उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने तकनीकी शिक्षा (प्राचार्य) भर्ती 2025 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके मुताबिक, भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

बता दें कि यूपीपीएससी तकनीकी शिक्षा भर्ती 2025 के आवेदन 24 अप्रैल 2025 से शुरू किए जा चुके हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 26 मई 2025 निर्धारित की गई है। इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि समय रहते अपने आवेदन सफलतापूर्वक जमा कर सकते हैं।
यूपीपीएससी तकनीकी शिक्षा भर्ती 2025: महत्वपूर्ण तिथि
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 24 अप्रैल 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 26 मई 2025
- शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 26 मई 2025
- संशोधन की अंतिम तिथि: 02 जून 2025
- परीक्षा तिथि: जल्द घोषित की जाएगी
- एडमिट कार्ड उपलब्धता: परीक्षा से पहले
यूपीपीएससी तकनीकी शिक्षा भर्ती 2025: वैकेंसी डिटेल्स
पद का नाम: प्राचार्य (Principal)
कुल पदों की संख्या: 21
उत्तर प्रदेश की यह भर्ती तकनीकी शिक्षा संस्थानों में प्राचार्य के रिक्त पदों को भरने के लिए की जा रही है। जो कि उन उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है जो उच्च शिक्षा और तकनीकी क्षेत्र में अनुभव रखते हैं।
यूपीपीएससी तकनीकी शिक्षा भर्ती 2025: पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास Ph.D. डिग्री होनी चाहिए और स्नातक या परास्नातक स्तर पर प्रथम श्रेणी अनिवार्य है। इसके साथ-साथ संबंधित क्षेत्र में अनुभव भी जरूरी है। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को आधिकारिक अधिसूचना का पूरा अध्ययन अवश्य कर लेना चाहिए।
यूपीपीएससी तकनीकी शिक्षा भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए https://uppsc.up.nic.in पर जाना होगा। और मांगी गई जानकारी अनुसार आवेदन पत्र भर कर जमा करना होगा। साथ ही आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर अंत में आवेदन शुल्क भरना होगा।
यूपीपीएससी तकनीकी शिक्षा भर्ती 2025: आवेदन शुल्क
सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी वर्ग: 125 रुपए
एससी, एसटी वर्ग: 65 रुपए
दिव्यांग उम्मीदवार: 25 रुपए
आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से किया जा सकता है।
यूपीपीएससी तकनीकी शिक्षा भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश के विभिन्न तकनीकी शिक्षण संस्थानों में नियुक्त किया जाएगा जो कि निम्न प्रकार से होगी-
1. लिखित परीक्षा
2. साक्षात्कार (Interview)
3. दस्तावेज़ सत्यापन
4. चिकित्सा परीक्षण
गौरतलब है कि अगर आप शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं और योग्य हैं, तो UPPSC तकनीकी शिक्षा प्राचार्य भर्ती 2025 आपके लिए एक शानदार अवसर है।
यूपीपीएससी तकनीकी शिक्षा भर्ती 2025 के आवेदन लिंक, सिलेबस और अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट जरूर देखें।


Click it and Unblock the Notifications











