UPSC CSE Final Result 2024: यूपीएससी सिविल सेवा अंतिम रिजल्ट जारी, AIR 1 शक्ति दूबे ने किया टॉप, PDF सीधा लिंक

UPSC CSE Final Result 2024 Declared: संघ लोक आयोग ने आज यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के अंतिम परिणामों की घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा यूपीएससी सीएसई फाइनल रिजल्ट 2024 यूपीएससी की आधिकारिक वेबासइट upsc.gov.in के माध्यम से घोषित किया गया।

यूपीएससी सिविल सेवा फाइनल रिजल्ट 2024 कैसे करें चेक

यूपीएससी सिविल सेवा भर्ती परीक्षा 2024 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक महत्वपूर्ण क्षण है। यूपीएससी चयन प्रक्रिया के व्यक्तित्व परीक्षण चरण में भाग लेने वाले उम्मीदवार अब अपने परिणाम आधिकारिक पोर्टल पर देख सकते हैं। यूपीएससी सीएसई फाइनल रिजल्ट 2024 के अनुसार शक्ति दूबे ने अखिल भारतीय रैंक 1 हासिल कर परीक्षा टॉप किया है।

यूपीएससी आयोग की ओर से एक पीडीएफ कॉपी जारी कर यूपीएससी सिविल सेवा अंतिम रिजल्ट 2024 की जानकारी दी गई। यूपीएससी फाइनल रिजल्ट की पीडीएफ कॉपी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध हैं। यूपीएससी सिविल सेवा भर्ती परीक्षा 2024 अंतिम परिणाम के अनुसार, हर्षिता गोयल ने एआईआर 2, डोंगरे अर्चित पराग ने एआईआर 3, शाह मार्गी चिराग ने एआईआर 3, आकाश गर्ग ने एआईआर 5, कोमल पुनिया ने एआईआर 6, आयुषी बंसल एआईआर 7, राज कृष्ण झा एआईआर 8, आदित्य विक्रम अग्रवाल एआईआर 9, मयंक त्रिपाठी ने एआईआर 10 हासिल किया है।

यूपीएससी सिविल सेवा अंतिम रिजल्ट 2024 सीधा लिंक | UPSC Civil Services Final Result 2024 PDF Link

गौरतलब हो कि यूपीएससी चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण यानी कि साक्षात्कार राउंड में कुल 2,845 उम्मीदवारों का व्यक्तित्व परीक्षण या साक्षात्कार के माध्यम से मूल्यांकन किया गया। यूपीएससी इंटरव्यू राउंड बीते 7 जनवरी से 17 अप्रैल, 2025 तक आयोजित किया गया। इस साक्षात्कार प्रक्रिया को प्रतिदिन दो सत्रों में विभाजित किया गया था। पहला सत्र सुबह 9 बजे और दूसरा दोपहर 1 बजे शुरू हुआ। केवल मुख्य परीक्षा में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होने वालों को ही इस साक्षात्कार दौर के लिए आमंत्रित किया गया।

यूपीएससी सीएसई टॉपर्स 2024 | UPSC CSE 2024 Toppers List

एआईआर टॉप 10 सूची
एआईआररोल नंबरनाम
10240782शक्ति दुबे
20101571हर्षिता गोयल
30867282डोंगरे अर्चित पराग
40108110शाह मार्गी चिराग
50833621आकाश गर्ग
60818290कोमल पुनिया
76902167आयुषी बंसल
86613295राज कृष्ण झा
90849449आदित्य विक्रम अग्रवाल
105400180मयंक त्रिपाठी

यूपीएससी सिविल सेवा फाइनल रिजल्ट 2024 कैसे करें चेक

यूपीएससी सिविल सेवा फाइनल रिजल्ट 2024 आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपना यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

चरण 1: यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी सिविल सर्विसेज फाइनल रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
चरण 4: आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 5: रिजल्ट चेक करें
चरण 6: पेज डाउनलोड करें।
चरण 7: भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट की एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

UPSC Civil Services Final Result 2024 PDF नीचे देखें

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
UPSC CSE Final Result 2024 has been declared. Candidates can download UPSC Civil Services Exam Result and Final Selection List PDF at upsc.gov.in. Check full details here.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+