर से उस लिंक पर क्लिक करें जो रोल नंबर और योग्य उम्मीदवारों के नाम के साथ लिखित परीक्षा का परिणाम दर्शा रहा है।
चरण 4: अपनी योग्यता स्थिति की जांच करने या अपना नाम ढूंढने के लिए Ctrl + F, टाइप कर रोल नंबर या नाम दर्ज करें।
चरण 5: भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ को डाउनलोड कर लें।

यूपीएससी आईएएस प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 पीडीएफ यहां देखें

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
UPSC CSE Prelims 2023 Result OUT: Union Public Service Commission (UPSC) has declared the results of UPSC Civil Services (CSE) Prelims today i.e. on June 12, 2023. UPSC Prelims Result 2023 was released on the official website of the Commission, upsc.gov.in.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+