UP Board 10th Result Marksheet Download: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?

UP Board 10th Result Marksheet Download: उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा दे चुके छात्रों के लिए बड़ी खबर है। आज 25 अप्रैल को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2025 जारी करने जा रही है। उत्तर प्रदेश बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट दोपहर 12:30 बजे आधिकारिक रूप से घोषित किए जाएंगे।

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा शुक्रवार को वर्ष 2025 के लिए कक्षा 10 और 12 के लिए यूपी बोर्ड के परिणाम एक साथ घोषित किए जाएंगे। बोर्ड के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसके लिए तमाम तैयारियां कर ली गई है। यूपी के प्रयागराज स्थित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय में यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2025 की घोषणा की जाएगी।

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित हुए छात्र और उनके अभिभावक रिजल्ट जारी किए जाने के बाद यूपी बोर्ड के पोर्टल पर चेक कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा रिजल्ट यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर उपलबद्ध कराया जाएगा। छात्र अपने व्यक्तिगत जानकारियों का उपयोग कर यूपीएमएसपी हाई स्कूल रिजल्ट 2025 चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए लगभग 27.40 लाख छात्र बेसब्री और उत्साह के साथ अपने परीक्षा परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब हो कि यूपीएमएसपी बोर्ड द्वारा उत्तर प्रदेश में हाई स्कूल की परीक्षाएं बीते 24 फरवरी से 12 मार्च, 2025 की अवधि के दौरान सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बोर्ड परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की गई।

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 तिथि

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 शुक्रवार 25 अप्रैल 2025 को घोषित किया जाएगा।

यूपीएमएसपी बोर्ड हाईस्कूल कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 दस्तावेज

उत्तर प्रदेश यूपीएमएसपी बोर्ड कक्षा 10वीं हाईस्कूल रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए छात्रों को नीचे दिए गए विवरणों का उपयोग करना होगा-

  • रोल नंबर
  • रोल कोड
  • जन्म तिथि

यूपी 10वीं कक्षा पास करने के लिए कितने अंक चाहिए?

यूपीएमएसपी बोर्ड द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार, छात्रों को अपनी परीक्षाओं में सफल होने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। उत्तर प्रदेश बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

UPMSP Highschool Result 2025 कैसा था पिछले साल का रिजल्ट?

बता दें कि पिछले साल की कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं में कुल 25,77,997 छात्रों ने भाग लिया था। इसके परिणामस्वरूप कुल मिलाकर 89.55% की प्रभावशाली उत्तीर्ण दर रही। परीक्षा में बाल विद्या मंदिर महमूदाबाद, सीतापुर की प्राची निगम ने 600 में से 591 अंक प्राप्त कर राज्य में टॉप स्थान हासिल किया।

यूपी बोर्ड 10वीं हाई स्कूल परिणाम 2025 मार्कशीट डाउनलोड कैसे करें?

यूपीएमएसपी कक्षा 10वीं परिणाम देखने और डाउनलोड करने के लिए छात्रों को एक सरल प्रक्रिया का पालन करना होगा। नीचे दिए गए चरणों का पालन कर छात्र यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट डाउनलोड करना सकते हैं।

चरण 1- उम्मीदवारों को सबसे पहले upresults.nic.in या upmsp.edu.in पर जाएं
चरण 2- कक्षा 10 परिणाम 2025 के लिए परीक्षा परिणाम लिंक का चयन करें।
चरण 3- छात्र अपने रोल नंबर और जन्म तिथि जैसी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
चरण 4- इसके बाद छात्र अपनी मार्कशीट अपनी स्क्रीन पर देख सकेंगे
चरण 5- यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट डाउनलोड करें
चरण 6- इसका एक प्रिंट आउट अपने पास रख लें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
UP Board 10th Result 2025 Marksheet Download Link Released, Students can check High School and Intermediate results and marksheets at upmsp.edu.in. Know the download process and link.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+