UPSC Result 2024 Date: यूपीएससी सिविल सेवा रिजल्ट कब आएगा, UPSC CSE फाइनल रिजल्ट तिथि, कट ऑफ यहां देखें

UPSC Civil Services Final Result 2024 Date: हजारों की संख्या में उम्मीदवार अपने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा रिजल्ट 2024 जारी होने का बेसब्री इंतजार कर रहे हैं। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा यूपीएससी सिविल सेवा रिजल्ट 2024 ऑनलाइन माध्यम से घोषित किए जाएंगे।

यूपीएससी सिविल सेवा रिजल्ट कब आएगा, UPSC CSE फाइनल रिजल्ट तिथि, कट ऑफ यहां देखें

यूपीएससी सिविल सेवा अंतिम परिणाम 2024 का इंतजार कर रहे उम्मीदवार यूपीएससी फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम चरण तक पहुंचने वाले और यूपीएससी साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवारों के लिए यूपीएससी फाइनल रिजल्ट 2024 बेहद महत्वपूर्ण है।

यूपीएससी सिविल सेवा भर्ती परीक्षा 2024 का उद्देश्य विभिन्न सरकारी संगठनों में 1056 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करना है। उम्मीदवार परीक्षा या परिणामों के बारे में अधिक जानकारी या अपडेट के लिए आधिकारिक यूपीएससी वेबसाइट देख सकते हैं।

UPSC Result 2024 Date कब जारी होंगे यूपीएससी अंतिम रिजल्ट 2024

बता दें कि पिछले साल आयोग द्वारा यूपीएससी सीएसई अंतिम रिजल्ट 16 अप्रैल 2024 को घोषित किए गए। इसलिए इस वर्ष संघ लोक सेवा आयोग द्वारा यूपीएससी फाइनल रिजल्ट 2024 अप्रैल महीने के अंत कर जारी किए जाने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि इस संबंध में अभी तक यूपीएससी आयोग द्वारा किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

कब हुई यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षाएं 2024?

संघ लोग सेवा आयोग द्वारा भारत के प्रशाशनिक पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए हर साल यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन किया जाता है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण या साक्षात्कार सहित कई चरणों में आयोजित की जाती है।

वर्ष 2024 में, यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षाएं बीते 16 जून को आयोजित की गई थी। यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम 1 जुलाई 2024 को घोषित किए गए थे। इसके बाद प्रारंभिक परीक्षा में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र घोषित किए गए। यूपीएससी मुख्य परीक्षा बीते 20 सितंबर से 29 सितंबर, 2024 तक पांच दिनों में दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक हुई। यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में पेपर I से VII तक के पेपर शामिल थे। मुख्य परीक्षा के रिजल्ट बीते 9 दिसंबर 2024 को घोषित किए गए।

कैसे तैयार किया जाएगा यूपीएससी फाइनल रिजल्ट 2024 स्कोरकार्ड?

यूपीएससी मुख्य परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले और परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को आगे चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण के लिए आमंत्रित किया गया। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम चरण साक्षात्कार या व्यक्तित्व परीक्षण है। यूपीएससी परीक्षा का अंतिम चरण पिछले 7 जनवरी से 17 अप्रैल, 2025 तक आयोजित किया गया। इस दौरान करीब 2845 उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार चरण आयोजित किया गया। साक्षात्कार प्रतिदिन दो सत्रों में आयोजित किए गए थे, पहला सत्र सुबह 9 बजे और दूसरा दोपहर 1 बजे आयोजित किया गया। सिविल सेवा परीक्षा अंतिम रिजल्ट 2024 मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों को जोड़ कर तैयार किया जाएगा। यूपीएससी सीएसई फाइनल रिजल्ट 2024 स्कोरकार्ड में उक्त विवरण शामिल होंगे।

यूपीएससी सीएसई फाइनल रिजल्ट 2024 कैसे चेक करें?

यूपीएससी सिविल सेवा अंतिम परिणाम 2024 चेक करने के लिए उम्मीदवारों को एक सरल प्रक्रिया का पालन करना होगा। इन चरणों का विवरण इस लेख में प्रस्तुत किया जा रहा है। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर यूपीएससी सीएसई फाइनल रिजल्ट 2024 चेक कर सकते हैं।

चरण 1: सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर यूपीएससी सिविल सेवा अंतिम परिणाम 2024 का लिंक मिलेगा।
चरण 3: इस लिंक पर क्लिक करें
चरण 4: इसके बाद आपके सामने एक पीडीएफ फाइल खुलेगी
चरण 5: इसमें उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर देखने होंगे।
चरण 6: उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इस फाइल को डाउनलोड करें
चरण 7: अपने रिकॉर्ड के लिए एक प्रिंटेड कॉपी अपने पास रख लें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
UPSC Civil Services Exam Result 2024 to be released soon. UPSC Civil Services Result 2024 will be declared online by Union Public Service Commission. UPSC Civil Services Final Result 2024 Release Date; How to Check UPSC Result download Marksheet PDF link
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+