संघ लोक सेवा आयोग ने आज, 31 जुलाई को यूपीएससी सीडीएस I परिणाम 2024 घोषित कर दिया है। जिसके बाद अब संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा 1 में शामिल होने वाले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर परिणाम देख व डाउनलोड सकते हैं।
बता दें कि आयोग द्वारा यूपीएससी सीडीएफ I परिणाम 2024 की घोषणा पीडीएफ रूप में की गई है। जिसमें उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर जारी किए गए हैं।

आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "21.04.2024 को आयोजित सीडीएस-(I) परीक्षा, 2024 के रोल नंबर वार लिखित परिणाम की घोषणा करने वाले दिनांक 09/05/2024 के प्रेस नोट के क्रम में, संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा -(I), 2024 के सभी चार पाठ्यक्रमों यानी IMA, INA, AFA, OTA (पुरुष) और OTA (महिला) में प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर वार लिखित परिणाम निम्नानुसार हैं।"
यूपीएससी सीडीएस I परिणाम 2024 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक
यूपीएससी सीडीएस I परिणाम 2024 कैसे चेक करें?
परिणाम चेक करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी सीडीएस I परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी।
- परिणाम देखें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
यूपीएससी सीडीएस I परीक्षा 2024 कब हुई?
यूपीएससी सीडीएस I लिखित परीक्षा 21 अप्रैल, 2024 को आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी- पहली पाली सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक।
गौरतलब है कि यूपीएससी सीडीएस I के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 20 दिसंबर को शुरू हुई थी और 9 जनवरी, 2024 को समाप्त हुई। विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए संघ लोक सेवा आयोग द्वारा संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (I), 2024 आयोजित की जाएगी।
अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











