UP Board 12th Result Marksheet Download: यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं इंटर मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?

UP Board 12th Result Marksheet Download: यूपी के छात्र जिस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थें, आखिरकार वह दिन आ गया है। आज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा यूपी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2025 घोषित किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार, प्रयागराज स्थित बोर्ड के मुख्यालय से यूपीएमएमसपी इंटर रिजल्ट 2025 जारी किए जाएंगे।

यूपी बोर्ड हाईस्कूल कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 के लिए आवश्यक डिटेल

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से प्राप्त सूचना के तहत, 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी किए जाएंगे। बता दें कि परिषद द्वारा यूपी बोर्ड नतीजे जारी करने की दिशा में सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई है। 12वीं परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपने स्कोरकार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in के माध्यम से अपने परिणाम देख सकेंगे। बता दें कि इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा प्रक्रिया के दौरान निष्पक्षता और अखंडता सुनिश्चित करने के लिए AI-संचालित निगरानी और लाइव निगरानी सहित कड़े उपाय लागू किए गए। यूपीएमएसपी बोर्ड द्वारा इंटर परिणामों के साथ ही ओवरऑल पास प्रतिशत, टॉपर्स के नाम, जिला वार टॉपर, लिंग वार आंकड़े आदि जारी किए जाएंगे।

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को अपनी परीक्षा में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। जो छात्र न्यूनतम अंक प्राप्त करने में असफल रहते हैं, उनके पास पूरक परीक्षा देने का विकल्प होता। यूपीएमएसपी कक्षा 10वीं, 12वीं पूरक परीक्षा का विवरण बाद में जारी किया जाएगा।

कब हुई यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षाएं 2025?

उत्तर प्रदेश यूपीएमएसपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं दोनों के छात्रों के लिए 24 फरवरी से 12 मार्च, 2025 तक परीक्षाएं आयोजित कीं। यूपी बोर्ड परीक्षाएं हर रोज दो पालियों में आयोजित की गई। गौरतलब हो कि परीक्षा प्रक्रिया में उन्नत तकनीक की शुरूआत की गई है। इसमें एआई कैमरा, चेहरे की पहचान तकनीक और बारकोड-आधारित उत्तर पुस्तिका ट्रैकिंग का उपयोग शामिल है। परीक्षा और मूल्यांकन प्रणाली को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण बदलाव है। इन उपायों का उद्देश्य परीक्षा के दौरान होने वाली चीटिंग या धोखाधड़ी पर अंकुश लगाना है।

पिछले साल यूपी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 20 अप्रैल 2024 को जारी किए गए थे। यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में 25,77,997 छात्रों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा में छात्रों का कुल पास प्रतिशत 82.60% रहा। परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए बोर्ड के प्रयास इस साल भी नतीजों और शीर्ष प्राप्तकर्ताओं को प्रभावित कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश बोर्ड इंटरमीडिएट 12वीं रिजल्ट 2025 तिथि

यूपीएमएसपी बोर्ड की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 शुक्रवार 25 अप्रैल 2025 को घोषित किए जाएंगे।

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 के लिए आवश्यक डिटेल

यूपीएमएसपी बोर्ड इंटरमीडिए रिजल्ट 2025 चेक और डाउनलोड करने के लिए छात्रों को नीचे दिए गए विवरणों का उपयोग करना होगा-

रोल नंबर, रोल कोड, जन्म तिथि

यूपी बोर्ड परिणाम 2025 कहां जांच कर सकते हैं UP Board Result 2025 Download website

  • upresults.nic.in
  • upmsp.edu.in
  • upmspresults.up.nic.in
  • results.gov.in
  • results.upmsp.edu.in
  • results.nic.in

UPMSP Intermediate Result 2025 स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?

यूपीएमएसपी इंटरमीडिएट रिजल्ट देखने के कई उपाय हैं। हालांकि इस लेख में हम आपको बता रहें हैं कि यूपीएमएसपी कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 स्कोरकार्ड या मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट से कैसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे बताए जा रहे चरणों का पालन करें-

चरण 1- आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं
चरण 2- इसके बाद यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3- अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें
चरण 4- छात्र अपनी क्वेरी सबमिट करें
चरण 5- यूपी बोर्ड परिणाम 2025 के लिए अपनी विस्तृत मार्कशीट देख सकेंगे।
चरण 6- यूपीएमएसपी बोर्ड इंटरमीडिए रिजल्ट 2025 मार्कशीट डाउनलोड करें।
चरण 6- भविष्य के संदर्भ के लिए यूपी बोर्ड इंटरमीडिए रिजल्ट 2025 का प्रिंट ले लें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
UP Board 12th Result 2025 Marksheet Download Link Released, Students can check Intermediate results and marksheets at upmsp.edu.in. Know the download process and link.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+